बिहार में पर्यटकों की संख्‍या में 50 फीसदी तक इजाफा, पहली तिमाही में ही आंकड़ा एक करोड़ के पार

Bihar Tourism बिहार आने वाले पर्यटकों की संख्‍या साल 2022-23 में सुधार हुआ है। इनमें 50 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। इस साल की पहली तिमाही में ही आंकड़ा एक करोड़ के पार चला गया है। जनवरी से मार्च तक बिहार में एक करोड़ 19 लाख पर्यटक आए इसमें करीब सवा दो लाख विदेशी पर्यटक रहे। पिछले साल इसी दौरान महज 79 लाख पर्यटक आए थे।

By Rajat Kumar Edited By: Arijita Sen Publish:Fri, 17 May 2024 01:34 PM (IST) Updated:Fri, 17 May 2024 01:34 PM (IST)
बिहार में पर्यटकों की संख्‍या में 50 फीसदी तक इजाफा, पहली तिमाही में ही आंकड़ा एक करोड़ के पार
बिहार में पर्यटकों की संख्‍या में हो रहा बेहतर सुधार

HighLights

  • इस साल जनवरी-मार्च तक आए 1.19 करोड़ पर्यटक
  • 2.22 लाख रही विदेशी पर्यटकों की संख्या तीन माह में
  • 79 लाख पर्यटक ही आए थे पिछले साल पहली तिमाही में, 1.62 लाख रही थी विदेशी पर्यटकों की संख्या इस दौरान

कुमार रजत, पटना। Bihar Tourism : बिहार में पर्यटकों की संख्या में बड़ा उछाल आया है। इस बार पहली तिमाही में पर्यटकों की संख्या में करीब 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जनवरी से मार्च तक बिहार में एक करोड़ 19 लाख पर्यटक आए इसमें करीब सवा दो लाख विदेशी पर्यटक रहे।

पिछले साल इसी दौरान महज 79 लाख पर्यटक आए थे। इसमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 1.62 लाख थी। सर्वाधिक विदेशी पर्यटक गया-बोधगया, जबकि देसी पर्यटक पटना आए हैं।

बिहार में पर्यटकों की संख्‍या में हो रहा सुधार

पर्यटन विभाग के अनुसार, इस साल सबसे अधिक 42.93 लाख पर्यटक जनवरी में आए। इसमें देसी पर्यटकों की संख्या 42 लाख जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या 86 हजार से अधिक रही। इसके बाद मार्च में 42.59 लाख पर्यटक आए इसमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 58 हजार से अधिक रही।

फरवरी में 32.76 लाख पर्यटक आए मगर विदेशी पर्यटकों की संख्या 77 हजार से अधिक रही। पिछले साल पहली तिमाही में सर्वाधिक 32 लाख 46 हजार पर्यटक मार्च में आए थे वहीं सर्वाधिक 72 हजार 238 पर्यटक फरवरी माह में बिहार पहुंचे थे।

कोरोना के प्रभाव के कारण 2020 और 2021 में पर्यटकों की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। वर्ष 2022 और 23 से इसमें सुधार शुरू हुआ है, जिससे पर्यटकों की संख्या में उछाल आया है।

इसके अलावा पर्यटन केंद्रों की ब्रांडिंग और प्रचार के कारण भी देसी-विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में घूमने पहुंचे रहे हैं। खासकर राजगीर में नेचर व जंगल सफारी, ग्लास ब्रिज जैसे आकर्षण पसंद किए जा रहे।

देसी पर्यटकों को पटना, विदेशियों को गया पसंद

पर्यटन विभाग की तिमाही रिपोर्ट का विश्लेषण करें तो सर्वाधिक 21 लाख 17 हजार देसी पर्यटक राजधानी पटना आए। वहीं विदेशी पर्यटक सबसे अधिक गया और बोधगया घूमने पहुंचे।

जनवरी से मार्च तक गया में 52 हजार 545 जबकि बोधगया में 44 हजार 348 विदेशी पर्यटक घूमने आए। इसके अलावा राजगीर में भी 44 हजार 348 और नालंदा में 41 हजार 325 विदेशी पर्यटकों ने सैर की।

प्रमुख पर्यटन केंद्र

केंद्र देसी विदेशी
पटना  21.17 लाख 16,345
गया 2.75 लाख 52,545
बोधगया 6.79 लाख 44,348
राजगीर 6.99 लाख 41,325
नालंदा 4.04 लाख 31,395

ये भी पढ़ें: 

बिहार में शिक्षा विभाग का बड़ा एक्‍शन: स्कूलों में निरीक्षण को लेकर बढ़ी सख्ती, 532 शिक्षकों के काट लिए गए वेतन

Bihar News: अररिया में पुलिस हिरासत में जीजा-साली की मौत, मचा बवाल; 1000 से अधिक लोगों ने थाने को घेरा

chat bot
आपका साथी