LIVE BLOG

Live Bihar Nagar Nikay Election 2023 Result: राज्य के 31 नगर निकायों में पूरी हुई मतगणना, सभी 805 पदों का चुनाव परिणाम घोषित

Bihar Municipal Election Result Live: बिहार के 31 जिलों में शुक्रवार को संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव व उपचुनाव की मतगणना रविवार को सुबह आठ बजे से 58 केंद्रों पर जारी है।

Anurag GuptaPublish:Sun, 11 Jun 2023 05:34 AM (IST) Updated:Sun, 11 Jun 2023 09:56 PM (IST)
Live Bihar Nagar Nikay Election 2023 Result: राज्य के 31 नगर निकायों में पूरी हुई मतगणना, सभी 805 पदों का चुनाव परिणाम घोषित
Live Bihar Nagar Nikay Election 2023 Result: राज्य के 31 नगर निकायों में पूरी हुई मतगणना, सभी 805 पदों का चुनाव परिणाम घोषित

Highlights

  • नगर निकाय के 805 पदों पर 9 जून को हुआ था मतदान
  • 4431 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला आज
  • मतगणना केंद्रों पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

LIVE Bihar Nagar Nikay Chunav Parinaam 2023: बिहार के 31 जिलों में 9 जून को संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव व उपचुनाव की आज मतगणना हो रही है। रविवार सुबह आठ बजे से 58 केंद्रों पर काउंटिंग हो रही है।

इसमें वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद पद के  कुल 4431 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला होगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कुल 805 पदों के लिए मतदान कराया गया था। 

11/06/2023
9:15:39 pm

राज्य के 31 नगर निकायों में मतगणना संपन्न, सभी 805 पदों का चुनाव परिणाम घोषित

पटना, राज्‍य ब्यूरो: बिहार के 21 जिलों में 31 नगर निकायों के लिए नौ जून हुए मतदान की मतगणना रविवार को 58 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। इसके साथ ही कुल 805 पदों का चुनाव परिणाम आ गया। वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे कुल 4431 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भी हो गया। वार्ड पार्षद पद पर 741, उप मुख्य पार्षद 32 और 32 मुख्य पार्षद चुन लिए गए।

11/06/2023
8:32:02 pm

तीन पूर्व मुख्य पार्षद और एक पूर्व उप मुख्य पार्षद चुनाव हारे

संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज (रोहतास): नगर परिषद चुनाव में कई दिग्गजों को इस बार जनता ने नकार दिया है। इस बार चुनाव में निवर्तमान मुख्य पार्षद गुप्तेश्वर प्रसाद, पूर्व मुख्य पार्षद रब नवाज खां राजू, आफरीन खातून और पूर्व उप मुख्य पार्षद विकाश कुमार सिंह उर्फ सड़सठ मुख्य पार्षद के लिए चुनाव मैदान में थे, लेकिन इन सबों को शिकस्त देते हुए मनोरंजन सिंह ने अपनी जीत दर्ज कराई।

11/06/2023
7:49:04 pm

29 पदों में 19 पदों पर महिलाओं ने जमाया कब्जा

बिक्रमगंज (रोहतास)। नगर परिषद के 29 पदों के लिए हुए चुनाव में महिलाओं का दबदबा रहा। उप मुख्य पार्षद सहित वार्ड पार्षद के 18 सीटों पर महिलाओं ने कब्जा जमा लिया। वहीं, मुख्य पार्षद और मात्र नौ वार्ड पार्षद के लिए पुरुष जीते।

नया सदन में महिलाओं की संख्या पुरुष की अपेक्षा करीब दुगनी है। पिछली बार 27 में से 17 पर महिलाएं और 10 पर पुरुष प्रत्याशी विजयी हुए थे। इस बार मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद की सीट बढ़ीं तो उसका लाभ महिलाओं ने उठाया और दो सीटें बढ़ाते हुए 19 पर काबिज हो गईं।

