Satish Chandra Dubey : कौन हैं सतीश चंद्र दुबे? मोदी 3.0 में हो गई इनकी एंट्री, तीन बार रह चुके हैं विधायक

Satish Chandra Dubey बिहार में वाल्मीकिनगर से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे मोदी 3.0 के मंत्रियों की कतार में शामिल हो गए हैं। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री पद की शपथ रविवार को ग्रहण की है। बता दें कि सीतश चंद्र दुबे ने पंचायत अध्यक्ष पद से सियासी सफर शुरू किया था। वह तीन बार विधायक रह चुके हैं।

By Prabhat Mishra Edited By: Yogesh Sahu Publish:Sun, 09 Jun 2024 06:54 PM (IST) Updated:Sun, 09 Jun 2024 09:39 PM (IST)
Satish Chandra Dubey : कौन हैं सतीश चंद्र दुबे? मोदी 3.0 में हो गई इनकी एंट्री, तीन बार रह चुके हैं विधायक
Satish Chandra Dubey: कौन हैं सतीश चंद्र दुबे? मोदी 3.0 में हो गई इनकी एंट्री, तीन बार रहे विधायक

HighLights

  • यहां पढ़ें सतीश चंद्र दुबे की प्रोफाइल, गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने में झोंक दी थी पूरी ताकत
  • तीन बार विधायक, एक बार लोकसभा सांसद और दो बार बने राज्यसभा सदस्य
  • राज्यसभा सदस्य होने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों में रखी मजबूत पकड़

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिमी चंपारण)। Satish Chandra Dubey : 31 साल पहले भाजपा पंचायत अध्यक्ष से अपनी राजनीतिक सफर तय करने वाले बिहार भाजपा के राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र दुबे मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने रविवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राज्य मंत्री पद की शपथ ली।

बता दें कि भाजपा सांसद सतीश चंद्र दुबे बिहार में ब्राह्मण समुदाय का बड़ा चेहरा हैं। वह वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

लिहाजा, वाल्मीकिनगर के इतिहास में पहली बार सतीश चंद्र दुबे को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में जगह मिली है। बता दें कि युवा नेता और एक प्रतिनिधि होने के साथ-साथ दुबे की संगठन में भी पकड़ मानी जाती है।

चनपटिया और नरकटियागंज से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। 2014 में वाल्मीकिनगर लोकसभा से भाजपा के सांसद निर्वाचित हुए थे। हालांकि, 2019 और 2024 में यह सीट एनडीए गठबंधन में सहयोगी जदयू के हिस्से में चला गया। उसके बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया।

पहली बार 2019 में राम जेठमलानी के निधन के बाद शेष अवधि के लिए राज्यसभा सदस्य बनाए गए। फिर पार्टी ने इन्हें 2022 में संसद के उच्च सदन राज्यसभा में भेजा।

सतीश चंद्र दुबे (Satish Chandra Dubey) ने बताया कि बीते दोनों लोकसभा चुनाव में पार्टी के निर्देश पर मैंने गठबंधन धर्म का ईमानदारी और मेहनत से निर्वहन किया।

उन्होंने कहा कि वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी को जिताने में पूरे कार्यकर्ताओं के साथ दिन-रात एक किया और सफलता मिली।

स्थानीय जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सोनी ने बताया कि बीते साल लौरिया में गृह मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी और सभा में जनता की भागीदारी को देखकर शाह ने सतीश चंद्र दुबे की पीठ थपथपाई थी। तभी लग गया था कि युवा नेता की लगातार मेहनत आने वाले दिनों में रंग दिखाएगी।

सतीश चंद्र दुबे को केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जाने का निर्णय वाल्मीकिनगर और पश्चिम चंपारण जिला ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है।

गांव से लेकर शहर तक मना जश्न, कार्यकर्ता उत्साहित

भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर लोगों में काफी खुशी है। उनके गांव हरसरी से लेकर शहर में जश्न मन रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं की खुशी चरम पर है। टाउन क्लब के खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं।

टाउन क्लब के सचिव सुनील वर्मा, सभापति रीना देवी, उपसभापति पूनम देवी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सर्राफ, ग्रामीण अध्यक्ष रंजन ओझा, चंदू तिवारी, हरिशंकर प्रसाद, कृष्णा प्रसाद देवीलाल, अर्जुन सोनी, पवन वर्मा, पंकज बरनवाल, सत्यम श्रीवास्तव, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बाला दुबे, रेणु देवी, जूही यासमीन, राजेश जायसवाल समेत काफी लोगों ने सतीश चंद्र दुबे को मंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री को बधाई दी है।

सतीश चंद्र दुबे की प्रोफाइल (Satish Chandra Dubey Profile)

जन्मतिथि- 2 मई 1975 जन्म स्थान- हरसरी, नरकटियागंज, पश्चिम चंपारण, बिहार शैक्षणिक योग्यता- इंटरमीडिएट, टीपी वर्मा महाविद्यालय, नरकटियागंज। पिता- स्व इंद्रजीत दुबे माता- स्व पशुपति देवी पत्नी- डॉ. अलका कुमारी भाई 1- अशोक कुमार दुबे (अग्रज) भाई 2- प्रदीप दुबे (अग्रज) बहन- मीना देवी पुत्री 1 - विजयलक्ष्मी पुत्री 2 - श्रीलक्ष्मी पुत्र - शिवांश चंद्र दुबे

सतीश चंद्र दुबे का राजनीतिक सफरनामा

1993 में भाजपा की सदस्यता ली और पंचायत अध्यक्ष बने 2000 में शिवसेना की टिकट पर चनपटिया से विस चुनाव लड़े और मामूली वोट से हारे। 2005 में चनपटिया से भाजपा के टिकट पर विधायक बने। लेकिन विधानसभा का गठन नहीं हुआ। 2005 में दोबारा चनपटिया से विधायक चुने गए। 2010 में नरकटियागंज विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते। 2014 में वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते। 2019 में वाल्मीकिनगर लोकसभा गठबंधन में जदयू के हिस्से में चले जाने से मौका नहीं मिला। 2019 में राज्यसभा के सदस्य बनाए गए। राम जेठमलानी की सीट खाली होने से उन्हें शेष अवधि के लिए पार्टी ने राज्यसभा सदस्य बनाया 3 जून 2022 को वे फिर राज्यसभा सदस्य बनाए गए। छठ और दुर्गा पूजा समिति में सक्रियता। टाउन क्लब के संरक्षक।

यह भी पढ़ें

Lallan Singh व रामनाथ ठाकुर Modi 3.0 में बनेंगे मंत्री, नीतीश अब किसे बनाएंगे JDU संसदीय दल का नेता? पढ़ें डिटेल

Modi Cabinet List: ललन सिंह से लेकर चिराग पासवान तक..., बिहार के ये 8 सांसद Modi 3.0 कैबिनेट में बनेंगे मंत्री

chat bot
आपका साथी