Vaishali News: गंडक नदी के सीढ़ी घाट के पास पकड़ा गया मगरमच्छ, मच गई अफरा-तफरी

Crocodile In Vaishali गंडक नदी के सीढ़ी घाट के निकट मगरमच्छ के पकड़े जाने से अफरा तफरी मच गई। मगरमच्छ को नदी से ऊपर की तरफ आते देख कुछ मछुआरों ने उसे पकड़ लिया और नखास चौक के पास देवी मंदिर कैंपस में ले आए। इसकी जानकारी मिलते ही विनोद साहनी छात्र पुष्कर कुमार सिंह जंतु विज्ञानी डा. सत्येंद्र कुमार आदि मौके पर पहुंच गए।

By Chandra Bhushan Singh Shashi Edited By: Mukul Kumar Publish:Mon, 11 Mar 2024 09:33 PM (IST) Updated:Mon, 11 Mar 2024 09:33 PM (IST)
Vaishali News: गंडक नदी के सीढ़ी घाट के पास पकड़ा गया मगरमच्छ, मच गई अफरा-तफरी
हाजीपुर में गंडक नदी सीढ़ी घाट के पास पकड़ा गया मगरमच्छ।

HighLights

  • मेडिकल के बाद मगरमच्छ को उसके निवास स्थान में छोड़ दिया जाएगा
  • गंडक के रेत पर मगरमच्छ मिलना खतरनाक

जागरण संवाददाता, हाजीपुर।  शहर में गंडक नदी के सीढ़ी घाट के निकट मगरमच्छ के पकड़े जाने से अफरा तफरी मच गई। मगरमच्छ को नदी से ऊपर की तरफ आते देख कुछ मछुआरों ने उसे पकड़ लिया और नखास चौक के पास देवी मंदिर कैंपस में ले आए।

इसकी जानकारी मिलते ही विनोद साहनी, छात्र पुष्कर कुमार सिंह, जंतु विज्ञानी डा. सत्येंद्र कुमार आदि मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना नगर थाने और वन प्रमंडल पदाधिकारी अमित कुमार को दी गई। वन रक्षी रंजीत कुमार राय एवं सुनील कुमार ने पहुंचकर घायल मगरमच्छ को मेडिकल के लिए भेजा।

उन्होंने बताया कि मेडिकल के बाद मगरमच्छ को उसके निवास स्थान में छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंडक के रेत पर मगरमच्छ मिलना खतरनाक है। वह कभी-कभी लोगों को काफी दूर तक दौड़ा कर पीछा भी कर सकता है। जिला प्रशासन को इसकी निगरानी करानी चाहिए।

यह भी पढ़ें-

Lalu Yadav ने Amit Shah पर किया ऐसा कमेंट, तो खड़ा हो गया बवाल! BJP ने याद दिला दी '32.5 साल की सजा'

Agni 5 Missile का सफल परीक्षण, PM Modi ने DRDO को दी बधाई; खूबियां ऐसी... पाकिस्तान-चीन की उड़ेगी नींद

chat bot
आपका साथी