11/06/2023
6:39:21 pm

मधुबनी में मेयर चुनाव का नतीजा आने के बाद राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद के घर पर पथराव

मधुबनी: मेयर प्रत्याशी असलम अंसारी के समर्थकों ने राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद के घर पर पथराव किया। उनका कहना था कि फैयाज अहमद ने समर्थन नहीं किया और भीतर से विरोध करते रहे, जिसके कारण असलम अंसारी की हार हुई।

फैयाज अहमद और उनका परिवार अभी यहां नहीं है। उन्होंने फोन पर बताया कि असलम अंसारी के समर्थकों ने घर पर पथराव किया है, जबकि इस चुनाव से उनका कोई लेना-देना नहीं है। ये छोटी मानसिकता का परिचायक है। पथराव की सूचना पर पुलिस वहां कैम्प कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... 

11/06/2023
6:07:21 pm

सुपौल में नगर पंचायत वीरपुर के वार्ड 7 से विजयी घोषित किए गए तनवीर आलम

वीरपुर (सुपौल): नगर पंचायत के एक मात्र वार्ड पार्षद पद के लिए हुए उप चुनाव में पूर्व मुख्य पार्षद तनवीर आलम वार्ड सात के पार्षद पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। शुक्रवार को संपन्न वार्ड 7 के पार्षद पद के लिए हुए मतदान में कुल 735 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतों की गणना के अनुसार, पूर्व मुख्य पार्षद को 638 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुबोध कुमार को 97 मत मिले। इस तरह 541 मतों के अंतर से तनवीर आलम वार्ड 7 के वार्ड पार्षद पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए।

11/06/2023
5:56:04 pm

जिस पर पति की हत्‍या का आरोप, उसे लोकतंत्र की ताकत से दि‍या जवाब

नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण): नगर परिषद नरकटियागंज के उपचुनाव में सभापति पद पर मृत प्रॉपर्टी डीलर और सभापति प्रत्याशी राजेश श्रीवास्तव की पत्नी रीना देवी ने जीत दर्ज की है।

उन्होंने न केवल कई दिग्गजों को हराया है, बल्कि पति की हत्या में आरोपित सभापति प्रत्याशी राधेश्याम तिवारी को भी पराजित किया है। रीना देवी को 7044 मत मिले हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे निवर्तमान सभापति राधेश्याम तिवारी को 3315 वोट मिले हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

11/06/2023
5:45:55 pm

बांका नगर परिषद चुनाव में सभापति उम्मीदवार अनिल सिंह 67 मतों से जीते

बांका। नगर परिषद चुनाव में सभापति उम्मीदवार अनिल सिंह 67 मतों से चुनाव जीत गए। उन्होंने निर्वतमान सभापति संतोष कुमार सिंह को पराजित किया है।

11/06/2023
5:39:53 pm

सहरसा में पूर्व विधायक की पत्नी ने मेयर पद पर मारी बाजी, जदयू सांसद की पत्नी तीसरे स्थान पर

सहरसा: नगर निगम के मेयर पद पर पूर्व विधायक स्व संजीव झा की पत्नी बैन प्रिया लगभग डेढ़ हजार मतों से चुनाव में जीत दर्ज की है। दूसरे स्थान पर नजीर मियां रहे, जबकि तीसरे स्थान पर सांसद की पत्नी रेणु सिंहा रही।

11/06/2023
5:34:54 pm

नवादा नगर परिषद वार्ड क्रमांक 42 से सुदमिया देवी चुनाव जीतीं

अकबरपुर (नवादा): नवादा नगर परिषद वार्ड नंबर 42 से सुदमिया देवी ने चुनाव जीता है। उन्हें कुल 1160 वोट प्राप्त हुए, जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वदी चंद्रिका यादव उर्फ रामचंद्र यादव को 680 मत प्राप्त हुए।

