Bihar Politics: विधानसभा चुनाव में कैसे खेला करेंगे संजय झा? लालू राज की याद दिला BJP के इस दिग्गज ने कही बड़ी बात

Sanjay Jha दिल्ली में हुई जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राज्यसभा सांसद संजय झा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया गया है। संजय झा अब जदयू के सांगठनिक कार्यों को संभालेंगे। हालांकि पार्टी की कमान अभी भी नीतीश कुमार के हाथों में ही रहेगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत पार्टी के सभी बड़े दिग्गज मौजूद रहे।

By Raman Shukla Edited By: Mohit Tripathi Publish:Sun, 30 Jun 2024 08:09 AM (IST) Updated:Sun, 30 Jun 2024 08:09 AM (IST)
Bihar Politics: विधानसभा चुनाव में कैसे खेला करेंगे संजय झा? लालू राज की याद दिला BJP के इस दिग्गज ने कही बड़ी बात
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने संजय झा।

HighLights

  • जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए राज्यसभा सांसद संजय झा
  • विवेक ठाकुर ने कहा- इस निर्णय से एनडीए में समन्वय काफी अच्छा रहेगा

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू ने वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय झा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। जदयू के सांगठनिक कार्यों और पार्टी से जुड़े अहम निर्णयों को देखेंगे। हालांकि, पार्टी की कमान अभी भी नीतीश कुमार के हाथ में ही रहेगी।

संजय झा को यह जिम्मेदारी दिल्ली में हुई जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दी गई, जिसका प्रस्ताव खुद नीतीश कुमार ने रखा था।

बता दें कि संजय झा भाजपा के करीबी माने जाते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद और विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही संजय झा को मिली इस जिम्मेदारी को भाजपा और जदयू के प्रगाढ़ होते संबंधों के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने भी इस तरफ इशारा किया है।

विवेक ठाकुर ने क्या कहा? 

नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने संजय झा को जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा यह एनडीए परिवार के लिए शुभ संकेत है। जदयू के इस निर्णय से एनडीए में समन्वय काफी अच्छा रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि 2005 के विधानसभा चुनाव में संजय झा ने एनडीए के समन्वयक के रूप में काफी बेहतरीन काम किया था, जिसके कारण लालू यादव को सत्ता से बेदखल कर एनडीए की सरकार बनाने में कामयाबी मिली थी। जदयू के इस निर्णय से निश्चित रूप से एनडीए को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में लाभ मिलेगा।

विवेक ठाकुर ने एनडीए में स्थिरता वाला यह निर्णय लेने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य संजय झा को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

विजय सिन्हा व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी झा को बधाई

संजय झा को जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शुभकामाएं दी है। दोनों नेताओं ने कहा है कि झा एक अनुभवी नेता हैं।

उनके नेतृत्व में जदयू का एनडीए के साथ सहयोगी दलों के साथ समन्वय बनाने की दिशा में अपेक्षित कार्य करेगी। वहीं, उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि झा के लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ एनडीए गठबंधन को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Sanjay Jha: आखिर संजय झा को ही क्यों मिली JDU की कमान? नीतीश कुमार ने रच दिया चक्रव्यूह; समझें अंदर की बात

Bihar Politics: किसके नेतृत्व में होगा 2025 का विधानसभा चुनाव? आ गया JDU नेता का फाइनल जवाब; सियासी पारा हाई

chat bot
आपका साथी