JDU Meeting: क्या संजय झा बनेंगे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष? विजय चौधरी के जवाब से सियासी अटकलें तेज

Bihar Politics दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जारी है। इस बैठक में नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज नेता मौजूद हैं। इस बैठक में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। माना यह भी जा रहा है कि नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की कुर्सी छोड़ सकते हैं। वहीं संजय झा के नाम पर जोरदार चर्चा चल रही है।

By Sanjeev Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Publish:Sat, 29 Jun 2024 12:34 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jun 2024 12:34 PM (IST)
JDU Meeting: क्या संजय झा बनेंगे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष? विजय चौधरी के जवाब से सियासी अटकलें तेज
संजय झा और सीएम नीतीश कुमार (जागरण फोटो)

HighLights

  • दिल्ली में जेडीयू की बैठक में आज कोई बड़ा फैसला हो सकता है।
  • नीतीश कुमार इस कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।
  • जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए संजय झा के नाम पर चर्चा हो रही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News Today: दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जारी है। कार्यकारिणी बैठक से पहले सुबह 10 बजे राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक भी हुई। बैठक में नीतीश कुमार के साथ जेडीयू के कई दिग्गज नेता मौजूद थे। 

बता दें कि इससे पहले नीतीश कुमार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कोई न कोई नया फैसला लेते रहे हैं। आज भी यह अटकलें लग रही हैं कि वह कोई न कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। 

विजय चौधरी के बयान से बढ़ी सियासी अटकलें

इस फैसले के तहत यह माना जा रहा है कि संजय झा (Sanjay Jha) को जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं संजय झा को कमान मिलने की अटकलों पर जेडीयू नेता विजय चौधरी का बयान भी सामने आ गया है। विजय चौधरी ने कहा कि मैंने भी इस बारे में सुना है, कुछ भी हो सकता है। लेकिन हमें अंतिम फैसले का इंतजार करना चाहिए।

वहीं विजय चौधरी के इस बयान से कहीं न कहीं संजय झा के नाम पर मुहर लगता दिख रहा है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें

Saayan Kunal: शांभवी चौधरी के पति सायन कुणाल कौन सा काम करते हैं? पढ़िए उनकी क्वालिफिकेशन से लेकर डिग्री तक

Jitan Ram Manjhi: मंत्रालय में जीतन राम मांझी कैसे करेंगे काम? भावुक होकर बताया प्लान B; यहां होगा ज्यादा फोकस

chat bot
आपका साथी