वहीं, तीसरे नंबर पर सुजीत कुमार को कुल 255 मत मिले। चुनाव परिणाम जारी होने के बाद नोडल अफसर अनुराग कौशल व एसडीएम अखिलेश कुमार ने सुदमिया देवी को विजयी होने पर प्रमाण पत्र सौंपा।

11/06/2023
5:24:32 pm

पूजा कुमारी बनीं हिसुआ नगर परिषद की मुख्य पार्षद, टिंकू के सिर सजा उप मुख्य पार्षद का ताज

हिसुआ (नवादा): हिसुआ नगर परिषद चुनाव के नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए। केएलएस कॉलेज, नवादा में शांतिपूर्ण तरीके से हुई मतगणना में पूजा कुमारी हिसुआ नगर परिषद की मुख्य पार्षद बनी हैं, जबकि टिंकू कुमार के सिर उप मुख्य पार्षद का ताज सजा है।

पूजा कुमारी को कुल 6031 मत प्राप्त हुए, जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक कुमार चौधरी को 6005 मत प्राप्त हुए। वहीं, उप मुख्य पार्षद के नतीजों में टिंकू कुमार को 13321 मत प्राप्त हुए। जबकि इनके प्रतिद्वंदी नवीन रविदास को कुल 3278 मत प्राप्त हुए।

चुनाव परिणाम की घोषणा होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने इन दोनों को विजयी होने का प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं, मतगणना केंद्र से बाहर निकलने के बाद इन दोनों समर्थकों में जीत की जबर्दस्त खुशी देखने को मिली।

11/06/2023
4:11:41 pm

अरुण राय बने मधुबनी के पहले मेयर

Madhubani: पहली बार हुए मधुबनी नगर निगम के चुनाव में 8887 मतों के अंतर से जीतकर अरुण राय (Madhubani Mayor) पहले मेयर बन गए हैं। नगर निगम मधुबनी में वार्ड संख्या 1 से वार्ड संख्या 45 तक की गिनती पूरी हो गई। इसमें अरुण राय (Arun Rai) को 22,586 मत मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर असलम अंसारी को 13,699 मत मिले हैं। गुणानंद यादव 9089 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

11/06/2023
4:00:16 pm

ताजपुर की डिप्टी चैयरमेन बनीं पूनम देवी

समस्तीपुर के ताजपुर नगर परिषद (Tajpur Nagar Parishad) के उप मुख्य पार्षद पद (Tajpur Deputy Chairman) पर पूनम देवी विजयी हुईं। चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें पूनम देवी ने जीत हासिल की है। पूनम देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी साहिना खातून को 3256 वोट से पराजित किया है। पूनम देवी को कुल 6311 मत प्राप्त हुआ। वहीं, साहिना खातून को 3055 वोट मिले।

11/06/2023
3:54:08 pm

अमानुल्लाह खान बनें मधुबनी के पहले डिप्टी मेयर

मधुबनी नगर निगम (Madhubani Nagar Nigam) के डिप्टी मेयर पद पर अमानुल्लाह खान ने जीत हासिल कर ली है। इसी के साथ मधुबनी को पहला डिप्टी मेयर मिल गया है। अमानुल्लाह खान ने 2,751 मतों के अंतर से जीत हासिल की है।

अमानुल्लाह खान को सर्वाधिक 13,749 मत मिले है। वहीं, रत्नेश्वर दास उर्फ महंथ जी को 10,998 और काजोल पूर्वे को 8,481 वोट मिले।

11/06/2023
3:34:02 pm

पटना मेयर की बहू श्वेता बनीं वार्ड पार्षद

पटना नगर निगम (Patna Nagar Nigam) के वार्ड नंबर 58 से महापौर सीता साहू की बहू श्वेता कुमारी ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने प्रतिद्वंदी पूजा कुमारी को 1602 वोटों से हरा दिया हैl श्वेता कुमारी को 6103 वोट और पूजा को 4501 वोट हासिल हुएl

