पाकिस्तान पर जीत के जश्न के बीच भारत को न्यूयॉर्क से मिली बुरी खबर, शोक में डूबा भारतीय क्रिकेट, अधिकारी का हुआ निधन

अमोद को निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। अमोद ने एमसीए के सचिव अजिक्य नाइक और एपेक्स काउंसिल के मेंबर सूरज समत के सात भारत और पाकिस्तान का मैच देखा था। मैच के बाद रात में वह सोए तो उठे ही नहीं। उनको ह्रदयघात आया और मृत्यु हो गई। अमोद ने भारत के पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल को हरा एमसीए अध्यक्ष पद पर कब्जा किया था।

By Abhishek Upadhyay Edited By: Abhishek Upadhyay Publish:Mon, 10 Jun 2024 05:45 PM (IST) Updated:Mon, 10 Jun 2024 05:45 PM (IST)
पाकिस्तान पर जीत के जश्न के बीच भारत को न्यूयॉर्क से मिली बुरी खबर, शोक में डूबा भारतीय क्रिकेट, अधिकारी का हुआ निधन
भारत-पाकिस्तान मैच के बाद भारतीय अधिकारी का हुआ निधन

HighLights

  • न्यूयॉर्क से भारत के लिए आई बुरी खबर
  • भारतीय क्रिकेट जगत शोक में डूबा
  • एमसीए अधिकारी का न्यूयॉर्क में हुआ निधन

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल की। लेकिन इस जीत के कुछ ही घंटों बाद भारतीय क्रिकेट के लिए एक बुरी खबर आई है। मुंबई क्रिकेट संघ अध्यक्ष अमोल काले का निधन हो गया है।

अमोल ने एमसीए के सचिव अजिंक्य नाइक और एपेक्स काउंसिल के मेंबर सूरज सामत के सात भारत और पाकिस्तान का मैच देखा था। मैच के बाद रात में वह सोए तो उठे ही नहीं। कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें- T20 WC 2024: कौन सी दिग्गज टीमों पर मंडरा रहा पहले राउंड से ही बाहर होने का खतरा, डिफेंडिंग चैंपियन टीम भी है शामिल

2022 में बने थे अध्यक्ष

काले ने अक्टूबर 2022 में एमसीए के अध्यक्ष का पद संभाला था। उन्होंने भारत के पूर्व खिलाड़ी और कोच संदीप पाटिल को हरा इस पद पर कब्जा किया था। मुंबई ने अपनी सीनियर पुरुष टीम की मैच फीस को डबल करने का फैसला किया था और इसमें काले के अहम योगदान रहा था।

काले वैसे तो नागपुर से थे लेकिन वह एक दशक से ज्यादा से मुंबई में रह रहे थे। उन्होंने यहां कई तरह के बिजनेस खोले थे। वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के काफी करीब माने जाते थे। एमसीए में होने के अलावा काले वो शख्स हैं जिन्होंने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग शुरू की थी।

Heard the sad news of the demise of #AmolKale President of Mumbai Cricket Association.

Good Organiser and a Cricket lover.

Amol this was not ur age to say good bye to the world

It’s a personal loss to me #RIP pic.twitter.com/W1IdzjJImF— Dr.Jitendra Awhad (@Awhadspeaks) June 10, 2024

भारतीय क्रिकेट के लिए बुरी खबर

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी20 वर्ल्ड कप का मैच हुआ था जिसमें भारत ने जीत हासिल की थी। पूरा देश इस जीत के जश्न में डूबा था लेकिन कुछ ही घंटों बाद काले के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। उनके निधन की खबर सुनने के बाद भारतीय क्रिकेट शोक में है।

यह भी पढ़ें-पाकिस्तान को पटकने के बाद जसप्रीत बुमराह ने पत्नी को दिया इंटरव्यू, जाते-जाते कह दी ऐसी बात, संजना नहीं रोक पाईं हंसी

chat bot
आपका साथी