भारतीय राजदूत ने जनकपुरधाम में रेल सेवा का किया निरीक्षण

नेपाल में भारतीय राजदूत, मंजीत ¨सह पुरी ने निर्माणाधीन जनकपुर-जयनगर रेलवे का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By:
Updated: Fri, 05 Oct 2018 12:54 AM (IST)
भारतीय राजदूत ने जनकपुरधाम में रेल सेवा का किया निरीक्षण
भारतीय राजदूत ने जनकपुरधाम में रेल सेवा का किया निरीक्षण

सीतामढ़ी । नेपाल में भारतीय राजदूत, मंजीत ¨सह पुरी ने निर्माणाधीन जनकपुर-जयनगर रेलवे का निरीक्षण किया। उन्होंने शेष कार्य को पूरा करने के लिए काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रेल के संचालन के लिए बचे हुए कार्य को जल्द ही पूरा हो जाना चाहिए। राजदूत पुरी जनकपुर रेलवे स्टेशन से 10 किमी पूर्व स्थित बैधी स्टेशन पहुंचकर वहां भी रेल पथ व सिविल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वहां उनके साथ भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी निर्माण कार्य का निरीक्षण किए। मालूम हो कि भारत सरकार की सहायता से इस रेलखंड का आमान परिवर्तन कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। भारत की इरकॉन कंपनी द्वारा 34 किलोमीटर का निर्माण पूरा हो चुका है। इंजीनियर विनोद ओझा ने कहा कि राजदूत पुरी बैधी स्टेशन से निरीक्षण कर लौट गए। वहीं, विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की टीम जयनगर पहुंची और निर्माण कार्य की प्रगति से संबंधित रिपोर्ट दी। रेलवे विभाग ने वर्ष 2018 के में ही निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। पहले चरण में, भारत के जयनगर से नेपाल की जनकपुर कुर्था तक रेल लाइन बिछा दी गई है। वहीं, जनककपुर-कुर्था रेलवे स्टेशन के 17 किलोमीटर की दूरी तक रेल लाइन का काम प्रगति पर है। भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जनकपुरधाम तक की यात्रा ट्रेन से कर रेल सेवा के उदघाटन की चर्चा भी नेपाल में जोरों पर है।