पुलिस हिरासत में बिगड़ी जहानाबाद के युवक की तबियत, आनन-फानन में कराया अस्‍पताल में भर्ती

पुलिस हिरासत में जहानाबाद जिला के एक युवक विपिन कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। गुरुवार की रात इस युवक की तबीयत शेखपुरा थाना में बिगड़ गई तब उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 14 Jan 2022 05:47 PM (IST) Updated:Fri, 14 Jan 2022 05:47 PM (IST)
पुलिस हिरासत में बिगड़ी जहानाबाद के युवक की तबियत, आनन-फानन में कराया अस्‍पताल में भर्ती
पुलिस हिरासत में बिगड़ी युवक की तबियत। सांकेतिक तस्‍वीर

शेखपुरा, जागरण संवाददाता। पुलिस हिरासत में जहानाबाद जिले के एक युवक विपिन कुमार की तबि‍यत बिगड़ गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। गुरुवार की रात इस युवक की तबि‍यत शेखपुरा थाना में बिगड़ गई। तब उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की दोपहर उसकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर पटना रेफर कर दिया गया है। चर्चा है कि चार दिनों तक युवक को टार्चर किया गया। शेखपुरा थाना के एसएचओ विनोद राम ने बताया शेखपुरा से हाइवा की चोरी में विपिन को जहानाबाद से पुलिस हिरासत में लिया गया था। 

पहले सदर अस्‍पताल फिर भेजा पटना 

इधऱ जानकार सूत्र का कहना है कि पूछताछ के नाम पर थर्ड डिग्री इस्तेमाल कि वजह से युवक की तबीयत बिगड़ गई। तब आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर यहां स्थिति में कोई सुधार नहीं होने पर पटना रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि शेखपुरा के बुधौली बाइपास से पिछले महीने हुई हाइवा चोरी में पुलिस पहले ही जहानाबाद और धनबाद से तीन लोगों को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। इस हाइवा चोरी मामले में पुलिस के रडार पर बड़ा गैंग है। इसमें कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।

वाहन चोरी मामले में कार्रवाई कर रही पुलिस

बताना जरूरी है कि एक पखबाड़ा पूर्व बुधौली बाइपास से अजीत यादव के हाइवा की चोरी हुई थी। जिस मामले में ट्रक को बेचने के लिए दलाल से संपर्क किए जाने पर मामला का उद्भेदन हुआ था। इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के अनुसार चार दिन पहले एसपी के स्पेशल टीम ने जहानाबाद से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि स्थानीय जिला से भी एक युवक के गिरफ्तार किए जाने की बात चर्चा में है। हालांकि चार दिनों से इस हिरासत अथवा गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के पदाधिकारी मुंह नहीं खोल रहे। एसपी ने इस बाबत पूछने के लिए कॉल रिसीव नहीं किया। दबी जुबान से चार दिनों तक टॉर्चर की वजह से युवक की तबीयत बिगड़ने की बात उठ रही है।

chat bot
आपका साथी