Upendra Kushwaha: 'दिल्ली तक के नेता जानते हैं...', कुशवाहा ने ये क्या कह दिया? विस चुनाव को लेकर भी दिया बड़ा संकेत

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को इस बार के लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से हार का सामना करना पड़ा है। अब उन्होंने अगले साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव और काराकाट सीट से हुई हार के बारे में खुलकर बात की है। इसके साथ उन्होंने यह भी साफ कर दिया है अब विधानसभा में गड़बड़ी हुई तो आगे क्या हाल होगा।

By Upendra Mishra Edited By: Mukul Kumar Publish:Thu, 27 Jun 2024 06:08 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jun 2024 06:09 PM (IST)
Upendra Kushwaha: 'दिल्ली तक के नेता जानते हैं...', कुशवाहा ने ये क्या कह दिया? विस चुनाव को लेकर भी दिया बड़ा संकेत
पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा। फोटो- जागरण

HighLights

  • उपेन्द्र कुशवाहा बोले- हम चुनाव लड़ने या हारने के लिए नहीं
  • उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा- विकास के लिए हमेशा सहयोग करेंगे
  • अचानक डेहरी ऑन सोन पहुंचे उपेन्द्र कुशवाहा, चुनाव पर हुई चर्चा

संवाद सहयोगी, डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। Bihar Politics News In Hindi विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी हुई तो 2005 के पहले वाला बिहार बन जाएगा। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने स्थानीय कैनाल रोड में कार्यकर्ताओं से मिलने और मतदाताओं के प्रति आभार जताने के दौरान यह बातें कही।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम ऐसा क्यों रहा, यह स्थानीय से लेकर दिल्ली तक के नेता जानते हैं। विकास के लिए जब भी उनकी मदद मांगी जाएगी, वह सहयोग करने के लिए तैयार हैं। परिणाम का कारण सबको पता है। विचलित या उन्मादित नहीं होना है।

चुनाव परिणाम विपरीत हुआ तो सीखने का मौका मिला- कुशवाहा

उन्होंने कहा कि हम चुनाव लड़ने या हारने के लिए नहीं, राजनीति में बड़ा लक्ष्य लेकर आए हैं। चुनाव परिणाम विपरीत हुआ तो सीखने का मौका मिला। इसका लाभ आगे की रणनीति बनाने में मिलेगा।

Bihar News कुशवाहा ने कहा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का जो लक्ष्य था, उसे प्राप्त किया है। पार्टी के प्रदेश के नेता नंद किशोर सिंह ने कहा कि जनता का फैसला स्वीकार है। काफी दबाव के बावजूद जो लोग टिके रह गए, उनके प्रति आभार है। मौके पर जिलाध्यक्ष कपिल कुमार, रिंकू सोनी, शंभू राम समेत अन्य उपस्थित थे।

बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी के रूप में उतरे थे। इस सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। काराकाट से राजाराम सिंह ने जीत दर्ज की। वहीं, भोजपुरी के फिल्म स्टार पवन सिंह दूसरे नंबर पर रहे।  

यह भी पढ़ें-

Rupauli By Election 2024: क्या रुपौली में बीमा भारती की राह हो जाएगी आसान? इस प्रत्याशी ने नामांकन ले लिया वापस

Bihar Politics: RSS को लेकर ये क्या कह गए शिवानंद तिवारी? हो सकता है सियासी बवाल; 400 सीट को लेकर भी दिया बयान

chat bot
आपका साथी