11/06/2023
2:55:43 pm

रोहतास के बिक्रमगंज नगर परिषद का रिजल्ट देखें

रोहतास के बिक्रमगंज नगर परिषद (Bikramganj Nagar Parishad Result) का चुनाव परिणाम

मुख्य पार्षद - मनोरंजन सिंह
उप मुख्य पार्षद - अमृता देवी

वार्ड पार्षदों की सूची

वार्ड 1- रिंकू कुमारी
वार्ड 2- नितेश कुमार सिंह
वार्ड 3- पप्पू सेठ
वार्ड 4- राम जी प्रसाद
वार्ड 5- उमरावती देवी
वार्ड 6- गंगा देवी
वार्ड 7- सैफ हुसैन
वार्ड 8- रीन्दा देवी
वार्ड 9- रामझारो देवी
वार्ड 10- रानी देवी
वार्ड 11- अनवर फारूकी
वार्ड 12- कुसुम सिंह
वार्ड 13- शशि बला कुमारी
वार्ड 14- प्रविन्द्र सिंह
वार्ड 15- मीरा देवी
वार्ड 16- संदीप कुमार
वार्ड 17- रूबी देवी
वार्ड 18- कुमारी अर्चना
वार्ड 19- रवि रंजन
वार्ड 20- पूनम कुमारी
वार्ड 21- ललिता देवी
वार्ड 22- शहनाज बानो
वार्ड 23- जाहदा खातून
वार्ड 24 - जसीम आलम
वार्ड 25- सुल्ताना खातून
वार्ड 26- रीता देवी
वार्ड 27- खैरुन निशा

11/06/2023
2:36:50 pm

हथुआ नगर पंचायत से किरण देवी बनी मुख्य पार्षद

गोपालगंज के नवगठित हथुआ नगर पंचायत के लिए हुए चुनाव का परिणाम जारी हो चुका है। मुख्य पार्षद पद पर किरण कुमारी ने 5073 मत हासिल कर जीत दर्ज की है। प्रतिद्वंदी रूकिया बेगम को 2676 वोट मिले।

वहीं, उप मुख्य पार्षद पद पर ममता देवी ने 4578 मत हासिल कर जीत दर्ज की है। प्रतिद्वंदी इसमत जहां को 4208 वोट मिले।

11/06/2023
2:11:10 pm

मधुबनी का पहला मेयर कौन, सस्पेंस खत्म!

मधुबनी के पहले मेयर (Madhubani Mayor Election Result) बनने की रेस में अरुण राय सबसे आगे निकल गए हैं। उनकी जीत की सूचना है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा शेष है। अबतक के वोटों की गिनती के आधार पर अरुण राय 15609 मतों के साथ आगे हैं। असलम अंसारी को 10469 वोट मिले हैं। 

11/06/2023
2:02:09 pm

हिसुआ नगर परिषद में विजयी वार्ड पार्षदों के नाम की सूची

नवादा जिले के हिसुआ नगर परिषद में जारी वार्ड पार्षद चुनाव का परिणाम

वार्ड नम्बर- विजेता (मत)- उपविजेता (मत)

