Manoj Kumar Singh IAS: CM योगी के खास हैं बिहार के ये 4 तेजतर्रार IAS अधिकारी, लिस्ट में जुड़ा एक और 'एक्शनमैन' का नाम

Who is IAS Manoj Kumar Singh मनोज कुमार सिंह यूपी के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। यूपी कैडर के आइएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह की गिनती यूपी के तेजतर्रार अफसरों में होती है। उन्हें योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का सबसे पसंदीदा अधिकारी भी माना जाता है। मनोज कुमार का बिहार के मझुई गांव खास कनेक्शन है। उनके चीफ सेक्रेटरी बनने पूरा गांव खूशी से झूम उठा है।

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi Publish:Mon, 01 Jul 2024 03:54 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jul 2024 03:54 PM (IST)
Manoj Kumar Singh IAS: CM योगी के खास हैं बिहार के ये 4 तेजतर्रार IAS अधिकारी, लिस्ट में जुड़ा एक और 'एक्शनमैन' का नाम
बिहार के रोहतास जिले के निवासी हैं मनोज कुमार सिंह।

HighLights

  • बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले है यूपी के नए मुख्य सचिव मनोज कुमार
  • दिवंगत सांसद शंकर दयाल की बेटी और आईएएस अधिकारी से की है शादी
  • CM योगी के सबसे तेज तर्रात अधिकारियों में से पांच बिहार से रखते हैं नाता

जागरण टीम, पटना। Manoj Kumar Singh IAS : बिहार के रोहतास जिले के मझुई गांव निवासी आइएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव (UP Chief Secretary Manoj Kumar Singh) बनाए जाने पर उनके पैतृक गांव मझुई में हर्ष का माहौल है। ग्रामीण गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

उनके पैतृक घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता। यहां ताला लटका है। ग्रामीणों ने बताया कि मनोज व उनकी आइएएस पत्नी रश्मि सिंह के कारण इस गांव की पहचान देशभर में है।

स्थानीय मुखिया सत्येन्द्र सिंह बताते हैं कि 1988 बैच के आइएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह की गिनती देश के कर्तव्यनिष्ठ व तेजतर्रार अधिकारियों में होती है।

रांची के मशहूर डॉक्टर थे मनोज के पिता

उनके पिता डॉ. राधिका रमण सिंह (अब दिवंगत) रांची एचईसी अस्पताल के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ थे। मनोज की प्रारंभिक शिक्षा रांची के एचईसी केंद्रीय विद्यालय से ही हुई थी।

उनके भाई अरविंद सिंह मां के साथ सपरिवार रांची में रहते हैं, वह रांची हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। वही गांव की खेतीबाड़ी देखते हैं, वर्ष में एक या दो बार आते हैं।

ग्रामीण भाजपा के मीडिया प्रभारी ई. पुलकित सिंह बताते हैं कि मनोज सिंह मूल रूप से पड़ोस के नाद गांव के हैं तथा छावनी मंझुई में है, इस कारण घर व खेती मंझुई में ही है।

ग्रामीण डॉ. ललिता यादव, गौतम सिंह सहित अन्य लोगों ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि मनोज सिंह ने पूरे बिहार और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

दिवंगत सांसद की बेटी हैं रश्मि

मनोज की पत्नी डॉ. रश्मि सिंह 1989 बैच की आइएएस अधिकारी हैं और श्रीनगर में प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर हैं। रश्मि पूर्व सांसद व साहित्यकार शंकर दयाल सिंह (दिवंगत) की पुत्री हैं। वे 1971 में चतरा (अब झारखंड) से सांसद चुने गए थे।

1990 में तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने उन्हें जनता दल से राज्यसभा सदस्य बनाया था। शंकर दयाल सिंह के पिता कामता प्रसाद सिंह ‘काम’ भी साहित्यकार थे।

उन्होंने पटना में पारिजात प्रकाशन की स्थापना की थी। उनके बड़े पुत्र रंजन कुमार सिंह प्रकाशन का संभाल रहे हैं। छोटे पुत्र राजेश कुमार सिंह भी आइएएस थे। वे पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के सचिव थे, उसी दौरान वीआरएस ले लिया था।

यूपी के कार्यवाहक डीजीपी व 3 एडीजी भी बिहार के

संयोग है कि अभी बिहार के सिवान के हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ी गांव के प्रशांत कुमार यूपी के कार्यवाहक डीजीपी (डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) हैं।

वहीं, भोजपुर के बड़हरा प्रखंड के लौहर गांव के विनोद सिंह तीन दिन पहले यूपी पुलिस के साइबर सेल के एडीजी बनाए गए हैं।

आरा प्रखंड के सलेमपुर गांव के आशुतोष पांडेय यूपी एसआइटी के एडीजी हैं। भोजपुर के ही उदवंतनगर के छोटकी सासाराम गांव के अमिताभ यश यूपी पुलिस के एसटीएफ एवं ला एंड आर्डर के एडीजी हैं।

यह भी पढ़ें: Chief Secretary of UP: कौन हैं IAS मनोज कुमार सिंह, जिन्हें CM योगी ने बनाया UP का मुख्य सचिव; रांची से है खास कनेक्शन

Manoj Kumar Singh IAS: कौन हैं आईएएस मनोज कुमार सिंह, ज‍िन्हें बनाया गया यूपी का मुख्‍य सच‍िव

chat bot
आपका साथी