Yoga Day 2024 in Bihar Live: योग करते दिखे नित्यानंद राय और ललन सिंह, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी पसीना बहाते आए नजर

Bihar News आज भारत समेत दुनिया भर के लोग 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस दिन का उद्देश्य योग के कई मनोवैज्ञानिक आध्यात्मिक और शारीरिक लाभों के बारे में सार्वजनिक ज्ञान बढ़ाना है। इसी क्रम में बिहार में भी छात्र बच्चे महिलाएं बुजुर्ग नेता मंत्री और सेना के जवान सूर्य नमस्कार प्राणायाम समेत कई आसन करते दिखे।

By Sanjeev Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Publish:Fri, 21 Jun 2024 08:50 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jun 2024 11:09 AM (IST)
Yoga Day 2024 in Bihar Live: योग करते दिखे नित्यानंद राय और ललन सिंह, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी पसीना बहाते आए नजर
ललन सिंह ने पटना में किया योगाभ्यास (जागरण)

HighLights

  • बिहार में भी अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
  • बच्चे, नौजवान से लेकर बुजुर्ग तक इस योगा दिवस पर योगा करते दिख रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। Yoga Day in Bihar Live Updates: आज भारत समेत दुनिया भर के लोग 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। इस दिन का उद्देश्य योग के कई मनोवैज्ञानिक, आध्यात्मिक और शारीरिक लाभों के बारे में सार्वजनिक ज्ञान बढ़ाना है। योग दिवस के मौके पर बिहार के कई जिलों में भी उत्साह देखा जा रहा है। बच्चे, युवा से लेकर बुजुर्ग तक योगा करते नजर आ रहे हैं।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने योग किया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर संदेश देते हुए लिखा कि आप सभी को 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य आयुष समिति स्वास्थ्य विभाग, बिहार द्वारा पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुआ और वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं, युवाओं को संबोधित कर उपस्थित समस्त गणमान्य अतिथियों के साथ योग किया।

योग शरीर, मन और आत्मा को एकाग्रचित्त करने का वह प्रभावी माध्यम है, जिससे न सिर्फ शरीर बल्कि मस्तिष्क भी स्वस्थ होता है। यह विश्व को भारत द्वारा दी गई एक अमूल्य धरोहर है, जिसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में पहुंचाने का काम किया है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से आज 'योग' पूरे विश्व में लोगों की जीवन शैली बन चुका है।

सम्राट चौधरी ने भी किया योग और लोगों को दिया संदेश

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी योगा किया और इस दौरान उन्होंने लोगों को संदेश दिया। सम्राट चौधरी ने अपने एक्स हैंडल पर संदेश देते हुए लिखा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, हम सब योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और उसके लाभों को आत्मसात करें।

आज योग दिवस पर पाटलीपुत्र कॉम्प्लेक्स में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास किया। योग केवल हमारे शरीर को नहीं, बल्कि हमारी सोच और जीवन दृष्टिकोण को भी बदलता है। यह हमें एक स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध जीवन की ओर अग्रसर करता है। योगः कर्मसु कौशलम् - योग में निपुणता ही सच्ची कुशलता है।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने समस्तीपुर में योग किया

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समस्तीपुर के सरायरंजन में योग किया। इस मौके पर अन्य कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद थे।

योगा दिवस पर ललन सिंह ने किया योग

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग शरीर के स्वास्थ्य के लिए किसी भी व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व के लिए आवश्यक है इसको जीवन का अंग बनाना चाहिए और नियमित रूप से इसका अभ्यास करना चाहिए।

#WATCH पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन(ललन) सिंह ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया। pic.twitter.com/gR3M22V3fU— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2024

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार की सुबह से गया के गांधी मैदान में पुरुष और महिलाओं ने योग किया गांधी मैदान में सुबह 5:00 बजे से 7:00 तक यह कार्यक्रम चला रहा।

औरंगाबाद में योग दिवस पर सत्येंद्र नारायण सिन्हा पार्क में योगाभ्यास करते नागरिक

औरंगाबाद में योग दिवस पर सत्येंद्र नारायण सिन्हा पार्क में योगाभ्यास करते नप अध्यक्ष उदय गुप्ता, डा. रवि रंजन एवं अन्य लोग

मुजफ्फरपुर में योगा करती महिलाओं में दिख रहा था खासा उत्साह

chat bot
आपका साथी