वार्ड 1- नीलम देवी (303 मत) - सर्बिला देवी (241 मत)
वार्ड 2- बंगाली मांझी (350 मत) - सोनमंती देवी (208 मत)
वार्ड 3- संध्या कुमारी (308 मत)- सोनी कुमारी (244 मत)
वार्ड 4- सोनी कुमारी (283 मत)- पिंकी देवी (238 मत)
वार्ड 5- विनोद कुमार (374 मत)- धीरज कुमार (264 मत)
वार्ड 6- सुनिता देवी (273 मत)- सुधा कुमारी (254 मत)
वार्ड 7- उषा देवी (256 मत)- शशिध्वज वर्मा अरविंद (238 मत)
वार्ड 8- अशोक कुमार (375 मत)- मनोज कुमार शर्मा (317 मत)
वार्ड 9- उदय कुमार- (318 मत)- नवलेश कुमार (182)
वार्ड 10- ज्योति देवी (348 मत)- सिंधु देवी (310 मत)
वार्ड 11- सुधीर कुमार (187 मत)- अंकित कुमार (133 मत)
वार्ड 12- आशा देवी (435 मत)- सुनीता देवी (374 मत)
वार्ड 13- पंकज कुमार (595 मत)- अमरनाथ प्रसाद (118 मत)
वार्ड 14- गया प्रसाद (279 मत)- पवन कुमार (222 मत)
वार्ड 15- अनुपमा देवी (560 मत)- शकीला बानो (458 मत)
वार्ड 16- इबरार आलम (537 मत)- पवन कुमार (284 मत)
वार्ड 17- शम्भू शर्मा (499 मत)- पवन गुप्ता (355 मत)
वार्ड 18- शकुंतला देवी (708 मत)- गीता देवी (223 मत)
वार्ड 19- शोभा देवी (निर्विरोध)
वार्ड 20- मनोज कुमार (244 मत)- जितेंद्र कुमार (192 मत)
वार्ड 21- रेखा कुमारी (420 मत)- बबिता कुमारी (277 मत)
वार्ड 22- प्रियंका कुमारी (332 मत)- गोपाल कुमार (206 मत)
वार्ड 23- ललिता देवी (348 मत)- मनीष कुमार (298 मत)
वार्ड 24 - सकीला खातून (493 मत)- माधवी देवी (348 मत)
वार्ड 25- मुन्नी देवी (373 मत)- मधु कुमारी (247 मत)
वार्ड 26- शर्मिला देवी (512 मत)- बेबी देवी (313 मत)
वार्ड 27- श्रवण मांझी (378 मत)- धर्मेंद्र कुमार (334 मत)

11/06/2023
1:32:29 pm

मधुबनी मेयर पद पर अरुण राय आगे

मधुबनी नगर निगम में अब तक वार्ड संख्या 01 से वार्ड संख्या 14 तक की गिनती हुई है, जिसमें
मेयर प्रत्याशी अरुण राय को 5741 मत मिले हैं। असलम अंसारी को 2715 मत मिले हैं। वहीं, गुणानंद यादव 2202 मतों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

11/06/2023
12:56:19 pm

मधुबनी में डिप्टी मेयर पद पर फिर उलटफेर

मधुबनी नगर निगम चुनाव में डिप्टी मेयर के पद पर सुशील कुमार और अमानुल्लाह खान एक-दूसरे को कड़ा मुकाबला दे रहे हैं।

सुशील कुमार 4223 मतों के साथ एक बार आगे निकल गए हैं। वहीं, अमानुल्लाह खान 3973 वोटों के साथ पीछे हो गए हैं।

तीसरे नंबर पर कैलाश कुमार साह को 3334 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं, काजोल पूर्वे  3154 मतों के साथ चौथे नंबर हैं।

11/06/2023
12:48:14 pm

झंझारपुर में मुख्य पार्षद पद पर प्रियंका कामत आगे

झंझारपुर नगर परिषद से मुख्य पार्षद प्रत्याशी प्रियंका कामत 3569 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर पूनम देवी को 2433 मिले हैं। वहीं, अबतक के वोटों की गिनती में प्रेमशीला देवी 1172 मतों के साथ तीसरे नंबर पर है।

वहीं, उपमुख्य पार्षद प्रत्याशी साबिया प्रवीण को 2682 वोट मिले हैं। एकता झा 2268 और प्रेम लता देवी 2046 मतों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।

11/06/2023
11:50:00 am

यहां देखें बांका नगर परिषद के चुनाव परिणाम

बांका नगर परिषद चुनाव परिणाम (Banka Municipal Council Election Result)

