Bihar Politics: 'कांग्रेस झूठा नैरेटिव गढ़ रही', आपातकाल की याद दिला Samrat Chaudhary का बड़ा हमला

बिहार के डिप्टी सीएम व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की नई पीढ़ी इस बात को कभी नहीं भूलेगी कि 50 साल पहले 25 जून को कांग्रेस द्वारा देश के संविधान की धज्जियां उड़ाई गई थीं। देश को जेलखाना बना दिया गया और लोकतंत्र को पूरी तरह से कुचल दिया गया था।

By Raman Shukla Edited By: Rajat Mourya Publish:Mon, 24 Jun 2024 09:34 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jun 2024 09:34 PM (IST)
Bihar Politics: 'कांग्रेस झूठा नैरेटिव गढ़ रही', आपातकाल की याद दिला Samrat Chaudhary का बड़ा हमला
बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

राज्य ब्यूरो, पटना। Samrat Chaudhary On Emergency भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एक बार फिर से कांग्रेस समेत विपक्ष के द्वारा 'संविधान बदलने' वाले झूठ के जरिए अपने 'पापों' को छुपाने की कोशिश की जा रही है। 25 जून, 1975 को संविधान की हत्या कर लोकतंत्र की गला घोंटने वालों का संविधान की दुहाई देना हास्यास्पद है।

सम्राट ने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की नई पीढ़ी इस बात को कभी नहीं भूलेगी कि 50 साल पहले 25 जून को कांग्रेस द्वारा देश के संविधान की धज्जियां उड़ाई गई थीं। देश को जेलखाना बना दिया गया और लोकतंत्र को पूरी तरह से कुचल दिया गया था।

'कांग्रेस की फितरत में तानाशाही'

उन्होंने कहा कि आज अपने संविधान की रक्षा करते हुए, भारत के लोकतंत्र और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करते हुए देशवासी इस बात का संकल्प लें कि जो 50 साल पहले किया गया, कांग्रेस फिर करने की हिम्मत नहीं करे। कांग्रेस की फितरत में ही तानाशाही है।

'देश की जनता को यह नहीं भूलना चाहिए...'

उन्होंने यह भी कहा कि देश की जनता को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि 25 जून 1975 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए देश में आपातकाल लगा दिया था। रातों-रात देशभर के विरोधी राजनेताओं को जेलों में ठूंस दिया गया था।

सम्राट ने कहा कि कांग्रेस की कुकृत्य की वजह से ही 25 जून सदैव भारत के लोकतंत्र के इतिहास में 'काला दिन' के रूप में जाना जाएगा। संविधान और लोकतंत्र में निष्ठा रखने वाले लोगों के लिए 25 जून कभी न भूलने वाला दिन है।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'तेजस्वी यादव यह बात अच्छे से जान लें...', लालू के लाल पर भड़की नीतीश की जदयू

ये भी पढ़ें- Upendra Kushwaha: हार के बाद कुशवाहा करने जा रहे सबसे बड़ी बैठक, पटना में जुटेंगे कई दिग्गज नेता

chat bot
आपका साथी