Pappu Yadav: 'छठी बार का सांसद हूं... आप मुझे सिखाएंगे', शपथ लेते ही किस पर भड़के पप्पू यादव?

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथ के दौरान हर किसी की नजर उनकी टी-शर्ट पर थी जिसपर लिखा था- ReNEET। इतना ही नहीं पप्पू यादव ने शपथ के बाद कुछ नारे भी लगाए जिसपर किरेन रिजिजू ने उनको टोक दिया। पप्पू को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने वहीं से अंगुली से इशारा करते हुए काफी कुछ कह दिया।

By Rajat Mourya Edited By: Rajat Mourya Publish:Tue, 25 Jun 2024 07:40 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jun 2024 07:43 PM (IST)
Pappu Yadav: 'छठी बार का सांसद हूं... आप मुझे सिखाएंगे', शपथ लेते ही किस पर भड़के पप्पू यादव?
शपथ ग्रहण के दौरान पप्पू यादव और किरेन रिजिजू के बीच नोकझोंक हुई।

HighLights

  • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।
  • शपथ ग्रहण के दौरान पप्पू ने 'ReNEET' लिखी हुई टी-शर्ट पहनी थी।
  • पप्पू यादव और किरेन रिजिजू के बीच तीखी बहस हो गई।

डिजिटल डेस्क, पटना। Pappu Yadav Kiren Rijiju Video पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। उन्होंने अपनी शपथ मैथिली भाषा में ली। खास बात यह रही कि पप्पू यादव जो टी-शर्ट पहनकर गए थे, उसपर 'ReNEET' लिखा हुआ था। पप्पू यादव की संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से भी तीखी नोकझोंक हुई।

दरअसल, लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद पप्पू यादव ने कुछ नारे लगाए। उन्होंने कहा, रीनीट, बिहार के लिए विशेष दर्जा। सीमांचल जिंदाबाद, मानवतावाद जिंदाबाद, भीम जिंदाबाद और संविधान जिंदाबाद। इसी दौरान सामने बैठे संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने उनको टोक दिया।

प्रणाम पूर्णिया सलाम पूर्णिया जोहार पूर्णिया

शपथ ग्रहण के साथ संसदीय जीवन की एक

और पारी शुरू हो गई

उद्देश्य है पूर्णिया मॉडल पूरे बिहार में सेवा,न्याय

और विकास की राजनीति का आदर्श बने!

शपथ ग्रहण के दौरान #ReNEET का डिमांड किया और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मांग किया! pic.twitter.com/gPUiKbv4fh— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) June 25, 2024

किरेन रिजिजू पर भड़के सांसद पप्पू यादव

किरेन रिजिजू के नारेबाजी पर टोकने को लकर पप्पू यादव नाराज हो गए। उन्होंने किरेन रिजिजू को अंगुली दिखाते हुए कहा- मैं छठी बार का सांसद हूं, आप अब हमको सिखाएंगे।

'आप तो कृपा पर जीते हैं'

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने किरेन रिजिजू से आगे कहा- आप तो कृपा पर जीते हैं, मैं अकेला लड़ता हूं। निर्दलीय जीता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं चौथी बार निर्दलीय चुनाव जीतकर संसद पहुंचा हूं।

पप्पू यादव ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया- "शपथ ग्रहण के साथ संसदीय जीवन की एक और पारी शुरू हो गई। उद्देश्य है पूर्णिया मॉडल पूरे बिहार में सेवा, न्याय और विकास की राजनीति का आदर्श बने! शपथ ग्रहण के दौरान #ReNEET का डिमांड किया और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मांग किया!"

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार ने खेला बड़ा दांव! ललन और रामनाथ की जगह इन दो नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

ये भी पढ़ें- Upendra Kushwaha: NDA ने उपेंद्र कुशवाहा के लिए क्या सोच रखा है? सियासी गलियारों में नई चर्चाओं ने पकड़ा जोर

chat bot
आपका साथी