LIVE BLOG

International Yoga Day 2023: योगमय हुई दिल्ली, 200 से ज्यादा स्थानों पर हुआ योग का कार्यक्रम

International Yoga Day 2023 वैसे, कर्तव्य पथ जो पहले राजपथ था, तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया था। इसी तरह आज 200 से अधिक स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसमें लालकिला, पुरानी दिल्ली, कनाट प्लेस, नेहरू पार्क, तालकटोरा गार्डन, लोधी गार्डन व राजघाट समेत अन्य स्थानों पर आयोजन मुख्य है।

Abhishek TiwariPublish:Wed, 21 Jun 2023 07:43 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jun 2023 11:28 AM (IST)
International Yoga Day 2023: योगमय हुई दिल्ली, 200 से ज्यादा स्थानों पर हुआ योग का कार्यक्रम
International Yoga Day 2023: योगमय हुई दिल्ली, 200 से ज्यादा स्थानों पर हुआ योग का कार्यक्रम

Highlights

  • गुरुग्राम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया योग
  • सराय काले खां स्थित बांसेरा में एलजी वीके सक्सेना ने किया योग
  • पहली बार नवनिर्मित कर्तव्य पथ पर हुआ योग का कार्यक्रम

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी दिल्ली सहित दुनियाभर में आज बुधवार को उत्साह के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

इस दौरान दिल्ली- एनसीआर भी योगमय नजर आ रहा है। पहली बार नवनिर्मित कर्तव्य पथ पर योग के कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। यहां पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सैकड़ों लोगों के साथ योग किया।

International Yoga Day 2023 Live Updates: सीएम योगी ने गोरखपुर में किया योग, अमित शाह ने दिल्ली में समारोह लिया भाग

21/06/2023
9:29:55 am

प्रकाश जावड़ेकर के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने किया योग

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कनॉट प्लेस के चरखा संग्रहालय पार्क में योग किया।

इस मौके पर सचदेवा ने कहा कि योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है। आज जब हम योग के प्रसार के लिए प्रयास करते हैं, तो विश्व के हर व्यक्ति के लिए सर्वे संतु निरामया की कामना करते हैं। योग को अपने जीवन का नित्य हिस्सा बनाने के साथ ही, योग दिवस का भी बढ़-चढ़कर प्रचार करें।

21/06/2023
8:48:50 am

शांति और ऊर्जा प्राप्त करने का माध्यम है योग- स्मृति ईरानी

नोएडा स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जीवन की आपाधापी में संयम, शांति और सूक्ष्म रूप से ऊर्जा प्राप्त करने का माध्यम योग है। देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जो पूरे विश्व को योग की संस्कृति से परिचित कराने का काम कर रहा है। यह गौरव का विषय है कि योगाभ्यास के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुनः विरासत व विकास के पथ पर अग्रसर भारत का संदेश पूरे विश्व को देंगे।

नव भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आर्थिक व्यवस्था में देश को अग्रणी रखने की कल्पना हम सबकी है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा खुद को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फैन कहने पर पर उन्होंने कहा कि इसका गवाह बनना भारतीयों के लिए गर्व की बात है। यह आर्थिक व सांस्कृतिक रूप से सक्षम भारत के असर के रूप में विश्व में हो रहा है। निवेश के मौके बढ़ने के साथ भारत के नव निर्माण का लक्ष्य भी इसमें शामिल है, जहां हम भारतीय होने पर गर्व महसूस कर रहे।

उन्होंने योग कर रहे लोगों से कहा कि आपका दिन की शुरुआत हमारे साथ करना। इस बात का संकेत है कि आप हमें कितना मानते हैं। आज गुरु के चरणों में प्रणाम करें। विरासत व विकास को संकल्पित करने का कार्य किया जा रहा है। भारतीय प्रधान मंत्री के नेतृत्व में योग विश्व में स्थापित हो पाया इसके लिए भारतीय जनता को वंदन व प्रणाम है।

इस दौरान सांसद महेश शर्मा ने कहा कि विश्व शक्ति अमेरिका की भूमि से योगाभ्यास करने का संदेश प्रधानंमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे। उन्होंने योग को विश्व स्तरीय पहचान दी है।

21/06/2023
8:39:07 am

गुरुग्राम में जेपी नड्डा ने किया योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने योग किया।

हरियाणा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योग किया। #InternationalYogaDay2023 pic.twitter.com/8lxaJPQEUG

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023

21/06/2023
8:35:28 am

रोहिणी में उत्साह के साथ लोगों ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली के रोहिणी स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित योग शिविर में लोगों ने योगाभ्यास किया।

21/06/2023
8:09:01 am

नीलकंठ अपार्टमेंट के बच्चों ने योग से दिया निरोग रहने का संदेश

विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में पूर्वी दिल्ली के आइपी एक्सटेंशन स्थित नीलकंठ अपार्टमेंट में आरडब्ल्यूए की ओर से योग शिविर आयोजित किया गया। अपार्टमेंट के करीब 24 बच्चों ने भाग लेकर योग आसन के माध्यम से निरोग रहने का संदेश दिया।

21/06/2023
8:04:39 am

गुरुग्राम में बारिश से नहीं थमा लोगों का उत्साह

 गुरुग्राम के ज्योति पार्क स्थित आशीर्वाद लोन में आयोजित योग शिविर में बारिश के बीच साधकों ने जोश साथ योग किया।

21/06/2023
7:58:37 am

एलजी वीके सक्सेना ने किया योग

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सराय काले खां स्थित बांसेरा में योग के कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा, "योग हमारे देश की परंपरा है। यह देश के लिए बहुत गर्व की बात है कि आज दुनिया के 192 देश योग कार्यक्रम कर रहे हैं, दुनिया हमारे देश की परंपरा को अपना रही है।"

21/06/2023
7:53:01 am

यमुना तट पर सांसद मनोज तिवारी ने किया योग

पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार वाटर स्पोर्ट्स क्लब में यमुना तट पर क्लब के खिलाड़ियों के साथ सांसद मनोज तिवारी व अन्य ने जल योग किया।

21/06/2023
7:48:36 am

नोएडा स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सांसद महेश शर्मा ने किया योग

नोएडा के सेक्टर-21ए स्थित इंडोर स्टेडियम में नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन एसोसिएशन , भारत विकास परिषद व भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विश्व योग दिवस पर वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर आयोजित योग अभ्यास में योगाचार्य डॉ. राजेश द्वारा योग अभ्यास कराया जा रहा रहा है। इसमें सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, कपालभाति, वक्रासन, वज्रासन सहित योग की अन्य क्रियाएं कराई जा रही हैं।

मौके पर मंच पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा सांसद डा. महेश शर्मा, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष विपिन गुप्ता, डीडी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नोएडा एंप्लॉय एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कुशलपाल योगाभ्यास कर रहे हैं।इसके साथ ही ब्रह्माकुमारी संस्था सहित अन्य संस्थाओं के लोग भी योग कर रहे।

21/06/2023
7:45:35 am

Jagran के साथ करें योग

International Yoga Day 2023: हमारे चैलेंज में हिस्सा लेकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्‍सव मनाएं। योग को अपनाकर अपने अंदर की ऊर्जा को जगाएं और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का लाभ लें।

https://www.jagran.com/yoga-day-asana-challenge.html

chat bot
आपका साथी