Mukesh Sahani: 'मछुआरा केवल मछली नहीं मारेगा...,' तेजस्वी की चुनावी रैली में मुकेश सहनी की हुंकार

Bihar Politcs वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हमने दिखा दिया था कि मछुआरा अब केवल मछली ही नहीं मारता विधायक भी बना सकता है। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में वे सांसद भी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हमारे मान और सम्मान की लड़ाई है।

By Arun Ashesh Edited By: Mohit Tripathi Publish:Sat, 11 May 2024 08:52 PM (IST) Updated:Sat, 11 May 2024 08:52 PM (IST)
Mukesh Sahani: 'मछुआरा केवल मछली नहीं मारेगा...,'  तेजस्वी की चुनावी रैली में मुकेश सहनी की हुंकार
मछुआरा केवल मछली नहीं मारेगा, सांसद भी बनाएगा: मुकेश सहनी। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हमने पूरे देश को दिखा दिया था कि अब मछुआरा केवल मछली ही नहीं मारता, विधायक भी बना सकता है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में वे सांसद भी बनाएंगे।

सहनी ने शनिवार को समस्तीपुर, दरभंगा, बेगूसराय, मुंगेर और वैशाली में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। अपने चुनावी जनसभाओं में उन्होंने कहा कि यह चुनाव सम्मान की लड़ाई है।

उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि यह सरकार कभी नहीं चाहती कि गरीब , पिछड़े आगे बढ़ सके। आज सम्मान की लड़ाई के लिए एकजुट होकर ऐसी सरकार को बदलना होगा।

आज जो सरकार है वह नहीं चाहती कि...

उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। यही संविधान है, जिसने हमें अधिकार दिया है। राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री चुनने के लिए है। आज जो सरकार है, वह नहीं चाहती है कि गरीब और पिछड़े आगे बढ़े और सम्मान की जिंदगी जिएं।

हमे साथ नहीं बैठाया जाता था

पहले हम लोगों को सम्मान नहीं मिलता था। हमें साथ नहीं बिठाया जाता था। लेकिन संविधान मिलने के बाद हमें यह अधिकार मिला। आज इसी संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में अगले 3 घंटो तक तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

बयानों के जरिए विपक्ष कर रहा टाइम पास : राजीव रंजन

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने शनिवार काे कहा कि विपक्ष के लोग बयानों के जरिए टाइमपास कर रहे। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के कार्यों का मुकाबला विपक्ष नहीं कर सकता।

राजीव रंजन ने कहा कि जनता के रूख से यह स्पष्ट हो गया है कि अब वह विकास चाहती है। वह किसी परिवार की गुलामी करना नहीं चाहती। जनता द्वारा विपक्ष को वोट की ऐसी चोट दी जाएगी कि उनका सूपड़ा साफ हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जहां पूरे देश में 24.82 प्रतिशत बहुआयामी गरीबी से बाहर आए हैं वहीं नीतीश कुमार की सरकार में 3.77 करोड़ लोगों की गरीबी मिटी है। नीतीश राज में बिहार में विकास की दर 10.64 प्रतिशत से भी अधिक रही है। आज एनडीए की सरकार में बिहार के 80 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा।

Tejashwi Yadav Exclusive Interview: हम लालू की संतान, परेशान हो सकते हैं पराजित नहीं, यहां पढ़ें तेजस्वी का बेबाक इंटरव्यू

chat bot
आपका साथी