दिल्ली में मौत लेकर आई बारिश, सिरसपुर अंडरपास में हुए जलभराव में डूबकर दो बच्चों की मौत; अबतक 9 की गई जान

Delhi Rain Tragedy Death दिल्ली में बारिश शुक्रवार से जोरदार हो रही है। राजधानी में कई जगहों पर जलभरा हो गया। इससे जीवन पर काफी असर पड़ा। यातायात में लोगों को बहुत परेशानी हुई। कहीं जलभराब में डूबने से तो कहीं दीवार गिरने से लोगों की जान गई। दिल्ली एयरपोर्ट पर हुए हादसे ने तो कई सवाल खड़े कर दिए।

By shamse alam Edited By: Geetarjun Publish:Sat, 29 Jun 2024 04:49 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jun 2024 05:14 PM (IST)
दिल्ली में मौत लेकर आई बारिश, सिरसपुर अंडरपास में हुए जलभराव में डूबकर दो बच्चों की मौत; अबतक 9 की गई जान
सिरसपुर अंडरपास में हुए जलभराव में नहाते बच्चे (फाइल फोटो)।

HighLights

  • दिल्ली में बारिश से शुक्रवार से अबतक बच्चों सहित 9 लोगों की मौत।
  • शनिवार को दो बच्चों की अंडरपास में डूबने से गई जान।

शमसे आलम, नई दिल्ली। दिल्ली में बारिश मौत लेकर आई है। शुक्रवार से शनिवार तक बारिश के कारण बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो चुकी है। दो बच्चों की मौत आज सिरसपुर अंडरपास में हुई है। वो बारिश की वजह से हुए जलभराव में नहाने गए थे और डूब गए।

पुलिस के अनुसार, पुलिस को घटना के बारे में सूचना दोपहर ढाई मिली थी। एक बच्चे की पहचान गोपाल पुत्र धर्मेंद्र निवासी सिरसपुर के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चों की मौत डूबने से हुई है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि पानी में करंट बहने से बच्चों की मौत हुई है। मरने वाले दोनों बच्चों की उम्र 11 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

अंडरपास में पानी कल से भरा हुआ

सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बच्चों का शव पानी से निकाला है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आगे की जांच पुलिस कर रही है। आज ही इस अंडरपास में जलभराव और बच्चों के नहाने की खबर जागरण ने बाहरी दिल्ली के पुलाउट सचित्र प्रमुखता से प्रकाशित की है, जिसमें बच्चे नहाते हुए भी दिख रहे हैं।

वसंत विहार में तीन की मौत

वसंत विहार में शुक्रवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग का बेसमेंट ढह गया। इससे तीन मजदूरों की मौत हो गई। जलभराव होने और रात हो जाने के कारण एनडीआरएफ की टीम शवों को ढूंढ नहीं पाई और शनिवार को टीम ने तीनों के शव बरामद किए।

उस्मानपुर में दो बच्चों की मौत

उस्मानपुर यमुना खादर में शुक्रवार को हुई बारिश के कारण गड्ढे में हुए जलभराव में नहा रहे दो बच्चे डूबकर मर गए। गड्ढा करीब पांच फीट गहरा था। मृतकों की पहचान कासिम (10) और सलमान (8) के रूप में हुई है।

पाइप में करंट से गई जान

किराड़ी में शुक्रवार सुबह बाजार में जलभराव के बीच से गुजरते हुए व्यक्ति की दुकान के बाहर लगे लोहे को पाइप को छूने से करंट से मौत हो गई। दुकानदार ने पाइप टिन शेड के सपोर्ट के लिए लगाए थे। हादसे में मारे गए राजेश मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले थे।

ये भी पढ़ें- Delhi Airport Tragedy: 'जाती कई लोगों की जान, छत के नीचे दबते 200 लोग अगर...' एयरपोर्टकर्मी ने किया खुलासा

एयरपोर्ट पर व्यक्ति की मौत

आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 के प्रस्थान क्षेत्र में छत गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। साथ ही आठ लोग घायल हो गए थे।

chat bot
आपका साथी