Delhi Rain: सरिता विहार अंडरपास में जलभराव में डूबने से व्यक्ति की मौत, अब तक 10 की गई जान

पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली थी कि दक्षिणी दिल्ली के सरिता विहार अंडरपास में भरे वर्षा के पानी में एक व्यक्ति डूब गया है। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक व्यक्ति को राहगीरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया था लेकिन वह बेसुध हो गया था।

By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman Publish:Sat, 29 Jun 2024 07:24 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jun 2024 07:24 PM (IST)
Delhi Rain: सरिता विहार अंडरपास में जलभराव में डूबने से व्यक्ति की मौत, अब तक 10 की गई जान
दक्षिणी दिल्ली के सरिता विहार अंडरपास में जलभराव में डूबने से व्यक्ति की मौत। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  • स्कूटी पर सवार होकर बदरपुर जा रहा था मृतक
  • दूसरे दिन भी अंडरपास में रहा जलभराव

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सरिता विहार अंडरपास में भरे वर्षा के पानी में डूबने से शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह स्कूटी से अपने घर जा रहा था। आसपास के लोगों ने उसे पानी में डूबता देख बाहर निकाला। फिर उसे एम्स में लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही दिल्ली में बारिश की वजह से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली थी कि सरिता विहार अंडरपास में भरे वर्षा के पानी में एक व्यक्ति डूब गया है। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक व्यक्ति को राहगीरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन वह बेसुध हो गया था। 

मृतक जैतपुर एक्सटेंशन पार्ट 2 का था निवासी

मृतक की पहचान बदरपुर के जैतपुर एक्सटेंशन पार्ट दो निवासी 60 वर्षीय दिग्विजय कुमार चौधरी के रूप में हुई। वह स्कूटी से अपने घर जा रहा था। जब सरिता विहार अंडरपास पहुंचा तो पानी ज्यादा होने से उसकी स्कूटी और वह डूब गए। पुलिस ने दिग्विजय को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मामले में स्वजन ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।

दूसरे दिन भी अंडरपास में रहा जलभराव

एक व्यक्ति की मौत के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों न कोई जायज कदम नहीं उठाए। सरिता विहार अंडर पास में दूसरे दिन भी पानी भरा रहा। यहां पर एक भी एमसीडी या जल बोर्ड का अधिकारी मुआयना करने नहीं पहुंचा।

उस्मानपुर में दो बच्चों की मौत

उस्मानपुर यमुना खादर में शुक्रवार को हुई बारिश के कारण गड्ढे में हुए जलभराव में नहा रहे दो बच्चे डूबकर मर गए। गड्ढा करीब पांच फीट गहरा था। मृतकों की पहचान कासिम (10) और सलमान (8) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में मौत लेकर आई बारिश, सिरसपुर अंडरपास में हुए जलभराव में डूबकर दो बच्चों की मौत; अबतक 9 की गई जान

chat bot
आपका साथी