दिल्ली पुलिस ने दो कुख्यात झपटामारों को पकड़ा, 8 बाइक और 11 मोबाइल बरामद

पुलिस ने 2 कुख्यात झपटामार करने वाले बदमाशों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 8 मोटरसाइकिल और 11 मोबाइल बरामद हुए हैं। इन आरोपियों पर व्हीकल चुराने के आठ मामलों के साथ अन्य 8 मामले भी दर्ज हैं।

By Jagran NewsEdited By:
Updated: Sat, 25 Mar 2023 11:29 AM (IST)
दिल्ली पुलिस ने दो कुख्यात झपटामारों को पकड़ा, 8 बाइक और 11 मोबाइल बरामद
दिल्ली पुलिस ने दो कुख्यात झपटामारों को पकड़ा, 8 बाइक और 11 मोबाइल बरामद।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली पुलिस ने दो कुख्यात झपटामारों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, अजीम अहमद और मोहम्मद फरहान को पकड़ा गया है। इन आरोपियों पर व्हीकल चुराने के आठ मामलों के साथ अन्य 8 मामले भी दर्ज हैं। इनके पास से 8 मोटरसाइकिल और 11 मोबाइल बरामद हुए हैं।

ये आरोपी दिल्ली के जामिया नगर में वारदात करते हुए दिखाई दिए थे। इनका वीडियो सीसीटीवी में रिकार्ड हुआ था। पुलिस ने इस वीडियो का विश्लेषण किया और पाया कि इन वारदातों के पीछे अजीम और फरहान हैं। इसके बाद इन्हें पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम को पता चला कि ये आरोपी जामिया नगर इलाके में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया और इनको पकड़ लिया। इनके पास से 8 मोटरसाइकिल और 11 मोबाइल बरामद हुए हैं।

आरोपित से 8 बाइक बरामद: पुलिस

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के कई इलाकों में वारदातों को अंजाम दिया है। उनकी निशानदेही पर जामिया और शाहीन बाग इलाले से चोरी की 8 बाइक बरामद की गई हैं। बताया जाता है कि फरहान जामिया नगर का निवासी है। उसने 9वीं तक पढ़ाई की है। उसने बताया कि आलीशान जिंदगी जीने के लिए वह चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

दूसरा आरोपी अजीम ओखला का निवासी है। उसका जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। उसने मदरसे से कक्षा 5 तक पढ़ाई की है। वह दिल्ली जॉब की तलाश में आया था और वह यहां पर किराये के मकान में रह रहा था। बुरी संगत और अच्छी जिंदगी जीने के कारण उसने चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया। ये दोनों पहले भी चोरी के कई मामलों में लिप्त रहे हैं।