USA vs IND: भारत ने शान से सुपर-8 में की एंट्री, अमेरिका के खिलाफ धमाकेदार जीत के ये हैं 3 हीरो

अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में मात्र 2.20 की इकॉनमी से 9 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने मैच की पहली गेंद पर ही विकेट झटका। अर्शदीप सिंह ने पहली गेंद पर शयान जहांगीर को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा उन्‍होंने एंड्रीज गूस नितीश कुमार और हरमीत सिंह को भी पवेलियन की राह दिखाई

By Jagran NewsEdited By: Ruhee Parvez Publish:Thu, 13 Jun 2024 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 13 Jun 2024 06:00 AM (IST)
USA vs IND: भारत ने शान से सुपर-8 में की एंट्री, अमेरिका के खिलाफ धमाकेदार जीत के ये हैं 3 हीरो
अर्शदीप सिंह ने झटकेे4 विकेट। फोटो- बीसीसीआई

HighLights

  • भारतीय टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक
  • जीत के साथ सुपर 8 में पहुंची टीम इंडिया
  • अर्शदीप सिंह ने की शानदार गेंदबाजी

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2024 में भारतीय टीम अब सुपर 8 में पहुंच गई है। बुधवार को खेले गए मैच में टीम इंडिया ने अमेरिका को 7 विकेट से रौंदा। टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार तीसरे जीत है। शानदार गेंदबाजी के लिए अर्शद‍ीप सिंह को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने भी जीत में अहम योगदान दिया।

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में मात्र 2.20 की इकॉनमी से 9 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने मैच की पहली गेंद पर ही विकेट झटका। अर्शदीप सिंह ने पहली गेंद पर शयान जहांगीर को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा उन्‍होंने एंड्रीज गूस, नितीश कुमार और हरमीत सिंह को भी पवेलियन की राह दिखाई। टी20 इंटरनेशनल में यह अर्शदीप का सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। इसके अलावा वह टी20 विश्‍व कप में सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी करने वाले भारतीय बॉलर भी बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: टिम पेन ने ऑस्‍ट्रेलिया को दी अजीबोगरीब सलाह, बोले- आखिरी मैच में स्‍कॉटलैंड से हार जाओ; रोचक वजह भी बताई

सूर्यकुमार यादव

पिछले 2 मुकाबलों में सूर्यकमार यादव का बल्‍ला खामोश रहा था। अमेरिका के खिलाफ जब भारत को टॉप ऑर्डर ढेर हो गया तो सूर्यकुमार यादव ने शिवम दुबे के साथ मिलकर पारी को संभाला। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक भी लगाया। उन्‍होंने 102.04 की स्‍ट्राइक रेट से 49 गेंदों पर 50 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 2 चौके और 2 छक्‍के लगाए। उनके और दुबे के बीच 72 रनों की मैच जिताऊ पार्टनरशिप हुई। इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने आयरलैंड के खिलाफ 2 और पाकिस्‍तान के खिलाफ 7 रन बनाए थे।

शिवम दुबे

पाकिस्‍तान के खिलाफ फेल रहने वाले वाले शिवम दुबे ने अमेरिका के खिलाफ मैच में सही समय पर रन बनाए। उन्‍होंने लड़खड़ा रही भारतीय टीम को सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर संभाला। दुबे 35 गेंदों पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उनके बल्‍ले से 1 चौका और 1 छक्‍का निकला। इससे पहले पाक टीम के खिलाफ मैच में दुबे ने 9 गेंदों का सामना किया था और वह 3 रन ही बना सके थे। ऐसे में उनकी काफी आलोचना हो रही थी।

ये भी पढ़ें: USA vs IND: अमेरिका के खिलाफ भी विराट कोहली का बल्‍ला रहा खामोश, टी20 विश्‍व कप में बना डाला शर्मनाक रिकॉर्ड 

chat bot
आपका साथी