T20 World Cup: रोहित की जुवानी, जानिए 2007 से 2022 के बीच T20 क्रिकेट के बदलाव की कहानी

T20 World Cup भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि कैसे 2007 से लेकर अब तक क्रिकेट के इस छोट फॉर्मेट में बदलाव आया है। रोहित टी20 वर्ल्ड कप 2007 का भी हिस्सा थे।

By Sameer ThakurEdited By: Publish:Sat, 15 Oct 2022 07:32 PM (IST) Updated:Sat, 15 Oct 2022 07:32 PM (IST)
T20 World Cup: रोहित की जुवानी, जानिए 2007 से 2022 के बीच T20 क्रिकेट के बदलाव की कहानी
T20 World Cup: रोहित शर्मा और केन विलियमसम (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 16 अक्टूबर से होने वाली है लेकिन सुपर-12 के मुकाबले 22 अक्टूबर से खेले जाएंगे और टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत ठीक एक दिन बाद 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।

इस टीम में केवल दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहले टी20 वर्ल्ड कप 2007 का भी हिस्सा थे जब टीम इंडिया ने पहली बार इस खिताब को महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में जीता था। दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहले टी20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा थे।

2007-2022 तक कितना बदला टी20 क्रिकेट

वर्ल्ड कप से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रोहित शर्मा ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप को याद किया और बताया कि तब से लेकर अब तक टी20 क्रिकेट कितना बदल गया है?

रोहित ने कहा कि "बहुत लंबा वक्त गुजर गया। पहली बार मैं वर्ल्ड कप के लिए सेलेक्ट हुआ था। मेरी कोई अपेक्षाएं नहीं थी। मैं बस गेम को एंज्वॉय करता था। मुझे तब तक कोई समझ नहीं थी जब तक हम इसे जीत नहीं गए। आप देख सकते हैं कि तब से लेकर अब तक इस गेम में कितना बदलाव आया है।

तब 140-150 का स्कोर काफी होता था लेकिन अब इतने रन टीम 14-15 ओवर में ही बनाने की कोशिश करते हैं। टीम रिजल्ट की परवाह किए बिना रिस्क लेते हैं। यही हमारी टीम भी करने की कोशिश कर रही है।

यह एक ऐसा प्रारूप है जहां रिस्क है, लेकिन साथ ही इसका हाई रिवॉर्ड भी है। हम इसके लिए भी तैयार रहेंगे। 2007 से 2022 तक मेरी यही समझ है।"

ब्रिसबेन में खेलेगी दो वॉर्म-अप मैच

अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत से पहले टीम इंडिया दो वॉर्म-अप मैच खेलेगी। पहला वॉर्म-अप मैच, मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 अक्टूबर को जबकि दूसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 अक्टूबर को खेलेगी। ये दोनों मैच ब्रिसबेन में खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें- आखिर रोहित ने ऐसा क्यों और किसके लिए कहा- वर्ल्ड कप जरूरी पर करियर ज्यादा जरूरी

भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले क्या बोले रोहित शर्मा और बाबर आजम

chat bot
आपका साथी