Upendra Kushwaha: राज्यसभा जाएंगे उपेंद्र कुशवाहा, NDA ने कर दिया एलान; RLM प्रमुख की तरफ से आया ये रिएक्शन

Bihar Politics पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को एनडीए से सेट कर दिया है। आरएलएम प्रमुख को राज्यसभा में भेजने का निर्णय लिया गया है। इस बात की आधिकारिक घोषणा के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए के सभी नेताओं का आभार जताया है। इसको लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट भी किया है जिसमें पीएम मोदी को भी धन्यवाद दिया है।

By Sunil Raj Edited By: Mukul Kumar Publish:Tue, 02 Jul 2024 01:05 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jul 2024 01:10 PM (IST)
Upendra Kushwaha: राज्यसभा जाएंगे उपेंद्र कुशवाहा, NDA ने कर दिया एलान; RLM प्रमुख की तरफ से आया ये रिएक्शन
पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा। फोटो- जागरण

HighLights

  • उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए नेताओं का जताया आभार
  • चुनाव हारने के बाद मीडिया के समक्ष उठाए थे सवाल
  • तमाम कोशिशों के बावजूद काराकाट से चुनाव हारे कुशवाहा

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics News राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) राज्यसभा जाएंगे। एनडीए की ओर से आधिकारिक रूप से उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजने का ऐलान कर दिया गया है। आधिकारिक घोषणा होने के बाद कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के तमाम घटक दलों के नेताओं का धन्यवाद किया है।

कुशवाहा ने मंगलवार को एक्स मीडिया पर लिखा कि राज्यसभा की सदस्यता के लिए एनडीए की ओर से मेरी उम्मीदवारी की घोषणा के लिए बिहार की आम जनता एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा सहित एनडीए के सभी घटक दलों के कर्मठ कार्यकर्ताओं, जिन्होंने विपरित परिस्थिति में भी मेरे प्रति अपना स्नेह बनाए रखा।

उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अमित शाह, जे पी नड्डा साहब, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, सम्राट चौधरी सहित एनडीए के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं का ह्रदय से आभार जताया है।

काराकाट में मुकाबला था त्रिकोणीय

लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए के घटक दल के उम्मीदवार के रूप में उपेंद्र कुशवाहा ने काराकाट से चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव त्रिकोणीय हुआ। इस वजह से उपेंद्र कुशवाहा की इस सीट से हार हो गई।

इस सीट पर मुकाबला भाकपा माले के राजाराम सिंह बनाम उपेंद्र कुशवाहा के बीच था, लेकिन यहां से भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह भी मैदान में उतर गए।

वोटों के बंटवारे की वजह से तमाम कोशिशों के बाद कुशवाहा यहां से जीत नहीं पाए। चुनाव परिणाम आने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया के सामने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा था कि वह चुनाव हारे हैं या हरवाए गए हैं, यह सबको पता है।

यह भी पढ़ें-

Tejashwi Yadav: अब इस मुद्दे पर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने दोनों डिप्टी सीएम का नाम लेकर लोगों से कर दी बड़ी अपील

Bihar Politics: राहुल गांधी के सपोर्ट में उतरी RJD, अब सनातन पर बयान देकर बिहार में फोड़ा नया सियासी बम

chat bot
आपका साथी