IND vs AUS: टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 Suryakumar Yadav का वनडे में फ्लॉप शो जारी, लगातार दूसरी बार हुए 0 पर आउट

Suryakumar Yadav IND vs AUS 2nd ODI। टी-20 क्रिकेट में अपने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का वनडे में फ्लॉप शो नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भी सूर्या (Suryakumar Yadav) गोल्डन डक का शिकार बने।

By Priyanka JoshiEdited By:
Updated: Sun, 19 Mar 2023 04:20 PM (IST)
IND vs AUS: टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 Suryakumar Yadav का वनडे में फ्लॉप शो जारी, लगातार दूसरी बार हुए 0 पर आउट
Suryakumar Yadav, IND vs AUS 2nd ODI

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Suryakumar Yadav, IND vs AUS 2nd ODI। टी-20 क्रिकेट में अपने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का वनडे में फ्लॉप शो नजर आ रहा है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले में सूर्या (Suryakumar Yadav) गोल्डन डक का शिकार बने।

दूसरे वनडे मैच में सूर्या को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। ऐसे में लगातार दो मैचों में 0 पर आउट होने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर सूर्या को लेकर कई अलग-अलग प्रतिक्रिया कर रहे हैं।

IND vs AUS 2nd ODI: वनडे में Suryakumar Yadav का फ्लॉप शो जारी

दरअसल, आईसीसी टी-20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) नंबर 1 बल्लेबाज बने हुए है। टी-20 में शानदार प्रदर्शन के बाद सूर्या को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलने का भी मौका मिला, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए। इसके बाद वनडे में भी सूर्या का बल्ला टी-20 की तरह नहीं चल रहा है। एबी डिविलियर्स के नाम से जाने और पहचाने वाले सूर्या वनडे में फ्लॉप नजर आ रहे हैं।

अगर बात करें सूर्यकुमार की पिछली 10 वनडे पारियों की तो कुल 7 बार सूर्या दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके हैं। ऐसा वनडे में दूसरी बार हुआ है कि सूर्यकुमार बिना खाता खोले ही आउट हुए। जबकि टी-20 में सूर्या तीन बार शून्य पर पवेलियन लौट चुके हैं। सूर्या ने पिछली 11 वनडे पारियों में 13.66 के बेहद खराब औसत से सिर्फ 123 रन बनाए हैं।

Suryakumar Yadav बने ऐसा करने वाले 5वें भारतीय

बता दें कि एक वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 बार शून्य पर आउट होने वाले Suryakumar Yadav पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले पूर्व भारतीय राहुल द्रविड़ (2007), सौरव गांगुली (2007), हरभजन सिंह (2009) और युवराज सिंह (2013) में 2 बार शून्य पर आउट हुए।

सोशल मीडिया पर फैंस सूर्या को लेकर दे रहे ऐसी प्रतिक्रियाएं

Suryakumar Yadav in his last 11 ODI innings:

14

31

4

6

34*

4

8

9

13

16

0

0

No minnows no party for Hongurya Most overrated batsman Currently. #INDvsAUS pic.twitter.com/SWiTn1zl8z— a || offline (@aquilwho) March 19, 2023

Suryakumar Yadav during odi as soon as he comes for batting#INDvsAUS pic.twitter.com/WAek5msAf5— bhaskar (@bhaskarj693) March 19, 2023

Sanju Samson watching Suryakumar Yadav getting another 0.#INDvAUS pic.twitter.com/r3BTHJdIUN— Pratik Singh (@officialpratiks) March 19, 2023

Sanju Samson watching Suryakumar Yadav getting another 0.#INDvAUS pic.twitter.com/r3BTHJdIUN— Pratik Singh (@officialpratiks) March 19, 2023

#SuryakumarYadav to other team in odi ...#INDvsAUS pic.twitter.com/BLDn5zNsrE— Rishabh Kumar (@rishabhkr261101) March 19, 2023

Ab develiers........and the result is here 🏏👏 .#INDvsAUS #AUSvIND #SuryakumarYadav #sky #ABDevilliers #starc pic.twitter.com/SxKO7sjCpg— Ajeetrajak (@Ajeetrajak12_23) March 19, 2023

बात तो एकदम सही है 😹🤣#SuryakumarYadav pic.twitter.com/gje3f6zcXg— Byomkesh (@byomkesbakshy) March 19, 2023

Suryakumar Yadav continuously 2nd Golden duck from Mitchell Starc but why BCCI is not playing and wasting talent like Sanju Samson !! #RohitSharma #ViratKohli #SanjuSamson #Sanju #SuryakumarYadav #KLRahul #jadeja #HardikPandya #76th #Vizag #INDvsAUS #BCCI #ODIs pic.twitter.com/9zsHRbSEum— ADITYA RAJPUT (@adityar4jput) March 19, 2023