वार्ड 1 से ललिता देवी जीती
वार्ड 3 से शादिक हुसैन जीते
वार्ड 4 से सुनील पंडित जीते
वार्ड 5 से बीबी नरगिस जीती
वार्ड 6 से सरिता देवी जीती
वार्ड 7 रजनीश कुमार सिंह जीते
वार्ड 8 आनंदी प्रसाद यादव जीते

11/06/2023
11:47:32 am

मोतीपुर नगर परिषद से कुमार राघवेन्द्र राघव ने सभापति पद पर दर्ज की जीत

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर और कांटी में नगर परिषद चुनाव को लेकर वोटों की गिनती लगभग पूरी हो गई है। मोतीपुर नगर परिषद (Motipur Municipal Council) से सभापति के पद पर कुमार राघवेन्द्र राघव ने 6600 मत हासिल किए हैं। वहीं, उप सभापति पद पर मनीष सिंह 395 मतों से जीत की है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकि है।

11/06/2023
11:28:09 am

नगर पंचायत कमतौल अहियारी के मुख्य पार्षद बने रंजीत कुमार

दरभंगा के नगर पंचायत कमतौल अहियारी में मुख्य पार्षद पद के लिए रंजीत कुमार 60 मतों से चुनाव जीत गए हैं। वहीं, उप मुख्य पार्षद पद पर संतोष महतो ने जीत दर्ज की है।

जाले नगर परिषद से विभिन्न वार्डों के परिणाम

वार्ड संख्या एक से विभा देवी ने दर्ज की जीतवार्ड दो से चंदा देवी ने दर्ज की जीतवार्ड चार से रहिमा खातून ने दर्ज की जीतवार्ड संख्या पांच से राहुल कुमार साह जीतेवार्ड संख्या छह से प्रहलाद दास जीतेवार्ड सात से राजकिशोर राम जीतेवार्ड आठ से गिन्नी खानम विजयीवार्ड नौ से इफ्तेखार आलम जीतेवार्ड दस से मिर्जा वसीम बेग जीतेवार्ड 11 से अरविंद प्रसाद वर्मा जीतेवार्ड 12 से कमलेश नायक जीतेवार्ड 13 से मोहम्मद कमर जीते

11/06/2023
11:17:56 am

देखें शिवहर नगर परिषद से कौन-कौन जीता

शिवहर नगर परिषद परिणाम (Sheohar Nagar Parishad Election Result)

मुख्य पार्षद- राजन नंदन सिंह
उप मुख्य पार्षद- कृष्णनंदन साह उर्फ साधु जी 

वार्ड 1 से पार्षद पद पर पवन कुमार की जीतवार्ड 2 से आसमां खातून की जीतवार्ड 3 से शमसाद आलम खान की जीतवार्ड 4 से सूर्यमुखी देवी की जीतवार्ड 5 से साधना कुमारी की जीतवार्ड 6 से मीरा कुमारी की जीतवार्ड 7 से ममता कुमारी की जीतवार्ड 8 से ममता देवी की जीतवार्ड 13 से जनारसी देवी की जीतवार्ड 14 से बचिया देवी की जीतवार्ड 15 से पलटन साह की जीतवार्ड 16 से पल्लवी देवी की जीतवार्ड 17 से गिरीश नंदन सिंह प्रशांत (निर्विरोध निर्वाचित)वार्ड 18 से पूनम देवी की जीतवार्ड 19 से सिया देवी की जीतवार्ड 20 से आशा देवी की जीतवार्ड 21 से ललिता देवी की जीतवार्ड 22 से राकेश पांडेय की जीत

11/06/2023
11:10:35 am

शिवहर में मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के नतीजे घोषित

शिवहर में मुख्य पार्षद पद पर राजन नंदन सिंह ने जीत दर्ज की है। राज दरबार के राजन नंदन सिंह ने 2800 से अधिक मतों से जीत दर्ज की हैं। उन्होंने अपने चचेरे भाई सह निवर्तमान चेयरमैन अंशुमान नंदन सिंह को शिकस्त दी। शिवहर के लोगों ने युवा राजन नंदन सिंह को अपार समर्थन दिया। वहीं, कृष्णनंदन साह ने उप मुख्य पार्षद पद पर जीत प्राप्त की है।

