Delhi: महिला के गाल ब्लैडर से निकाली गईं 1500 पथरी, सर्जरी के एक दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

सर्जरी के माध्यम से महिला के गाल ब्लैडर से 1500 से अधिक पथरी निकाली गईं। महिला के पेट में अक्सर दर्द रहता था। तब महिला ने डॉक्टर से संपर्क किया और अल्ट्रासाउंड जांच करने पर गाल ब्लैडर में पथरी होने की बात सामने आई। उसकी सर्जरी की गई और एक दिन बाद उसे छुट्टी दे दी गई। महिला अब स्वस्थ है।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Geetarjun Publish:Tue, 02 Jul 2024 11:35 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jul 2024 11:35 PM (IST)
Delhi: महिला के गाल ब्लैडर से निकाली गईं 1500 पथरी, सर्जरी के एक दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
महिला के गाल ब्लैडर से निकाली गईं 1500 पथरी, (प्रतीकात्मक फोटो)।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। गंगाराम अस्पताल में एक 32 वर्षीय महिला के गाल ब्लैडर से 1500 से अधिक पथरी निकाली गईं। वह पिछले कई महीने से पेट दर्द की परेशानी से पीड़ित रहती थीं। जंक फूड व वसा युक्त भोजन के बाद उन्हें यह परेशानी अधिक होती थी। वह अक्सर पेट में गैस की समस्या समझकर खुद ही पिछले करीब चार माह से दुकान से दवा लेकर खा रही थीं।

परेशानी ज्यादा बढ़ने पर एक डॉक्टर से संपर्क किया। तब अल्ट्रासाउंड जांच करने पर गाल ब्लैडर में पथरी होने की बात सामने आई।

एक दिन में निकालीं पथरी

इसके बाद वह गंगाराम अस्पताल पहुंचीं, जहां अस्पताल के सर्जन डॉ. मनीष के गुप्ता ने हाल ही में लैप्रोस्कोपी सर्जरी कर गाल ब्लैडर निकाला। जिसमें छोटे-छोटे 1500 से भी पथरी था। सर्जरी के एक दिन बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और अब वह ठीक है।

बिगड़ती जीवनशैली से बढ़ रही बीमारी

डॉ. मनीष ने बताया कि बिगड़ते जीवनशैली के कारण गाल ब्लैडर में पथरी की बीमारी बढ़ रही है। भोजन के बीच अधिक अंतराल और लंबी उपवास पित्त संघटन का कारण बनता है, इससे भी पथरी बन जाती है। महिलाओं के गाल ब्लैडर में पथरी होने की संभावना अधिक रहती है।

ये भी पढ़ें- DTC Bus Diversion: दिल्ली में डीटीसी की इन बसों का होगा डायवर्जन, परेशानी से बचने को यहां जानिए रूट

खासतौर पर गर्भावस्था के दौरान यह समस्या होने की संभावना अधिक रहती है। समय पर इसका इलाज नहीं कराने पर पीलिया और पैंक्रियाज खराब होने का डर रहता है। इसलिए यह घातक भी सकता है।

chat bot
आपका साथी