LIVE BLOG

IND vs AUS U19 Final Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने जीता अंडर 19 विश्व कप का खिताब, फाइनल में भारत को 79 रन से दी मात

India vs Australia U19 World Cup final Highlights: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रन से हराया और अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चौथी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब हासिल किया।

Umesh KumarPublish:Sat, 10 Feb 2024 11:43 PM (IST) Updated:Sun, 11 Feb 2024 10:09 PM (IST)
IND vs AUS U19 Final Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने जीता अंडर 19 विश्व कप का खिताब, फाइनल में भारत को 79 रन से दी मात
IND vs AUS U19 Final Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने जीता अंडर 19 विश्व कप का खिताब, फाइनल में भारत को 79 रन से दी मात

Highlights

  • अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रन से हराया
  • ऑस्ट्रेलिया ने अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में पहली बार भारत को हराया
  • चौथी बार अंडर 19 विश्व कप का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीता

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND U19 vs AUS U19 Final: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रन से हराया और अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चौथी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब हासिल किया। भारतीय टीम ने साल 2018 में कंगारू टीम को 6 विकेट से फाइनल में हराया था और 6 साल बाद आज ऑस्ट्रेलिया ने भारत से पुराना हिसाब चुकता कर लिया।

मैच में पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए थे। यह किसी टीम द्वारा अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर रहा, जिसका पीछा करने में भारतीय टीम फ्लॉप रही। टीम इंडिया 43.5 ओवर में 174 रन पर ही ढेर हो गई और कंगारू टीम ने यह मुकाबले 79 रन से जीत लिया।

11/02/2024
9:04:29 pm

IND vs AUS U19 WC Final: ऑस्ट्रेलिया ने चौथी बार जीता अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल मैच में 79 रन से हराया। इस मैच में जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने अंडर 19 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया। कंगारू टीम ने अंडर 19 विश्व कप का खिताब चौथी बार हासिल किया। 2018 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था और 6 साल बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने उस हार का बदला भारत से ले लिया है। 

11/02/2024
8:49:47 pm

IND vs AUS U19 WC Final Live: भारत को लगा 9वां झटका

मुरुगन अभिषेक से उम्मीद थी कि वह मैच को पलट सकते हैं, लेकिन वह 42 रन बनाकर आउट हो गए। भारत को अभिषेक के रूप में 9वां झटका लगा।

42 ओवर के बाद भारत का स्कोर 171/9 रहा।

11/02/2024
8:42:08 pm

IND vs AUS U19 WC Live:मुरुगन अभिषेक ने संभाली टीम की पारी

मुरुगन अभिषेक अर्धशतक जड़ने के करीब हैं। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन पर पहुंच गया। नमन तिवारी (11) और मुरुगन (41 रन) पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

11/02/2024
8:08:01 pm

IND vs AUS U19 WC: भारत का गिरा आठवां विकेट

122 रन के स्कोर पर राज लिंबानी के रूप में भारत को आठवां झटका लगा। राज लिबांनी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 122 रन रहा।

11/02/2024
8:03:07 pm

IND vs AUS U19 WC Final Live: भारत के गिरे 7 विकेट

115 रन के स्कोर पर भारत को 7वां झटका लगा। आदर्श सिंह अर्धशतक से चूके और 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत को जीत के लिए 139 की जरूरत है। ये मैच पूरा कंगारू टीम की झोली में चले गया है।

11/02/2024
7:51:16 pm

IND vs AUS U19 WC Final Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार

 भारत का स्कोर 28 ओवर के बाद 100 रन के पार पहुंचा है। टीम इंडिया ने 6 विकेट गंवा दिए है और अब भारत की जीत की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है।

11/02/2024
7:29:27 pm

IND vs AUS U19 WC Final Live: भारत को लगा चौथा झटका

 68 रन के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। सचिन धास को मैकमिलन ने अपनी पहली गेंद पर शिकार बनाया और उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।

11/02/2024
7:06:07 pm

IND vs AUS U19 WC Final Live Score: भारत का गिरा तीसरा विकेट

पारी के 17वें ओवर क पांचवीं गेंद पर महली बियर्डमैन ने कप्तान उदय सहारन को अपने जाल में फंसाया और ह्यू वेईबगेन ने उनका कैच लपका। इस दौरान उदय 8 रन ही बना सके। उनके विकेट के बाद भारतीय टीम की मुश्किलें काफी बढ़ गई है।

17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 56/3

11/02/2024
6:51:55 pm

IND vs AUS U19 WC Final Live: भारत का स्कोर 50 रन के पार

 शुरुआती झटकों के बाद भारत का स्कोर 14 ओवर के बाद 50 रन के पार पहुंच गया। 14 ओवर के खेल तक भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 50 रन रहा। मुशीर के आउट होने के बाद अब क्रीज पर कप्तान उदय सहारन और आदर्श सिंह की जोड़ी मौजूद हैं।

11/02/2024
6:43:00 pm

IND vs AUS U19 WC Final Live Score: भारत का गिरा दूसरा विकेट

पारी के 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर महली ने मुशीर खान को बोल्ड किया। इस दौरान 33 गेंद का सामना करते हुए वह 22 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 41 रन है।

11/02/2024
6:32:29 pm

IND vs AUS U19 WC Final Live: 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 36/1

 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 36 रन है। भारत की तरफ से मुशीर खान और आदर्श सिंह की जोड़ी बल्लेबाजी कर रही है। दोनों ही बैटर्स से उम्मीद है कि वह ज्यादा देर तक क्रीज पर टिके रहे।

