Aadhaar-Ration Card Linking: सरकार ने आम जनता को दी राहत, बढ़ गई राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की समयसीमा

Aadhaar-Ration Card Linking Last Date सरकार ने राशनकार्ड होल्डर्स को राहत की खबर दी है। एक बार फिर से सरकार ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2024 कर दी है। बता दें पहले इसकी समयसीमा 30 जून थी। आइए जानते हैं कि आप ऑनलाइन राशन कार्ड को कैसे लिंक कर सकते हैं।

By Priyanka Kumari Edited By: Priyanka Kumari Publish:Wed, 12 Jun 2024 04:30 PM (IST) Updated:Wed, 12 Jun 2024 04:30 PM (IST)
Aadhaar-Ration Card Linking: सरकार ने आम जनता को दी राहत, बढ़ गई राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की समयसीमा
Aadhaar-Ration Card Linking: सरकार ने आम जनता को दी राहत

HighLights

  • सरकार ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2024 कर दी है।
  • पहले इसकी समयसीमा 30 जून थी।
  • भारत सरकार ने वन नेशन-वन राशन (ONE-NATION-ONE RATION) एलान किया।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Aadhaar-Ration Card Linking: सरकार ने राशनकार्ड होल्डर्स को राहत की खबर दी है। दरअसल, भारत सरकार ने आधार से राशन कार्ड लिंक (Aadhaar-Ration Card Link) करना अनिवार्य कर दिया है। अगर राशन कार्ड होल्डर अपने राशन कार्ड (Ration Card) को आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक नहीं करते हैं तो उन्हें राशन का लाभ नहीं मिलेगा।

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2024 है। बता दें पहले इसकी समयसीमा 30 जून थी। सरकार ने पहले भी कई बार इसकी डेडलाइन को बढ़ाया है।

राशन कार्ड को आधार से लिंक करना क्यों जरूरी है?

भारत सरकार ने वन नेशन-वन राशन (ONE-NATION-ONE RATION) एलान किया। इसके लिए सरकार ने सभा राशन कार्ड होल्डर को कहा था कि वह जल्द से जल्द अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक करें। कई लोगों के पास एक से ज्यादा राशन कार्ड थे।

ऐसे में सरकार ने इस तरह के फर्जीवाड़ा पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया। आपको बता दें कि देश में मौजूद सभी बीपीएल परिवार को सरकार राशन कार्ड के जरिये सस्ता अनाज देती है।

यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission को लेकर चर्चा फिर क्यों हुई तेज, जानिए लागू होते ही कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी

ऑनलाइन ऐसे करें लिंक

आपको सबसे पहले अपने राज्य के आधिकारिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा। अब यहां आपको आधार लिंक के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। इसके बाद अपना राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर दर्ज करें। अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और सबमिट को सेलेक्ट करें। इसके बाद फोन पर आए ओटीपी (OTP) को दर्ज करें और एक बार फिर से सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें। राशन कार्ड से आधार के लिंक हो जाने के बाद आपके पास कन्फर्मेंशन का मैसेज आ जाएगा।

यह भी पढ़ें- PPF Vs SSY: सुकन्‍या समृद्धि योजना या पीपीएफ, किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा

 

chat bot
आपका साथी