Chappra Crime: देर रात शौच के लिए गई महिला के साथ आधा दर्जन दरिंदों ने की दरिंदगी, अधमरी हालत में पहुंची घर

सारण के भेल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात शौच करने गई एक महिला के साथ आधा दर्जन मनचलों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Prawin KumarEdited By: Publish:Thu, 01 Jun 2023 04:32 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jun 2023 04:32 PM (IST)
Chappra Crime: देर रात शौच के लिए गई महिला के साथ आधा दर्जन दरिंदों ने की दरिंदगी, अधमरी हालत में पहुंची घर
आधा दर्जन मनचलों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम।

जागरण टीम, सारण: सारण के भेल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात शौच करने गई एक महिला के साथ आधा दर्जन मनचलों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा महिला को मेडिकल जांच के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, महिला मंगलवार देर रात घर से बाहर शौच करने के लिए गई थी। इसी दौरान सुनसान जगह पर महिला को अकेला देख नशे में धुत्त चैनपुर गांव के आरोपी रंजीत कुमार सिंह और राजेश शर्मा अपने अन्य साथियों के साथ दरिंदगी की इस घटना को अंजाम दिया।

अधमरी हालत में पहुंची घर

दरिंदों द्वारा की गई इस दरिंदगी के बाद अधमरी हालत में महिला किसी तरह अपने घर पहुंची। घर पहुंचने के बाद उसने पूरी घटना की जानकारी अपने स्वजनों को दी। इसके बाद स्वजनों ने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भेल्दी थानाध्यक्ष संतोष कुमार महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

दो आरोपी गिरफ्तार

घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर इस घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

क्या बोले पुलिस अधिकारी

पुलिस पीड़ित महिला का बयान दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान भी मौके पर पहुंच घटना के संबंध में जानकारी हासिल करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि जो भी आरोपी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी