LIVE BLOG

WPL 2023 MI vs UP: हरमनप्रीत कौर और नैटली सिवर-ब्रंट ने खेली शानदार पारी, 8 विकेट से मुंबई ने जीता मुकाबला

Women's Premier League 2023 UP Worrior vs Mumbai Indians Live Score Update: एलिसा हीली ने टॅास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहली पारी में यूपी ने 6 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। वहीं. मुंबई ने 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। मुंबई की ओर से हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 53 रन की पारी खेली।

Piyush KumarPublish:Sun, 12 Mar 2023 07:13 PM (IST) Updated:Sun, 12 Mar 2023 11:00 PM (IST)
WPL 2023 MI vs UP: हरमनप्रीत कौर और नैटली सिवर-ब्रंट ने खेली शानदार पारी, 8 विकेट से मुंबई ने जीता मुकाबला
WPL 2023 MI vs UP: हरमनप्रीत कौर और नैटली सिवर-ब्रंट ने खेली शानदार पारी, 8 विकेट से मुंबई ने जीता मुकाबला

Highlights

  • मुंबई ने 8 विकेट से जीता मुकाबला
  • हरमप्रीत कौर ने नाबाद 53 रन बनाए
  • मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी जीत है

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच वीमेंस प्रीमियर का 10वां मैच खेला जा रहा है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में कमाल कर रही मुंबई इंडियंस अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखने का प्रयास कर रही है। मुंबई ने अभी तक खेले गए तीनों मुकाबलों में शानदार परफॅार्म किया है।

वहीं, एलिसा हीली की अगुवाई में यूपी को इस लीग में सिर्फ 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। एलिसा हीली ने टॅास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहली पारी में यूपी ने 6 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। वहीं. मुंबई ने 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। मुंबई की ओर से हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 53 रन की पारी खेली। 

यूपी वॉरियर्स की प्लेइंग 11: 

अलिसा हीली, श्वेता सहरावत, तालिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख़, किरण नवगिरे, देविका वैद्य,सोफ़ी एकलस्टन, अंजली सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, शबनिम इस्माइल

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: 

यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज़, नैटली सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमीलिया कर, धारा गुज्जर, इसी वॉन्ग, हुमैरा काज़ी, अमनजोत कौर, जिंतिमणी कलिता, सैक़ा इशाक़

12/03/2023
10:53:38 pm

UP vs MI Live Score: मुंबई ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

18वें ओवर में गेंदबाजी करने शबनिम इस्माइल आई। इस ओवर की दूसरी गेंद पर सिवर-ब्रंट ने चौका जड़ दिया। इसी के साथ हरमनप्रीत कौर और सिवर-ब्रंट के बीच 100 रन की साझेदारी की। वहीं, तीसरी गेंद पर सिवर-ब्रंट ने छक्का लगाकर मैच जीत लिया।

12/03/2023
10:50:47 pm

UP vs MI Live Score: 17 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर 153/2

17वें ओवर में गेंदबाजी करने सोफी एकलस्टन आई। ओवर की दूसरी गेंद पर हरमन ने चौका जड़ दिया। वहीं, चौथी गेंद पर सिवर-ब्रंट ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 11 रन बनाए। 

12/03/2023
10:46:36 pm

UP vs MI Live Score: 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 142/2

16वें ओवर में गेंदबाजी करने तालिया मैक्ग्रा आई। ओवर की दूसरी गेंद पर हरमप्रीत कौर ने चौका जड़ दिया। वहीं, हरमप्रीत ने तीसरी गेंद पर एक शानदार छक्का जड़ दिया। चौथी और पांचवीं गेंद पर हमरन ने दो चौके और जड़ दिए। इस ओवर में 19 रन आए। 

12/03/2023
10:38:38 pm

UP vs MI Live Score: 15 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर 123/2

15वें ओवर में गेंदबाजी करने दीप्ति शर्मा आई। इस ओवर की दूसरी गेंद पर हरमप्रीत ने चौका जड़ दिया। वहीं, चौथी गेंद पर भी हरमनप्रीत ने चौका जड़ दिया। वहीं, चौथी गेंद पर सिवर-ब्रंट ने चौका लगाया।

12/03/2023
10:33:54 pm

UP vs MI Live Score: 14 ओवर समाप्त होने के बाद मुंबई का स्कोर 111/2

 14वें ओवर में गेंदबाजी के लिए राजेश्वरी गायकवाड़ को बुलाया गया। इस ओवर की चौथी गेंद पर यूपी को एक विकेट हासिल करने का मौका बना था। लेकिन सिवर-ब्रंट का कैच छूट गया। वहीं, पांचवीं और अंतिम गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 12 रन बने। 

