कौन हैं यूपी के नए मुख्य सचिव IAS मनोज सिंह, बिहार के इस गांव से गहरा संबंध

IAS Manoj Singh आईएएस मनोज कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। उनके यूपी के नए मुख्य सचिव बनाए जाने पर बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड स्थित मझुई गांव में खुशी का लहर है। ग्रामीण अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। दरअसल मनोज कुमार सिंह बिहार के रोहतास के शिवसागर प्रखंड स्थित मझुई गांव के रहने वाले हैं।

By brajesh pathak Edited By: Shashank Shekhar Publish:Sun, 30 Jun 2024 07:11 PM (IST) Updated:Sun, 30 Jun 2024 07:11 PM (IST)
कौन हैं यूपी के नए मुख्य सचिव IAS मनोज सिंह, बिहार के इस गांव से गहरा संबंध
यूपी के नए मुख्य सचिव IAS मनोज सिंह का बिहार से गहरा संबंध। फोटो- जागरण

HighLights

  • शिवसागर प्रखंड के मझुई के रहने वाले हैं मनोज कुमार सिंह
  • 1997-1998 तक गौतमबुद्ध नगर में डीएम का कार्यभार संभाला
  • योगी सरकार के तेज तर्रार अधिकारियों में से एक मनोज सिंह

संवाद सूत्र, शिवसागर (रोहतास)। IAS Manoj Singh रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत मझुई गांव निवासी आइएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव बनाए जाने पर उनके पैतृक गांव मझुई में खुशी का माहौल है। उन्हें मुख्य सचिव बनाए जाने से ग्रामीण अपने को गर्वान्वित महसूस कर रहे हैं।

उनके घर में परिवार के कोई सदस्य नहीं रहने से ताला लटका हुआ है। ग्रामीण बताते हैं कि मनोज सिंह व उनकी पत्नी व आइएएस अधिकारी रश्मि सिंह के कारण इस गांव की पहचान देश भर में बनी है।

स्थानीय मुखिया सत्येन्द्र सिंह बताते हैं कि 1988 बैच के आइएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह की गिनती देश के कर्तव्यनिष्ठ व तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। उनके पिता स्व. राधिका रमण सिंह रांची के प्रसिद्ध चिकित्सक थे। मनोज कुमार सिंह की प्रारंभिक शिक्षा रांची से हुई थी। उनके छोटे भाई अरविंद सिंह का परिवार रांची में रहता है, जिसके कारण वे यहां खेती कराने के साथ रांची में भी रहते हैं।

'1997 से अप्रैल 1998 तक गौतमबुद्ध नगर में डीएम का कार्यभार संभाला'

ग्रामीण बताते हैं कि मनोज सिंह दिसंबर 1997 से अप्रैल 1998 तक गौतमबुद्ध नगर में डीएम का कार्यभार संभाला था। इसके बाद वे ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के तौर पर तैनात थे। उन्होंने उतर प्रदेश के ललितपुर, पीलीभीत एवम मुरादाबाद जैसे जिलों में डीएम के तौर पर अपनी सेवाएं दी है। ग्राम विकास आयुक्त की जिम्मेदारी भी उन्होंने निभाई। मुरादाबाद के मंडल आयुक्त भी रहे हैं।

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अपर मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। उन्हें योगी सरकार के सबसे तेज तर्रार अधिकारियों में से एक माना जाता है। अब वे उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त होकर गांव का नाम रोशन किया है। उनकी पत्नी डा. रश्मि सिंह 1989 बैच की आइएएस अधिकारी हैं तथा श्रीनगर में प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर के पद पर तैनात हैं।

मनोज सिंह मूल रूप से नाद गांव के- ग्रामीण

ग्रामीण व बीजेपी के मीडिया प्रभारी पुलकित सिंह बताते हैं कि मनोज सिंह मूल रूप से नाद गांव के हैं। छावनी मंझुई में है, जिसके कारण घर मकान व खेती बाड़ी मंझुई में ही है। ग्रामीण ललिता यादव, गौतम सिंह सहित अन्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मनोज सिंह मिट्टी के साथ साथ पूरे बिहार और उत्तर प्रदेश का नाम रौशन किए हैं। उनके मुख्य सचिव बनने पर हर घर में खुशी है।

ये भी पढ़ें- 

Sanjay Jha: संजय झा के आते ही JDU ने सेट कर दिया 5 टारगेट, RJD के लिए मुश्किल होगी फाइट; कैसे निपटेंगे तेजस्वी?

Bihar Flood: नेपाल में हो रही भारी बारिश से उफान पर पहाड़ी नदियां, पश्चिमी चंपारण के गांवों में घुस रहा पानी

chat bot
आपका साथी