11/06/2023
11:07:20 am

नरकटियागंज नगर परिषद से रीना देवी बनीं सभापति

नरकटियागंज नगर परिषद (Narkatiaganj Nagar Parishad) से सभापति के पद से रीना देवी चुनाव जीत गई हैं। उन्हें 7044 मत मिले है। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राधेश्याम तिवारी को 3315 मत मिले हैं।

11/06/2023
11:05:47 am

मधुबनी में मेयर पद पर कड़ा मुकाबला

मधुबनी नगर निगम (Madhubani Nagar Nigam) से मेयर पद पर अरुण राय, गुणानंद यादव और असलम अंसारी के बीच कांटे की टक्कर हो रही है। फिलहाल अरुण राय 416 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। गुणानंद यादव को 362 वोट और असलम अंसारी को 315 मत मिले हैं। जैसे-जैसे काउटिंग हो रही है, प्रत्याशियों के दिल की धड़कन तेज हो रही है।

11/06/2023
11:00:15 am

अमानुल्लाह खान 3105 मतों के साथ सबसे आगे

मधुबनी डिप्टी मेयर पद पर अमानुल्लाह खान ने सबको पीछे छोड़ दिया है। वे 3105 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर काजोल पूर्वे को 2648 मत प्राप्त हुए हैं। अबतक के वोटों की गिनती में कैलाश कुमार साह 2435 मतों से साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, सुशील कुमार 2208 वोटों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

11/06/2023
10:57:11 am

देखें झाझा नगर परिषद चुनाव के नतीजे

जमुई के झाझा नगर परिषद (Jhajha Nagar Parishad) चुनाव का परिणाम

वार्ड एक से पंकज पासवान जीते
वार्ड दो से हारो पासवान जीते
वार्ड तीन से उर्वशी देवी
वार्ड चार से अंजुम आरा जीती
वार्ड पांच से संतोष मंडल जीते
वार्ड सात से सुनील यादव जीते
वार्ड आठ से अनकक्षा किरण जीती
वार्ड नौ से ओमप्रकाश यादव जीते
वार्ड दस से दिलीप साव जीते
वार्ड ग्यारह से अशोक साव जीते
वार्ड बारह से पूनम देवी जीती

11/06/2023
10:55:26 am

मधुबनी में अमानुल्लाह खान निकले सबसे आगे

मधुबनी डिप्टी मेयर के पद पर अमानुल्लाह खान आगे हो गए हैं। उन्हें अबतक की गिनती में 2875 वोट मिले हैं। काजोल पूर्वे 2640 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कैलाश कुमार साह 2425 वोटों के साथ सबसे पीछे हैं।

11/06/2023
10:52:52 am

झंझारपुर में मुख्य पार्षद पद पर प्रियंका कामत आगे

झंझारपुर नगर परिषद के चुनाव में मुख्य पार्षद पद पर प्रियंका कामत 2914 मतों से आगे चल रहीं है। वहीं, पुनम देवी 2182 और प्रेमशीला देवी 1144 मतों के साथ पीछे चल रहीं है।

वहीं, उपमुख्य पार्षद पद पर साबिया प्रवीण 2421 मतों से आगे हैं। अबतक की गिनती में प्रेम लता देवी 1928 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

11/06/2023
10:11:32 am

मधुबनी डिप्टी मेयर के पद पर कांटे की टक्कर

मधुबनी डिप्टी मेयर के पद पर सुशील कुमार और अमानुल्लाह खान के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। सुशील कुमार 1611 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, अबतक की गिनती में अमानुल्लाह खान को 1570 मत प्राप्त हुए हैं। 