12/03/2023
10:31:02 pm

UP vs MI Live Score: 13 ओवर समाप्त होने के बाद मुंबई का स्कोर 99/2

13वें ओवर में गेंदबाजी करने सोफी एकलस्टन आई। इस ओवर की दूसरी गेंद पर सिवर-ब्रंट ने चौका जड़ दिया। वहीं, पांचवीं गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 12 रन बने। 

12/03/2023
10:28:19 pm

UP vs MI Live Score: 11 ओवर समाप्त होने के बाद मुंबई का स्कोर 87/2

11वें ओवर में गेंदबाजी करने दीप्ति शर्मा आई। इस ओवर की दूसरी और चौथी गेंद पर नैटली सिवर-ब्रंट ने दौ चौके जड़ दिए। इस ओवर में 11 रन बनाए। 

12/03/2023
10:26:04 pm

UP vs MI Live Score: दस ओवर समाप्त होने के बाद मुंबई का स्कोर 76/2

10वें ओवर में गेंदबाजी करने अंजली सरवानी आई। इस ओवर में तीन सिंगल आए। वहीं, 10वें ओवर में सिर्फ 4 रन आए। 

12/03/2023
10:17:06 pm

UP vs MI Live Score: 9 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई का स्कोर 64/2

 9वें ओवर में गेंदबाजी करने शबनिम इस्माइल आई। ओवर की तीसरी गेंद नो बॅाल करार दी गई। इस ओवर में 5 रन बने। 

12/03/2023
10:06:22 pm

UP vs MI Live Score: आठ ओवर समाप्त होने के बाद मुंबई का स्कोर 59/2

आठवें ओवर में गेंदबाजी करने सोफ़ी एकलस्टन आई। इस ओवर की दूसरी गेंद पर हेली मैथ्यूज काउट एंड बोल्ड हो गई। मैथ्यूज ने 12 रन की पारी खेली। मैदान में कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी करने आई। इस ओवर में महज 1 रन बने। 

12/03/2023
10:00:34 pm

UP vs MI Live Score: मुंबई को लगा पहला झटका, यास्तिका भाटिया हुई आउट

सातवें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए राजेश्वरी गायकवाड़ को बुलाया गया। इस ओवर की चौथी गेंद पर यास्तिका भाटिया ने एक शानदार छक्का जड़ दिया। वहीं. पांचवीं गेंद पर यास्तिका भाटिया कैच आउट हो गई। यास्तिका भाटिया ने 42 रन बनाए।

12/03/2023
9:56:28 pm

UP vs MI Live Score: 6 ओवर समाप्त होने के बाद मुंबई का स्कोर 51/0

 छठे ओवर में गेंदबाजी करने शबनिम इस्माइल आई। ओवर की दूसरी गेंद पर भाटिया ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर एक और चौका आया और यह गेंद नो बॅाल करार दी गई। फ्री हिट का फायदा, भाटिया उठा नहीं सकी। इस ओवर में 11 रन बने। 

12/03/2023
9:48:46 pm

UP vs MI Live Score: पांच ओवर की समाप्ति के बाद यूपी ने 40 रन बनाए

पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने सोफी एकलस्टन आई। ओवर की दूसरी गेंद पर भाटिया ने बैकवर्ड प्वाइंट के बीच में गैप को निकालते हुए चौका जड़ दिया। ओवर की पांचवीं गेंद पर हेली मैथ्यूज एलबीडब्लू को एलबीडब्लू आउट करार दिया गया। लेकिन रिव्यू ने उन्हें जीवनदान दिया। इस ओवर में 6 रन बने। 

12/03/2023
9:39:26 pm

UP vs MI Live Score: चार ओवर समाप्त होने के बाद मुंबई का स्कोर 34/0

चौथे ओवर में गेंदबाजी करने अंजली सरवानी को बुलाया गया। इस ओवर की पहली दो गेंद वाइड थी। वहीं, दूसरी गेंद पर भाटिया ने शानदार चौका जड़ दिया। वहीं, पांचवीं गेंद पर भी भाटिया ने चौका लगा दिया। इस ओवर में 10 रन बने। 

12/03/2023
9:36:33 pm

UP vs Mi Live Score: 3 ओवर समाप्त होने के बाद मुंबई का स्कोर 24/0

 तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने के लिए दीप्ति शर्मा को बुलाया गया। ओवर की पांचवीं गेंद पर भाटिया ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 7 रन बने। 

12/03/2023
9:33:39 pm

UP vs MI Live Score: दो ओवर समाप्त होने के बाद मुंबई ने 17 रन बनाए

 दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने के लिए शबनिम इस्माइल को बुलाया गया। ओवर की तीसरी और पांचवीं गेंद पर यास्तिका भाटिया ने चौके जड़ दिए। इस ओवर में 9 रन बने। 

12/03/2023
9:31:41 pm

UP vs MI Live Score: मुंबई की सधी हुई शुरुआत

यूपी की ओर से पहले ओवर में गेंदबाजी करने राजेश्वरी गायकवाड़ आई। वहीं, मुंबई की ओर से बल्लेबाजी करने हेली मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया आई। ओवर की दूसरी और पांचवीं गेंद पर मैथ्यूज ने चौका जड़ दिया। पहली ओवर में 8 रन बने। 

12/03/2023
9:08:57 pm

UP vs MI Live Score: मुंबई को मिला 160 का लक्ष्य

20वें ओवर में अमीलिया कर को गेंदबाजी के लिए बुलाया गया। तीसरे गेंद पर दीप्ति शर्मा स्टंप आउट हो गई। इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने। 20 ओवर की समाप्ति के बाद यूपी ने 6 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। 

12/03/2023
9:02:53 pm

UP vs MI Live Score: 19 ओवर की समाप्ति के बाद यूपी का स्कोर 155/5

19वें ओवर में गेंदबाजी करने इसी वॉन्ग आई। ओवर की तीसरी गेंद पर दीप्ति शर्मा ने चौका जड़ दिया। वहीं, चौथी गेंद पर दीप्ति ने डबल बटोरे। इस ओवर में 9 रन बने। 

12/03/2023
8:58:33 pm

UP vs MI Live Score: 18 ओवर की समाप्ति के बाद यूपी का स्कोर 146/5

18वें ओवर में गेंदबाजी करने लेफ्ट आर्म स्पिनर हेली मैथ्यूज आई। ओवर की पहली गेंद पर सिमरन शेख ने डबल बटोर लिए। इस ओवर में सोफी एकलस्टन 25 रन बनाकर आउट हुई। इस ओवर में 5 रन बने। 

12/03/2023
8:52:56 pm

UP vs MI Live Score: 17वें ओवर में अलिसा और मैक्ग्रा हुई आउट

17वें ओवर में गेंदबाजी करने सैका इशाक आई। इस ओवर की दूसरी गेंद पर तालिया मैक्ग्रा ने अर्धशतक जड़ दिया। वहीं, तीसरी गेंद पर अलिसा हीली आउट हुई। उन्होंने 58 रन की पारी खेली। इसके बाद तालिया मैक्ग्रा भी स्टंप हो गई। उन्होंने 50 रन बनाए। इस ओवर में सिर्फ तीन रन आए।

12/03/2023
8:49:55 pm

UP vs MI Live Score: 16 ओवर की समाप्ति के बाद यूपी का स्कोर 138/2

16वें ओवर में गेंदबाजी के लिए अमीलिया कर को बुलाया गया। इस ओवर में सिर्फ 5 रन बने। 

12/03/2023
8:44:18 pm

UP vs MI Live Score: 15 ओवर की समाप्ति के बाद यूपी का स्कोर 135/2

15वें ओवर में गेंदबाजी करने इसी वॉन्ग को बुलाया गया। ओवर की पांचवीं गेंद पर मैक्ग्रा ने चौका जड़ दिया।वहीं, अंतिम गेंद पर मैक्ग्रा ने एक और चौका लगा दिया। इस ओवर में 10 रन बने। 

12/03/2023
8:37:54 pm

UP vs MI Live Score: 14 ओवर की समाप्ति के बाद यूपी का स्कोर 123/2

14वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए हेली मैथ्यूज बुलाया गया। इस ओवर की पहली गेंद पर मैथ्यूज ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 10 रन बने। 

12/03/2023
8:31:02 pm

UP vs MI Live Score: 13 ओवर की समाप्ति के बाद यूपी का स्कोर 113/2

13वें ओवर में गेंदबाजी करने नैटली सिवर-ब्रंट आई। नैटली के हाथ से छूट गई होगी गेंद और गेंद पिच के बाहर गिर गई और नो बॅाल करार दिया गया। हांलांकि, फ्री हिट का एक और बार फायदा मैक्ग्रा उठा नहीं सकी। पांचवीं गेंद पर हीली ने चौका जड़ दिया। 

12/03/2023
8:27:36 pm

UP vs MI Live Score: 12 ओवर समाप्ति के बाद यूपी का स्कोर 106/2

12वें ओवर में गेंदबाजी करने जिंतिमणी कलिता आई। बता दें कि पिछले 15 गेंदों पर सिर्फ 16 रन आए। वहीं,  कलिता की अंतिम गेंद नो बॅाल थी, हालांकि फ्री हिट गेंद का ज्यादा फायदा मैक्ग्रा उठा नहीं सकी।

