Chhattisgarh: बीजापुर में CAF के जवान ने खुद को मारी गोली, गंभीर रूप से हुआ घायल; अस्पताल में इलाज जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक CAF के जवान ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। बता दें कि जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। इस घटना के दौरान जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल जवान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर भेज दिया गया।

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh Publish:Thu, 27 Jun 2024 12:53 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jun 2024 12:53 PM (IST)
Chhattisgarh: बीजापुर में CAF के जवान ने खुद को मारी गोली, गंभीर रूप से हुआ घायल; अस्पताल में इलाज जारी
CAF के जवान ने खुद को गोली मारकर किया आत्महत्या का प्रयास (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  • बीजापुर से सामने आई बड़ूी खबर
  • CAF के जवान ने खुद को मारी गोली
  • गंभीर हालत में जवान का इलाज जारी

पीटीआई, बीजापुर। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान ने गुरुवार को आत्महत्या करने की कोशिश की। जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी और गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तड़के उस समय हुई जब कांस्टेबल मनोज दिनकर भोपालपटनम थाना क्षेत्र के रामपुरम गांव में सीएएफ के शिविर में अपने बैरक में थे।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीएएफ की 15वीं बटालियन के जवान दिनकर ने खुद पर बंदूक तान ली और गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए जगदलपुर (बस्तर जिला) भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि आखिर किस कारण से उसने यह कदम उठाया।

यह भी पढ़ें- Parliament Session 2024: पेपर लीक मामले पर भी बोलीं राष्ट्रपति, संसद में अभिभाषण के दौरान किया जिक्र


यह भी पढ़ें- संजय राउत ने राष्ट्रपति मुर्मु पर साधा निशाना, बोले- तानाशाह सरकार की जिम्मेदार वह भी हैं, उन्हें सरकार को रोकना चाहिए

chat bot
आपका साथी