Bihar Weather: बिहार में आज सताएगी उमस भरी गर्मी, लेकिन इन इलाकों में बारिश से मिलेगी राहत

Bihar Weather Update पटना में आज भी सताएगी उमस भरी गर्मी उत्तर पूर्व व दक्षिण पूर्व जिलों में बारिश के आसार 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद प्रदेश का सबसे गर्म शहर सिवान सारण नालंदा नवादा एवं भागलपुर के सबौर के तापमान में गिरावट

By Shubh Narayan PathakEdited By: Publish:Wed, 01 Jun 2022 06:26 AM (IST) Updated:Wed, 01 Jun 2022 02:54 PM (IST)
Bihar Weather: बिहार में आज सताएगी उमस भरी गर्मी, लेकिन इन इलाकों में बारिश से मिलेगी राहत
Bihar Mausam News: बिहार में उमस भरी गर्मी से परेशान रहेंगे लोग। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Update: बिहार के उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व भाग के कुछ स्थानों पर मंगलवार को मेघ गर्जन के साथ बारिश होने से मौसम सुहाना बना रहा, जबकि पटना समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी रही। प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तर पूर्व, दक्षिण पूर्व भाग के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, इन जगहों पर हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहेगी। इसके कारण यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र केंद्र, पटना से जारी तात्‍कालिक पूर्वानुमान में बताया गया है कि गोपालगंज, सिवान, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, पूर्वी चंपारण आदि जिलों के कुछ हिस्‍सों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पूर्व-पश्चिम ट्रफ-रेखा उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तरी बंगलादेश तक हरियाणा, दक्षिणी उत्तरप्रदेश, बिहार से होकर गुजर रही है। वहीं, एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र झारखंड व इसके आसपास बना हुआ है। इसके प्रभाव से राज्‍य के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। पटना व इसके आसपास क्षेत्रों के अलावा अन्य जिलों का मौसम शुष्क बने होने के साथ उमस भरी गर्मी पुरवा के कारण बनी रहेगी। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान मधुबनी के माधोपुर में सर्वाधिक बारिश 8.6 मिमी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो प्री-मानसून सीजन में अब तक पूरे प्रदेश में सामान्य से चार प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। 

पटना समेत प्रदेश के अधिकतर शहरों के तापमान में वृद्धि  

मंगलवार को पटना समेत प्रदेश के अधिकतर शहरों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री की वृद्धि के साथ 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। औरंगाबाद का अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि के साथ 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया, जो प्रदेश का गर्म स्थान रहा। 

पांच जिलों के तापमान में गिरावट  

मंगलवार को प्रदेश के पांच जिलों के सिवान, सारण, नालंदा, नवादा एवं भागलपुर के सबौर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, सिवान में दो डिग्री, नवादा में 0.3 डिग्री, सबौर में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 

प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान  पटना    38.6     27.2 भागलपुर    37.1           27.6 मुजफ्फरपुर     34.4       27.2 गया       40.1       27.4 पूर्णिया     36.4       27.8 सुपौल     34.2        26.8 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

chat bot
आपका साथी