12/03/2023
8:21:41 pm

UP vs MI Live Score: 11 ओवर समाप्त होने के बाद यूपी का स्कोर 93/2

11वें ओवर में गेंदबाजी करने सैका इशाक आई। इस ओवर में 6 रन बने। 

12/03/2023
8:18:40 pm

UP vs MI Live Score: 10 ओवर की समाप्ति के बाद यूपी का स्कोर 85/2

10वें ओवर में गेंदबाजी करने हेली मैथ्यूज आई। इस ओवर में 6 रन बने।

12/03/2023
8:12:32 pm

UP vs MI Live Score: 9 ओवर की समाप्ति के बाद यूपी का स्कोर 79/2

9वें ओवर में गेंदबाजी करने अमीलिया कर आई। दूसरी और तीसरी गेंद पर तालिया मैक्ग्रा ने दो चौके जड़ दिए। वहीं, अंतिम गेंद पर भी तालिया मैक्ग्रा ने चौका लगाया। इस ओवर में 13 रन बने। 

12/03/2023
8:08:39 pm

UP vs MI Live Score: आठ ओवर की समाप्ति के बाद यूपी का स्कोर 66/2

आठवें ओवर में गेंदबाजी करने हेली मैथ्यूज आई। तीसरी गेंद पर तालिया मैक्ग्रा ने चौका लगा दिया। इस ओवर में 7 रन बने। 

12/03/2023
8:03:36 pm

UP vs MI Live Score: यूपी को लगा दूसरा झटका, किरण नवगिरे आउट

सातवें ओवर में गेंदबाजी करने अमीलिया कर आई। ओवर की दूसरी गेंद पर किरण ने भी कदमों का सहारा लेते हुए छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर किरण ने अजीबोगरीब अंदाज में रिवर्स स्वीप खेलते हुए चौका जड़ दिया। वहीं, चौथी गेंद पर किरण कैच आउट हो गई। किरण नवगिरे ने 17 रन बनाए। इस ओवर में 11 रन बने। 

12/03/2023
7:58:09 pm

UP vs MI Live Score: छठे ओवर में अलिसा ने लगाया पारी का पहला छक्का

छठे ओवर में गेंदहबाजी करने नैटली सिवर-ब्रंट आई। ओवर की दूसरी गेंद पर किरण नवगिरे ने सिंगल लिया। वहीं, तीसरी गेंद पर हीली ने सिंगल बटोरे। ओवर की अंतिम गेंद पर अलिसा ने इस पारी का पहला छक्का जड़ दिया। अलिसा ने लॅान्ग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 9 रन बने। 

12/03/2023
7:53:27 pm

UP vs MI Live Score: पांच ओवर की समाप्ति के बाद यूपी का स्कोर 39/1

पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने इसी वॉन्ग आई। ओवर की तीसरी गेंद पर किरण नवगिरे ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर हीली ने ऑन साइड की ओर चौका लगा दिया।

12/03/2023
7:50:04 pm

UP vs MI Live Score: चौथे ओवर में हीली ने की विस्फोटक बल्लेबाजी

चौथे ओवर में गेंदबाजी करने सैका इशाक आई। इस ओवर की पहली गेंद पर हीली ने चौका जड़ दिया। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर सिंगल आए। वहीं. चौथी गेंद पर हीली ने शानदार चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर हीली ने एक और चौका लगा दिया। अंतिम गेंद फुल टॅास थी और उस गेंद पर भी हीली ने चौका लगा दिया। इस ओवर में 18 रन बने।  

12/03/2023
7:45:06 pm

UP vs MI Live Score: तीन ओवर की समाप्ति के बाद यूपी का स्कोर 20/1

तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने इसी वॉन्ग आई। इस ओवर की दूसरी गेंद पर इसी वॉन्ग ने अलिसा हीली के खिलाफ एलबीडब्लू अपील की। अंपायर के नॅाट आउट दिए जाने के बाद यूपी ने रिव्यू लिया। हालांकि, रिव्यू अलिसा हीली के पक्ष में गया। इस ओवर की तीसरी गेंद पर किरण नवगिरे ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में पांच रन बने। 

12/03/2023
7:38:04 pm

UP vs MI Live Score: यूपी को लगा पहला झटका, देविका वैद्य आउट

दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने सैका इशाक आई। ओवर की पहली गेंद पर देविका वैद्य ने सिंगल लिया। वहीं. पांचवीं गेंद पर देविका ने चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर देविका एलबीडब्लू आउट हो गई। 8 रन बनाकर देविका आउट हुई। दूसरी ओवर में यूपी ने 6 रन बनाए। 

12/03/2023
7:33:36 pm

UP vs MI Live Score: पहले ओवर में यूपी ने दो रन बनाए

यूपी की ओर से बल्लेबाजी करने सलामी बल्लेबाज देविका वैद्य और अलिनैटली सिवर-ब्रंटसा हीली आई। वहीं, पहले ओवर में मुंबई की ओर से गेंदबाजी करने नैटली सिवर-ब्रंट आई। ओवर की दूसरी गेंद पर हीली ने सिंगल लेकर टीम का खाता खोला। इस ओवर में सिर्फ 2 बने। 

chat bot
आपका साथी