चुनावी बॉन्ड के जरिए इस 'शख्स' से ली 60 करोड़ की रिश्वत, शराब नीति घोटाले में भाजपा भी शामिल: संजय सिंह

Sanjay Singh News राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि चुनाव से पहले कई मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला गया। साथ ही कहा कि दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में भाजपा के सदस्य भी शामिल थे।

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun Publish:Mon, 01 Jul 2024 06:42 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jul 2024 06:42 PM (IST)
चुनावी बॉन्ड के जरिए इस 'शख्स' से ली 60 करोड़ की रिश्वत, शराब नीति घोटाले में भाजपा भी शामिल: संजय सिंह
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह।

एएनआई, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को राज्यसभा में केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को जबरन जेल में डालने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि दिल्ली आबकारी नीति (Delhi Excise Policy 2021-22) घोटाले में भाजपा के सदस्य शामिल थे।

संजय सिंह ने कहा कि शराब घोटाले में भाजपा के सदस्य शामिल थे, जिन्होंने चुनावी बॉन्ड के जरिए शरद रेड्डी से 60 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी ने शिक्षा,स्वास्थ्य, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा,बुजुर्गो को पेंशन जैसे मुद्दों पर अनुकरणीय काम किया, इसलिए भाजपा वालो ने उन्हें झूठे मुकदमे में जेल में डाल दिया। सच्चाई यह है कि भाजपा वाले रिश्वतखोर,बेईमान लोग है, इन्होंने 60 करोड़ रिश्वत… pic.twitter.com/qJ19tyKI1y

— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) July 1, 2024

नेताओं को जेल में डाला गया

संजय सिंह ने राज्यसभा में कहा कि कहा जाता है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, यहां चुनाव सुचारू रूप से संपन्न हुए। लेकिन इन चुनावों में हमने देखा कि कैसे विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया। ईडी और अन्य जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया और राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला गया।

केजरीवाल को जबरन किया गिरफ्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव से पहले जबरन जेल में डाला गया। संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसे क्षेत्रों में काम किया है। उन्होंने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी है।

घोटाले में भाजपा नेता भी शामिल

तथाकथित शराब घोटाले को मुद्दा बनाया गया। इस शराब घोटाले में भाजपा के सदस्य शामिल थे, जिन्होंने चुनावी बॉन्ड के जरिए शरथ रेड्डी से 60 करोड़ रुपये की रिश्वत ली। इसके अलावा संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के जरिए राज्यों में विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया।

संजय सिंह ने नेताओं के गिनाए नाम

संजय सिंह ने कहा कि मुझे 6 महीने जेल में रखा गया और सुप्रीम कोर्ट ने मुझे जमानत दे दी। महाराष्ट्र में अनिल देशमुख को 14 महीने जेल में रहना पड़ा, लेकिन कोर्ट ने कहा कि कोई सबूत नहीं और उन्हें जमानत मिल गई। संजय राउत को 103 दिन जेल में रखा गया, कोई सबूत नहीं मिला और उन्हें जमानत मिल गई। बंगाल के तीन मंत्री जेल में हैं। हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री को जमानत मिली है। बिहार और महाराष्ट्र में जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- ED-CBI के दुरुपयोग और केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ हल्ला-बोल, संसद के गेट पर प्रदर्शन जारी; मौके पर पहुंचे राहुल गांधी

आप नेता ने यह भी उल्लेख किया कि चुनाव में देश के प्रधानमंत्री ने कभी बड़े मुद्दों पर बात नहीं की, बल्कि "मुजरा" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।

chat bot
आपका साथी