11/02/2024
6:04:03 pm

IND vs AUS U19 WC Final Live Score: भारत की धीमी शुरुआत

पांच ओवर के खेल के बाद भारतीय टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 10 रन रहा। आर्दश सिंह और मुशीर खान की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।

11/02/2024
5:58:32 pm

IND vs AUS U19 WC Live Score: भारत का गिरा पहला विकेट

पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर भारत ने पहला विकेट गंवाया। अर्शिन कुलकर्णी कैम विडलम की गेंद पर रयान हिक्स के हाथों कैच आउट हुए। इस दौरान वह 6 गेंदों पर 3 रन ही बना सके।

तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 3/1

11/02/2024
5:46:56 pm

IND vs AUS U19 WC Final Live Score: भारत की बैटिंग शुरू

254 रन का पीछा करते हुए भारत की बैटिंग शुरू हो चुकी है। आर्दश और अर्शिन की जोड़ी ने पारी का आगाज किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ कैलम विडलर ने पहला ओवर मेडन डाला।

 

11/02/2024
5:10:59 pm

IND vs AUS U19 Final Live Score: भारत को मिला 254 रन का लक्ष्य

 ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बनाए। भारत की तरफ से राज लिंबनी ने 3 विकेट लिए। नमन तिवारी को दो विकेट मिला।

11/02/2024
4:45:49 pm

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा सातवां झटका

 राज लिंबनी को तीसरी सफलता मिली। एंडरसन को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका दिया।

11/02/2024
4:40:23 pm

IND vs AUS U19 Final Live: 200 के पार पहुंचा ऑस्ट्रेलिया का स्कोर

 ऑस्ट्रेलिया ने जैसे-तैसे 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। क्रीज पर चार्ली एंडरसन और ऑलिवर पिक मौजूद हैं। हैमस्ट्रिंग के चलते राज लिंबनी को परेशान देखा गया।

45 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर-  210/6

11/02/2024
4:20:19 pm

IND vs AUS U19 Final: मुशीर को मिली पहली सफलता

 मुशीर खान ने मैक्मिलन का विकेट लेकर भारत को छठी सफलता दिलाई। मुशीर ने रिटर्न कैच पकड़ा। 

40 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 187/6

11/02/2024
4:10:54 pm

IND vs AUS U19 Final: ऑस्ट्रेलिया को लगा पांचवां झटका

 भारत के स्टार स्पिनर सौम्या पांडे ने हरजस सिंह को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया। हरजस सिंह ने आउट होने से पहले 55 रन की पारी खेली। 

38 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 181/5

11/02/2024
3:53:01 pm

IND vs AUS U19 Final: ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका

 राज लिंबनी ने भारत को चौथी सफलता दिलाई। यह राज की दूसरी सफलता है। रयान हिक्स 20 रन बना सके। 

34.1 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 165/4

11/02/2024
3:40:21 pm

IND vs AUS U19 Final: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 के करीब

 तीन विकेट खोने के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 150 के करीब पहुंच गया है। क्रीज पर हरजस सिंह और रयान मौजूद हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। 

31 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 145/3

11/02/2024
3:09:19 pm

IND vs AUS U19 Final: नमन तिवारी ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता

 नमन तिवारी ने पहले ह्यू और फिर हैरी को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ला दिया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के ऊपर शिकंजा कस लिया है। रयान हिस्क और हरजस सिंह क्रीज पर हैं। 

23 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 100/3

11/02/2024
3:02:52 pm

IND vs AUS U19: भारत को मिली दूसरी सफलता

 21वें ओवर में तिवारी ने ह्यू को 48 के स्कोर पर आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। मुशीर खान ने जबरदस्त कैच लपका। 

22 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 96/2

11/02/2024
2:51:28 pm

IND vs AUS U19 Final Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के करीब

 हॉग वेबगेन (48) हैरी डिक्सन (32) ने दूसरे विकेट के लिए 105 गेंद पर 71 रन की साझेदारी हुई। भारत इस साझेदारी को तोड़ने की पूरी कोशिश कर रहा है। 

20 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 87/1 

11/02/2024
2:21:15 pm

IND vs AUS U19 Final: ऑस्ट्रेलिया ने की वापसी

 एक विकेट जल्दी गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की राह पकड़ ली है। हैरी डिक्सन (24) और हॉग वेइब्गेन (19) संभलकर खेल रहे हैं। भारत के गेंदबाज विकेट की तलाश में हैं। 

12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 49/1 

11/02/2024
1:52:14 pm

IND vs AUS U19 Final Live: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

 भारत के स्टार तेज गेंदबाज राज लिंबनी ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज सैम को बिना खाता खोले ही पवेलियन की राह दिखा दी। भारत को तीसरे ओवर में पहली सफलता मिली। 

4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 25/1

11/02/2024
1:31:26 pm

IND vs AUS U19 Final: भारतीय टीम में नहीं है कोई बदलाव

 ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव किया गया है। टॉम कैंपबेल की जगह चार्ली एंडरसन की टीम में वापसी हुई है। जबकि भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

11/02/2024
1:22:20 pm

IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

 ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि वह स्कोरबोर्ड पर रन बनाकर भारत पर दबाव डालना चाहते हैं। भारतीय कप्तान सहरान ने भी कहा कि वह भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। 

11/02/2024
12:47:13 pm

IND U19 vs AUS U19 Final Live Score: छठी बार खिताब जीतने पर भारत की निगाहें

 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने पांच बार खिताब जीता है। वह सबसे सफल टीम है। ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार वर्ल्ड कप जीता है। भारत डिफिंडेंगि चैंपियन है। 

chat bot
आपका साथी