Samrat Chaudhary: 21 महीने बाद सम्राट तोड़ेंगे प्रण, प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित करेंगे अपनी पगड़ी

Samrat Chaudhary बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी 21 महीने बाद प्रण तोड़ेंगे। इस बीच वह संगी-साथी के साथ अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम के चरणों में अपनी पगड़ी समर्पित करेंगे। साथ ही वह वहां मुंडन भी करवाएंगे। उनका काफिला गोपालगंज-छपरा के रास्ते होते हुए अयोध्याधाम पहुंचेगा। सम्राट चौधरी मां के निधन के बाद सितंबर-2022 में पगड़ी बांधी थी।

By Raman Shukla Edited By: Shashank Shekhar Publish:Sun, 30 Jun 2024 03:42 PM (IST) Updated:Sun, 30 Jun 2024 03:42 PM (IST)
Samrat Chaudhary: 21 महीने बाद सम्राट तोड़ेंगे प्रण, प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित करेंगे अपनी पगड़ी
पगड़ी उतारने सम्राट संगी-साथी के साथ मंगलवार को जाएंगे अयोध्या। फाइल फोटो

HighLights

  • कैबिनेट मंत्रियों के साथ रामलला की चरणों में समर्पित करेंगे पगड़ी
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी 21 महीने बाद तोड़ेंगे अपना प्रण
  • सम्राट चौधरी के साथ रहेंगे पार्टी के कई प्रदेश पदाधिकारी और नेता

राज्य ब्यूरो, पटना। श्रीराम प्रभु के दर्शन एवं मुंडन कराने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को संगी-साथी के साथ जाएंगे। सम्राट का काफिला सड़क मार्ग से छपरा-गोपालगंज के रास्ते अयोध्या पहुंचेगा।

यात्रा में उनके साथ नीतीश सरकार में सम्मिलित भाजपा कोटे के कई मंत्रियों के अतिरिक्त पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी होंगे। संभव है कुछ वरिष्ठ नेता भी सम्राट के साथ भगवान श्रीराम का दर्शन करने जाएं। अयोध्या पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री बाकायदा श्रीराम के चरणों में अपनी पगड़ी (मुरेठा) समर्पित कर मुंडन भी कराएंगे।

दरअसल, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहते हुए सम्राट ने मुख्यमंत्री की कुर्सी से नीतीश कुमार को हटाने के बाद ही पगड़ी उतारने की घोषणा की थी। अब बदली हुई परिस्थितियों में सम्राट ने निर्णय वापस ले लिया है। बकौल सम्राट, मां के निधन के बाद सितंबर-2022 में सिर पर पगड़ी बांधी थी, पर इसे दूसरे अर्थ में प्रचारित किया गया। वैसे व्यक्तिगत निर्णय निरस्त भी हो सकते हैं।

लगभग दो वर्ष से चर्चा में है पगड़ी 

सम्राट की पगड़ी पिछले 21 महीने से चर्चा में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहते हुए सम्राट से पगड़ी को लेकर पूछ चुके हैं। अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के तहत सम्राट संगी-साथी संग श्रीराम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं।

सम्राट के साथ जाने वाले प्रमुख मंत्री

नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन, सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी, पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह, उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम, गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान, पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता के अलावा श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह दो जुलाई को सम्राट के साथ अयोध्या जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

Samrat Chaudhary: राबड़ी देवी पर सम्राट के बयान से सियासी भूचाल, लालू यादव पर भी हमला; अब क्या करेगी RJD?

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चेत गई BJP, खतरे को भांप उठा लिया बड़ा कदम; अब क्या होगा आगे?

chat bot
आपका साथी