Delhi News: AAP नेताओं ने संसद परिसर में किया विरोध-प्रदर्शन, केजरीवाल को रिहा करने की मांग; बोले- ED-CBI का दुरुपयोग करो बंद

Delhi News सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप नेताओं ने गुरुवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल को रिहा करने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल आप नेताओं ने कहा कि सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी। उधर ईडी के बाद सीबीआई ने हाल ही में केजरीवाल को कोर्ट से गिरफ्तार किया है।

By Jagran NewsEdited By: Kapil Kumar Publish:Thu, 27 Jun 2024 02:03 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jun 2024 02:03 PM (IST)
Delhi News: AAP नेताओं ने संसद परिसर में किया विरोध-प्रदर्शन, केजरीवाल को रिहा करने की मांग; बोले- ED-CBI का दुरुपयोग करो बंद
आप नेताओं ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। (आप ट्विटर हैंडल)

HighLights

  • आप नेताओं ने संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन।
  • आप नेताओं ने की केजरीवाल को रिहा करने की मांग।
  • विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए आप के कई दिग्गज नेता।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप (AAP) सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल हुए ये नेता

इस दौरान संजय सिंह, डॉ. संदीप पाठक, एनडी गुप्ता, गुरमीत सिंह मीत हेयर, मलविंदर सिंह कंग, डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और संजीव अरोड़ा विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

'तानाशाही नहीं चलेगी'

इस दौरान सभी आप नेता अपने हाथों में 'केजरीवाल को रिहा करो', 'तानाशाही नहीं चलेगी', 'ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग बंद करो' के पोस्टर लिए प्रदर्शन करते नजए आए।

यह भी पढ़ें- Rain in Delhi: दिल्ली- NCR के कई इलाकों में बारिश से सड़कों पर जलभराव, कई इलाकों में लगा भीषण जाम; देखें तस्वीरें

chat bot
आपका साथी