22/06/2024
11:30:07 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: भारत ने जीता मुकाबला
20वें ओवर की 5वीं गेंद पर महमुदुल्लाह आउट हुए। उन्होंने 15 गेंदों पर 13 रन बनाए। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 50 रन से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया है।
22/06/2024
11:11:37 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: बांग्लादेश का 7वां विकेट गिरा
बांग्लादेश का 7वां विकेट गिर गया है। रिशाद हुसैन ने 10 गेंदों पर 24 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने उनका विकेट चटकाया।
22/06/2024
11:03:17 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: जेकर अली भी हुए आउट
बांग्लादेश का छठा विकेट गिर गया है। जेकर अली भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 4 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया। अर्शदीप सिंह की गेंद पर विराट कोहली ने उनका कैच लिया।
22/06/2024
10:59:27 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: बांग्लादेश का 5वां विकेट गिरा
बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। जसप्रीत बुमराह ने कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 6 गेंदों पर 4 रन बनाए।
22/06/2024
10:48:11 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा
कुलदीप यादव ने भारत को चौथी सफलता दिलाई है। उन्होंने शाकिब अल हसन को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। शाकिब ने 7 गेंदों पर 11 रन बनाए।
22/06/2024
10:38:07 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा
कुलदीप यादव ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने तौहीद हृदोय को LBW आउट किया। तौहीद हृदोय ने 6 गेंदों पर 4 रन बनाए।
22/06/2024
10:29:37 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: बांग्लादेश को लगा दूसरा झटका
कुलदीप यादव ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन को LBW आउट किया। तंजीद ने 31 गेंदों पर 29 रन बनाए।
22/06/2024
10:09:12 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा
अच्छी शुरुआत के बाद बांग्लादेश को पहला झटका लगा है। हार्दिक पांड्या ने लिट्टन दास को सूर्यकुमार के हाथों कैच आउट कराया। दास ने 10 गेंदों पर 13 रन बनाए।
22/06/2024
9:23:51 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: भारतीय टीम को लगा 5वां झटका
आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट गई है। रिशाद हुसैन ने शिवम दुबे को बोल्ड किया। दुबे ने 24 गेंदों पर 34 रन बनाए।
22/06/2024
8:57:47 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: भारतीय टीम का चौथा विकेट गिरा
भारतीय टीम का चौथा विकेट गिर गया है। ऋषभ पंत ने 24 गेंदों पर 36 रन बनाए। वह खराब शॉट लगाकर पवेलियन लौटे।
22/06/2024
8:40:07 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: 9वें ओवर में लगा दूसरा झटका
9वें ओवर में भारतीय टीम को दो झटके लगे। विराट कोहली के बाद सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 2 गेंदों पर रन बनाए। तंजीम हसन साकिब ने बांग्लादेश की वापसी कराई।
22/06/2024
8:36:46 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: विराट कोहली भी हुए आउट
भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिर गया है। शानदार लय में नजर आ रहे विराट कोहली अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 28 गेंदों पर 37 रन बनाए।
22/06/2024
8:33:46 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: 8 ओवर का खेल समाप्त
7 ओवर का खेला समाप्त हो गया है। भारतीय टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 71 रन है। विराट कोहली और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजद हैं।
22/06/2024
8:17:12 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: रोहित शर्मा लौटे पवेलियन
चौथे ओवर में भारतीय टीम को पहला झटका लगा। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे रोहित शर्मा ने 11 गेंदों पर 23 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। शाकिब अल हसन ने उनका विकेट चटकाया।
22/06/2024
8:04:32 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर आए हैं। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन ने पहला ओवर किया। इस ओवर में कुल 8 रन बने।
22/06/2024
7:41:53 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
बांग्लादेश: तंजीद हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
22/06/2024
7:36:50 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: बांग्लादेश ने जीता टॉस
बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
22/06/2024
7:25:36 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: पिच रिपोर्ट
पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने बताया कि इस पिच पर रन बन सकते हैं। पेसर्स को ज्यादा मदद नहीं मिलेगी। कलाई के स्पिनर को फिंगर स्पिनर की तुलना में ज्यादा मदद मिलेगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा आज समय लेकर बड़ी पारी खेल सकते हैं।
22/06/2024
7:07:49 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: भारत ने जीते सभी मुकाबले
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 4 बार टक्कर हुई है। इस दौरान सभी मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने अब तक भारत को नहीं हराया है।
Inching closer to 𝗟𝗜𝗩𝗘 action 🙌#TeamIndia | #T20WorldCup | #INDvBAN pic.twitter.com/P1sr3hB08T
— BCCI (@BCCI) June 22, 2024
22/06/2024
6:42:29 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: हेड टू हेड
टी20 इंटरनेशनल में भारत और बांग्लादेश के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं। साथ ही बांग्लादेश टीम अब तक सिर्फ 1 ही मैच जीत सकी है।
22/06/2024
6:03:15 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: एंटीगुआ में मौसम साफ
दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी मैदान पर मौजूद हैं। यह तस्वीर उन्होंने भेजी है। एंटीगुआ में मौसम साफ है। ऐसे में फैंस को पूरा 40 ओवर का मैच देखने को मिलने के पूरे आसार हैं।
22/06/2024
6:01:33 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11
तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन, लिटन कुमार दास, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और तंजीम शाकिब।
22/06/2024
6:00:58 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
22/06/2024
6:00:30 pmT20 WC IND vs BAN LIVE Score: लाइव अपडेट
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 47वें मुकाबले में आज भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से होने वाला है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बेहद जरूरी है। मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए आप इस ब्लॉग से जुड़े रहें।