AAP सांसद राघव चड्ढा बोले- I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर भाजपा में बौखलाहट, तोड़ने का कर रही हर संभव प्रयास

आई. एन. डी. आई. ए (I.N.D.I.A) एक गठबंधन ही नहीं एक परिवार है जो एक जुटना का संगम है। यह कहना है आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा का। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता को इस गठबंधन से काफी उम्मीदें हैं। राघव चड्ढा ने आगे कहा कि आज की मौजूदा सरकार ने देश को बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार जैसी बीमारियां लगा दी हैं।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 31 Aug 2023 04:35 PM (IST) Updated:Thu, 31 Aug 2023 04:35 PM (IST)
AAP सांसद राघव चड्ढा बोले- I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर भाजपा में बौखलाहट, तोड़ने का कर रही हर संभव प्रयास
AAP सांसद राघव चड्ढा बोले- I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर भाजपा में बौखलाहट, तोड़ने का कर रही हर संभव प्रयास

नई दिल्ली, जेएनएन। आई. एन. डी. आई. ए (I.N.D.I.A) एक गठबंधन ही नहीं एक परिवार है, जो एक जुटना का संगम है। यह कहना है आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा का। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता को इस गठबंधन से काफी उम्मीदें हैं।

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि आज की मौजूदा सरकार ने देश को बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसी बीमारियां लगा दी हैं। देश की जनता को अब आई. एन. डी. आई. ए गठबंधन पर विश्वास है। ये गठबंधन इन रोगों से जनता को मुक्त करेगा।

I.N.D.I.A नाम से भाजपा को हो रही नफरत

उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन से भाजपा में बौखलाहट है। इसलिए आज उसे I.N.D.I.A नाम से नफरत हो रही है, जो कि देश का नाम है। भाजपा इतनी बौखलाहट में है कि इस महागठबंधन को तोड़ने के लिए झूठ तक फैला रही है। आई. एन. डी. आई. ए शब्द का मजाक उड़ा रही और इसे तोड़ने का हर संभव प्रयास कर रही है।

केजरीवाल को विपक्ष का PM पद का उम्मीदवार होने की मांग पर क्या बोले AAP सांसद राघव चड्ढा?

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "AAP पीएम पद के लिए I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल नहीं हुई है। अरविंद केजरीवाल पीएम बनने की दौड़ में नहीं हैं। हम बेहतर भारत का खाका तैयार करने के लिए आई. एन. डी. आई. ए गठबंधन में शामिल हुए हैं।"

उन्होंने कहा कि अगर कोई पार्टी यह कह रही है (कि आप पीएम पद के लिए I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल हो गई है), तो इसका मतलब है कि हमारे पास पीएम पद के लिए कई सक्षम चेहरे हैं। कई प्रमुख नेता I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा हैं।

AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने की थी मांग

विपक्षी दलों के गठबंधन आई. एन. डी. आई. ए की बृहस्पतिवार को मुंबई में होने वाली बैठक से पहले प्रधानमंत्री पद को लेकर मुद्दा गरमा गया। आम आदमी पार्टी (AAP) की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि आई. एन. डी. आई. ए की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देश के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल ने एक ऐसा मॉडल दिया है, जिसका लाभ पूरे देश को मिल सकता है। मगर इसके कुछ घंटे बाद दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री की ऐसी कोई आकांक्षा नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम को लेकर दिया गया बयान प्रियंका कक्कड़ का निजी बयान हो सकता है।

chat bot
आपका साथी