दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 'सत्याग्रह' की अनुमति देने से किया इनकार, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लिया फैसला

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में राजघाट पर सत्याग्रह (Satyagraha) करने के लिए कांग्रेस को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस की ओर से इसके पीछे सुरक्षा व्यवस्था का हवाला दिया गया है।

By AgencyEdited By:
Updated: Sun, 26 Mar 2023 10:50 AM (IST)
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 'सत्याग्रह' की अनुमति देने से किया इनकार, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लिया फैसला
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 'सत्याग्रह' की अनुमति देने से किया इनकार

नई दिल्ली, पीटीआई। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस पार्टी को राजघाट पर 'सत्याग्रह' करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में पार्टी नेताओं ने आज राजघाट पर एकदिवसीय सत्याग्रह कर रहे हैं। इसके लिए पार्टी की ओर से दिल्ली पुलिस से अनुमति मांग गई थी। इस संबंध में अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी है।

राजघाट पर धारा- 144 लागू

दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया कि कानून-व्यवस्था, यातायात कारणों और राजघाट व उसके आसपास धारा 144 सीआरपीसी के तहत प्रतिबंधात्मक आदेशों के कारण 'सत्याग्रह' करने की अनुमति नहीं दी गई है। इसे लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि सत्याग्रह करने की अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन राजघाट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में रविवार को देश के सभी राज्यों और जिला मुख्यालयों पर गांधी प्रतिमाओं के सामने एक दिन का सत्याग्रह आयोजित करने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें- 

Rahul Disqualification Case: कांग्रेस का आज एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह, BJP के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

अदाणी मुद्दे से ध्यान भटका रही बीजेपी, बार-बार ओबीसी पर सवाल को लेकर भड़के राहुल गांधी

बता दें कि गुजरात के सूरत की एक अदालत द्वारा 2019 के मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया। चार बार सांसद रहे राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के बाद उन्हें आठ साल तक चुनाव लड़ने से रोक दिया गया है, जब तक कि कोई उच्च न्यायालय उनकी दोषसिद्धि पर रोक नहीं लगाता है।

'संकल्प सत्याग्रह' में लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करने राजघाट पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge pic.twitter.com/fqXE79Fg0b— Congress (@INCIndia) March 26, 2023