LIVE BLOG

IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज ने भारत को दो विकेट से दी मात, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त; पूरन ने जड़ा अर्धशतक

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच गुआयना में खेला गया। वेस्टइंडीज ने भारत को 2 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीड ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

Umesh KumarPublish:Sun, 06 Aug 2023 05:43 PM (IST) Updated:Mon, 07 Aug 2023 12:06 AM (IST)
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज ने भारत को दो विकेट से दी मात, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त; पूरन ने जड़ा अर्धशतक
IND vs WI 2nd T20: वेस्टइंडीज ने भारत को दो विकेट से दी मात, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त; पूरन ने जड़ा अर्धशतक

Highlights

  • दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज ने दी दो विकेट से भारत को मात
  • पांच मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज ने बनाई 2-0 के बढ़त
  • निकोलस पूरन ने खेली मैच विनिंग पारी

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। IND vs WI 2nd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच गुआयना में खेला गया। वेस्टइंडीज ने भारत को दो विकेट से मात देकर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया था।

भारत के 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की बेहद खराब शुरुआत रही। पहले ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट गंवा दिया। इसी ओवर में जेसन चार्ल्स भी आउट हो गए। 32 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया। 

इसके बाद निकोलस पूरन और कप्तान रोवमेन पॉवेल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने संभलकर खेलते हुए टीम को 80 के पार पहुंचाया। 85 के स्कोर पर भारत को चौथी सफलता मिली। पॉवेल 21 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का तीसरा शिकार बने। हालांकि, पूरन के बल्ले से रन निकलते रहे। 

पूरन तेज खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 67 रन बनाकर आउट हुए। 16वें ओवर में वेस्टइंडीज की पारी डगमगाई। चहल के ओवर में तीन विकेट गिरे। एक रन आउट तो एक को स्टंप करवाया। वहीं, सेट बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को 22 के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को वापसी करने का मौका दिया।

हालांकि, अंत में अकील हुसैन (16) और अल्जारी जोसेफ (10) ने 26 रन बनाकर टीम को 7 गेंद शेष रहते टीम को जीत दिलाई। 12 साल में यह पहली बार है जब वेस्टइंडीज ने दो मैच लगातार जीतकर भारत के खिलाफ किसी सीरीज में बढ़त बनाई है।

इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। शुभमन गिल 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार एक रन बनाकर रन आउट हो गए। ईशान किशन भी तेजी से रन बनाने के चक्कर में 27 रन पर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद हार्दिक और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और टीम को 100 के पार पहुंचाया। इस दौरान तिलक वर्मा ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय हाफ सेंचुरी पूरी की। तिलक वर्मा 51 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक 24 रन के स्कोर पर अल्जारी जोसेफ का शिकार बने। भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए।

IND vs WI के दूसरे टी20 मैच के लिए प्लेइंग इंलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेड मैककॉय

06/08/2023
11:44:41 pm

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने भारत को हराया

 वेस्टइंडीज ने निकोलस पूरन के अर्धशतक की बदौलत भारत को 2 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज ने 8 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए। सात गेंद शेष रहते कैरिबेयाई टीम ने सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 

06/08/2023
11:24:05 pm

IND vs WI Live Score: 16वें ओवर में गिरे तीन विकेट

 16वें ओवर में वेस्टइंडीज ने तीन विकेट गंवाए। 16वें ओवर की पहली गेंद पर शेफर्ड रन आउट हुए। इसके बाद चहल ने जेसन होल्डर को स्टंप आउट करवाया। चहल ने ओवर की आखिरी गेंद पर हेटमायर को LBW करके वेस्टइंडीज को बड़ा झटका दिया। वेस्टइंडीज को जीत के लिए 24 रन चाहिए।

06/08/2023
11:07:54 pm

IND vs WI Live Score: निकोलस पूरन हुए आउट

 मुकेश कुमार ने सेट बल्लेबाज निकोलस पूरन को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। हेटमायर अभी क्रीज पर मौजूद हैं। पूरन ने 67 रन बनाए।

14 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 126/5

06/08/2023
10:24:38 pm

IND vs WI Live Score: पूरन की तूफानी बल्लेबाजी

 तीन विकेट जल्दी गिरने बावजूद भी वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन का बल्ला रन उगल रहा है। पूरन ने 22 गेंद पर ताबड़तोड़ 42 रन बना लिए हैं। रवि विश्नोई के ओवर में तीन चौके और एक सिक्स के साथ कुल 18 रन बटोरे। 

6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 62/3

06/08/2023
10:00:39 pm

IND vs WI Live Score: पहले ही ओवर में गिरे दो विकेट

 वेस्टइंडीज ने पहले ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए। हार्दिक पांड्या ने पहली गेंद पर ब्रैंडन किंग को अपना शिकार बनाया। उसके बाद चौथी गेंद पर चार्ल्स को आउट कर दूसरा झटका दिया। 

06/08/2023
9:41:41 pm

IND vs WI Live Score: भारत की पारी समाप्त

 भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बनाए। सर्वाधिक रन तिलक वर्मा (51) ने बनाए। 27 रन किशन तो 24 रन पांड्या ने बनाए। अंत में अक्षर पटेल ने 14 रन की पारी खेली। अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ और रोमारियो शेफर्ड को दो-दो विकेट मिले।

06/08/2023
9:17:25 pm

IND vs WI Live Score: तिलक वर्मा का अर्धशतक

 भारत के लिए दूसरा टी20 मैच खेल रहे तिलक वर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया है। 39 गेंद में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक बनाया। कप्तान हार्दिक पांड्या उनका साथ दे रहे हैं। 

15 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 106/4  

06/08/2023
8:57:00 pm

IND vs WI Live Score: भारत को लगा चौथा झटका

Sanju Samson goes for 7 of 7 balls.

India is in trouble as they are 76/4. pic.twitter.com/OGkFvFBpa0

— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) August 6, 2023

06/08/2023
8:51:15 pm

IND vs WI Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका

 भारत को तीसरा झटका लगा है, ईशान किशन 27 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। किशन के आउट होने के बाद संजू सैमसन बल्लेबाजी करने आए हैं। 

10 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 65/3, तिलक वर्मा 20 और संजू सैमसन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

06/08/2023
8:19:42 pm

IND vs WI Live Score: भारत को लगे दो झटके

 भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। शुभमन गिल 7 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सूर्यकुमार यादव चौथे ओवर में 1 रन बनाकर रन आउट हुए। तिलक वर्मा और ईशान किशन क्रीज पर हैं।

4 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 19/2

06/08/2023
7:49:10 pm

IND vs WI Live Score: कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन से बाहर

 पहले टी20 मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले कुलदीप यादव को दूसरे टी20 मैच में आराम दिया गया है। उनकी जगह रवि विश्नोई को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। 

A look at our Playing XI for the 2nd T20I 👇👇

Live - https://t.co/mhKN4Dq5T0…… #WIvIND pic.twitter.com/oZQdC7tnzj

— BCCI (@BCCI) August 6, 2023

06/08/2023
7:40:57 pm

IND vs WI Live Score: भारत ने जीता टॉस

 भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता है। पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम में रवि विश्नोई को जगह दी गई है।

06/08/2023
7:15:17 pm

IND vs WI Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 आज

 भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच रविवार को खेला जाएगा। पहले टी20 में वेस्टइंडीज ने बाजी मारी है।