Delhi Rain Update: दिल्ली में आज सुबह भी कई इलाकों में हुई वर्षा, मौसम विभाग ने जारी किया चार दिनों का ऑरेंज अलर्ट

दिल्लीवालों को अभी भारी बारिश से आफत नहीं मिलने वाली है। कल के बाद आज भी राजधानी के कई इलाकों में वर्षा हुई। आईएडी ने अगले चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देर शाम तक दिल्ली में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Monu Kumar Jha Publish:Sat, 29 Jun 2024 11:03 AM (IST) Updated:Sat, 29 Jun 2024 11:13 AM (IST)
Delhi Rain Update: दिल्ली में आज सुबह भी कई इलाकों में हुई वर्षा, मौसम विभाग ने जारी किया चार दिनों का ऑरेंज अलर्ट
Delhi Rain: दिल्ली में कई इलाकों में हुई हल्की वर्षा। फाइल फोटो

HighLights

  • दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज।
  • अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना।
  • हल्की वर्षा होने के बावजूद दिल्ली में एयर इंडेक्स 100 से अधिक।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार सुबह मयूर विहार, रोहिणी, उत्तम नगर सहित कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग ने आज शनिवार सहित चार दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी जारी कर मध्यम स्तर से लेकर भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में देर शाम तक दिल्ली में भारी वर्षा होने की संभावना है।

अगले कुछ दिनों तक हो सकती है हल्की वर्षा-IMD

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में वर्षा का दौर जारी रहेगा। मंगलवार तक दिल्ली में मध्यम स्तर से लेकर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके बाद अगले कुछ दिनों तक हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

साढ़े आठ से नौ बजे के बीच दिल्ली के कई इलाकों में वर्षा

अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे के बीच मयूर विहार में 3.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। इस दौरान दिल्ली के अन्य इलाकों में खास वर्षा नहीं हुई लेकिन साढ़े आठ से नौ बजे के बीच दिल्ली के कई इलाकों में वर्षा हुई।

दूसरी ओर एक दिन पहले भारी वर्षा होने व शनिवार को भी हल्की वर्षा होने के बावजूद दिल्ली में एयर इंडेक्स 100 से अधिक बना हुआ है। इस वजह से हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी है।

यह भी पढ़ें: Delhi Rain: राजधानी में एक दिन की बारिश बनी काल, जनजीवन अस्त-व्यस्त; चार की मौत और 70 से अधिक घायल

chat bot
आपका साथी