11/06/2023
9:50:21 am

सुरसंड नगर पंचायत में निवर्तमान अध्यक्ष आगे

सीतामढी में सुरसंड नगर पंचायत चुनाव के शुरुआती मतगणना में निवर्तमान अध्यक्ष ओम प्रकाश झा आगे चल रहे हैं। वहीं, पप्पू कुमार चौधरी दूसरे स्थान पर हैं। बता दें कि अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवार मैदान में हैं।

11/06/2023
9:48:21 am

शिवहर में निवर्तमान चेयरमैन शुरुआती मतगणना में पिछड़े

शिवहर नगर परिषद चुनाव के शुरुआती मतगणना में निवर्तमान चेयरमैन अंशुमान नंदन सिंह पिछड़ गए हैं। शिवहर राज दरबार के ही राजन नंदन सिंह 550 मतों से आगे चल रहे हैं। उप मुख्य पार्षद पद पर कृष्णनंदन साह आगे चल रहे हैं। 

11/06/2023
9:07:16 am

शिवहर में वार्ड पार्षद पद के नतीजे घोषित

शिवहर नगर परिषद चुनाव (Sheohar Nagar Parishad) के तहत रविवार को शहर स्थित नवाब हाईस्कूल में मतगणना जारी है। प्रशासनिक व्यवस्था के बीच विभिन्न पदों के लिए मतों की गिनती जारी है। इसी बीच वार्ड पार्षद पद के परिणाम सामने आ गए हैं।

वार्ड एक से पार्षद पद पर पवन कुमार की जीतवार्ड दो से आसमां खातून की जीतवार्ड तीन से शमसाद आलम खान की जीत वार्ड चार से सूर्यमुखी देवी की जीतवार्ड पांच से साधना कुमारी की जीतवार्ड छह से मीरा कुमारी की जीतवार्ड सात से ममता कुमारी की जीतवार्ड नंबर आठ से ममता देवी की जीतवार्ड 18 से पूनम देवी जीतीवार्ड 19 से पार्षद पद पर सिया देवी जीती

11/06/2023
9:02:21 am

मधुबनी नगर निगम ने इन्होंने दर्ज की जीत

मधुबनी नगर निगम (Madhubani Nagar Nigam) के लिए हुए चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। मधुबनी नगर निगम वार्ड एक से सुधीरा देवी, वार्ड दो में पार्वती देवी जीत गई हैं। वार्ड 3 से माला देवी, वार्ड 4 से अरुण कुमार, वार्ड 5 से मो जैनुल अंसारी और वार्ड 6 से आशीष कुमार झा ने जीत दर्ज की है।

11/06/2023
8:17:02 am

हर वार्ड के लिए 14 टेबल पर मतों की गिनती

मधुबनी नगर निगम (Madhubani Nagar Nigam) और झंझारपुर (Jhanjharpur)) नगर परिषद के लिए 9 जून को हुए चुनाव का परिणाम थोड़ी देर में आएगा। मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शहर के आरके कॉलेज में शुरू हो गई है। हर वार्ड के लिए 14 टेबल पर मतों की गिनती हो रही है।

11/06/2023
7:55:41 am

नवादा के केएलएस कॉलेज में उमड़ी समर्थकों की भीड़

मतगणना को लेकर नवादा में केएलएस कॉलेज के गेट पर समर्थकों की भीड़ उमड़ रही है। आज यहां हिसुआ के सभी 27 वार्ड व नवादा नगर के 1 वार्ड के लिए हुए मतदान के नतीजे घोषित होंगे। 9 जून को मतदान हुआ था। मतगणना को लेकर यहां पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है।

11/06/2023
5:36:14 am

आयोग स्तर पर कंट्रोल रूम गठित

काउंटिंग सेंटर पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर आयोग स्तर पर कंट्रोल रूम गठित किया गया है। शिकायत के लिए 18003457243 पर डॉयल करें। 

chat bot
आपका साथी