Virat Kohli Century: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में रचा नया इतिहास, तोड़ा Sachin Tendulkar का महा रिकॉर्ड

कोहली ने इससे पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों की बराबरी की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। रोहित ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 31 शतक जड़े हैं।

By Umesh KumarEdited By: Publish:Wed, 15 Nov 2023 05:18 PM (IST) Updated:Wed, 15 Nov 2023 05:18 PM (IST)
Virat Kohli Century: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में रचा नया इतिहास, तोड़ा Sachin Tendulkar का महा रिकॉर्ड
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में जड़ा 50वां अर्धशतक। फोटो- एपी

HighLights

  • विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में पूरा किया शतकों का अर्धशतक
  • सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli 50th Hundred IND vs NZ Semi Final: विराट कोहली ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर एक नया इतिहास रच दिया। वानखेड़े में विराट कोहली ने सचिन के पीछे छोड़ते हुए शतकों का अर्धशतक पूरा किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली ने अपना 50वां वनडे शतक पूरा किया। विराट कोहली (Virat Kohli) वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।

विराट कोहली (Virat Kohli) ने इससे पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों की बराबरी की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। रोहित ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 31 शतक जड़े हैं।

𝙈𝙊𝙉𝙐𝙈𝙀𝙉𝙏𝘼𝙇! 🫡🫡

Virat Kohli surpasses the legendary Sachin Tendulkar and now has the most centuries in Men's ODIs 👏👏#TeamIndia | #CWC23 | #MenInBlue | #INDvNZ | @imVkohli pic.twitter.com/230u7JAxcJ

— BCCI (@BCCI) November 15, 2023

यहां देखें विराट कोहली शतकों की पूरी लिस्टः-

क्रम साल खिलाफ स्कोर स्थान
1. 2009 श्रीलंका 107 कोलकाता
2. 2010 श्रीलंका 102* ढाका
3. 2010 ऑस्ट्रेलिया 118 विशाखापट्टनम
4. 2010 न्यूजीलैंड 105 गुवाहाटी
5. 2011 बांग्लादेश 100* ढाका
6. 2011 इंग्लैंड 107 कार्डिफ
7. 2011 इंग्लैंड  112* दिल्ली
8. 2011 वेस्टइंडीज 117 विशाखापट्टनम
9. 2012 श्रीलंका 133* होबार्ट
10. 2012 श्रीलंका 108 ढाका
11. 2012 पाकिस्तान 183 ढाका
12. 2012 श्रीलंका 106 हम्बनटोटा
13. 2012 श्रीलंका  128 कोलंबो
14. 2013 वेस्टइंडीज 102 पोर्ट ऑफ स्पेन
15. 2013 जिम्बाब्वे 115 हरारे
16. 2013 ऑस्ट्रेलिया 100* जयपुर
17. 2013 ऑस्ट्रेलिया 115* नागपुर
18. 2014 न्यूजीलैंड 123 नेपियर
19. 2014 बांग्लादेश 136 फतुल्लाह
20. 2014 वेस्टइंडीज 127 धर्मशाला
21. 2014 श्रीलंका 139* रांची
22. 2015 पाकिस्तान 107 एडिलेड
23. 2015 साउथ अफ्रीका 138 चेन्नई
24. 2016 ऑस्ट्रेलिया 117 मेलबर्न
25. 2016 ऑस्ट्रेलिया 106 केनबरा
26. 2016 न्यूजीलैंड 154* मोहाली
27. 2017 इंग्लैंड 122 पुणे
28. 2017 वेस्टइंडीज 111* किंग्सटन
29. 2017 श्रीलंका 131 कोलंबो
30. 2017 श्रीलंका 110* कोलंबो
31. 2017 न्यूजीलैंड 121 मुंबई
32. 2017 न्यूजीलैंड 113 कानपुर
33. 2018 दक्षिण अफ्रीका 112 डरबन
34. 2018 दक्षिण अफ्रीका 160* केपटाउन
35. 2018 दक्षिण अफ्रीका 129* सेंचुरियन
36. 2018 वेस्टइंडीज 140 गुवाहाटी
37. 2018 वेस्टइंडीज 157* विशाखापटनम
38. 2018 वेस्टइंडीज 107 पुणे
39. 2019 ऑस्ट्रेलिया 104 एडिलेड
40. 2019 ऑस्ट्रेलिया 116 नागपुर
41. 2019 ऑस्ट्रेलिया 123 रांची
42. 2019 वेस्टइंडीज 120 पोर्ट ऑफ स्पेन
43. 2019 वेस्टइंडीज 114* पोर्ट ऑफ स्पेन
44. 2022 बांग्लादेश 113 चटगांव
45. 2022 श्रीलंका 113 गुवाहाटी
46. 2022 श्रीलंका 166* तिरुवनंतपुरम
47. 2023 पाकिस्तान 122* कोलंबो
48. 2023 बांग्लादेश 103* पुणे
49. 2023 साउथ अफ्रीका 101* कोलकाता
50. 2023 न्यूजीलैंड 117 वानखेड़े

बता दें कि विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 80 शतक जड़ चुके हैं। वनडे में 50 और टेस्ट क्रिकेट में 29 शतक लगाए हैं। वहीं, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1 शतक जड़ा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल में 117 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के दौरान 9 चौके और 2 छक्के जड़े। श्रेयस के साथ 163 रन की साझेदारी की।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: 'मेरी जुबान फिसल गई...' Aishwarya Rai को लेकर गंदा कमेंट करने वाले पूर्व पाक क्रिकेट ने मांगी माफी

chat bot
आपका साथी