Chirag Paswan: 'विरोध था, है और...' नई सरकार बनने से पहले चिराग पासवान की चेतावनी, Nitish Kumar को लेकर दिखाए तेवर

Nitish Kumar Resign नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद एनडीए के तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। चिराग पासवान भी बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने इसको लेकर अपना बयान दिया है। चिराग पासवान ने कहा कि आने वाले दिनों में एजेंडे में किस-किस चीज को जोड़ा जाता है इन विषयों पर चर्चा होगी।

By Jagran NewsEdited By:
Updated: Sun, 28 Jan 2024 03:04 PM (IST)
Chirag Paswan: 'विरोध था, है और...' नई सरकार बनने से पहले चिराग पासवान की चेतावनी, Nitish Kumar को लेकर दिखाए तेवर
चिराग पासवान ने भी नई सरकार को लेकर दी प्रतिक्रिया

HighLights

  1. शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहा हूं- चिराग
  2. किस-किस चीज को जोड़ा जाता है...इन विषयों पर चर्चा होगी- चिराग

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News In Hindi नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के इस्तीफे के बाद तमाम बड़े नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां राजद (RJD) इस इस्तीफे को लेकर नीतीश पर हमलावर है। वहीं, एनडीए (NDA) के नेता भी राजद को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने इस गतिविधि पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में सरकार की क्या रूपरेखा होती है, एजेंडे में किस-किस चीज को जोड़ा जाता है...इन विषयों पर चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि आज महत्वपूर्ण था कि मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) पहले इस्तीफा दें और उसके बाद वे पुन: शपथ लें...मैं NDA के सहयोगी के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहा हूं।

बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का विजन

चिराग ने आगे यह भी कहा कि हमें खुशी है कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बन रही है। हमारी सोच 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की है। उन्होंने कहा कि मेरा सीएम नीतीश से नीतिगत विरोध था, है और अगर उनकी नीतियों पर काम चलता रहा तो यह विरोध आगे भी रहेगा। 

#WATCH दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "...आने वाले दिनों में सरकार की क्या रूपरेखा होती है, एजेंडे में किस-किस चीज को जोड़ा जाता है...इन विषयों पर चर्चा होगी। आज महत्वपूर्ण था कि मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) पहले इस्तीफा दें और… pic.twitter.com/TIxn1oU0jg

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2024

चिराग ने कहा कि उन्होंने हमेशा माना है कि नीतीश कुमार की नीतियों से बिहार का विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि नई सरकार में भाजपा और लोजपा (रामविलास) के विजन को जोड़ा जाता है तो बिहार के लिए फायदेमंद होगा। 

यह भी पढ़ें-

Bihar Government: नई सरकार में डिप्टी CM होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, BJP ने कर दी दो और बड़ी घोषणा

'DNA oops NDA.. गिरगिट... कूड़ा मुबारक... ', Nitish Kumar के इस्तीफे पर भड़कीं लालू यादव की बेटी