ये हैं दुनिया के 10 सबसे गरीब देश, जीने के लिए यहां रोजाना करना पड़ता है संघर्ष

दुनियाभर में कई लोग गरीबी से जूझते हुए अपना जीवन बिता रहे हैं। हाल ही में इसे लेकर एक सूची जारी की गई है जिसमें दुनिया के 10 सबसे गरीब देशों का नाम जारी किया गया है। यह लिस्ट प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (GDP per capita) के आधार पर जारी की गई है। आइए जानते हैं कौन हैं दुनिया के 10 सबसे गरीब देश (World Poorest Countries)।

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Publish:Sat, 22 Jun 2024 05:32 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jun 2024 05:32 PM (IST)
ये हैं दुनिया के 10 सबसे गरीब देश, जीने के लिए यहां रोजाना करना पड़ता है संघर्ष
ये हैं दुनिया के 10 सबसे गरीब देश (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  • गरीबी एक ऐसी समस्या है, जो कई साल चिंता का विषय बनी हुई है।
  • दुनियाभर में कई लोग गरीबी में अपना जीवन बिता रहे हैं।
  • इसी बीच हाल ही में दुनिया के 10 सबसे गरीब देशों की सूची जारी की गई है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गरीबी एक ऐसी समस्या है, जो बीते कई वर्षों से दुनियाभर में एक चिंता का विषय बनी हुई है। पूरी दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जहां के लोग गरीबी में अपना जीवन यापन करने को मजबूर हैं। यह लोग इतने गरीब हैं कि अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी इन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है। साल 2024 के दौर में भी दुनिया भर के कई देशों को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। आज इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (GDP per capita) के आधार पर कौन हैं दुनिया के 10 सबसे गरीब देश हैं:-

यह भी पढ़ें- अनाज पीसने के लिए हुआ था Treadmill का आविष्कार, कैदियों को किया जाता है इससे टॉर्चर

दक्षिण सूडान

दुनिया के सबसे गरीब देशों की इस लिस्ट में पहले नंबर पर दक्षिण सूडान है। यह देश दशकों से एक अच्छा जीवन जीने के लिए संघर्ष कर रहा है। यहां के लोगों को सीमित बुनियादी ढांचे के साथ अपना जीवन गुजार रहे हैं और कई आर्थिक बाधाओं का सामना कर रहे हैं। यहां की सालाना प्रति व्यक्ति आय करीब 492 डॉलर यानी 41,173 रुपए है।

बुरुंडी

गरीब देशों की इस सूची में अगला नाम पूर्वी अफ्रीकी देश बुरुंडी का है। यह मुख्य रूप से कृषि प्रधान देश है, जहां कि जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा खेती में करता है। यहां मौजूद राजनीतिक अस्थिरता और जातीय तनाव आर्थिक विकास में बाधा की मुख्य वजह है। बात करें सालाना प्रति व्यक्ति आय की, तो यह 936 डॉलर यानी 78,250 रुपए है।

मध्य अफ्रीकी गणराज्य

मध्य अफ्रीकी गणराज्य इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। हीरे और लकड़ी सहित अपने विशाल प्राकृतिक संसाधनों के बावजूद यहां के लोग अस्थिरता, गरीबी और अविकसितता से जूझ रहे हैं। यहां सालाना प्रति व्यक्ति आय 1,140 डॉलर यानी 95,261 रुपए है।

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य

प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर कांगो गरीब देशों की लिस्ट में चौथे पायदान पर है। यह देश भी भयंकर आर्थिक विकास से जूझ रहा है। यहां के दशकों पुराने संघर्ष, भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के कारण इस देश को सबसे गरीब देशों में शुमार है। यहां सालाना प्रति व्यक्ति आय 1,570 डॉलर (1,31,193 रुपए) है।

मोजाम्बिक

कम साक्षरता दर, बुनियादी ढांचे की कमी और अक्सर आती प्राकृतिक आपदाओं की वजह से मोजाम्बिक को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से यह देश दुनिया का पांचवा सबसे गरीब देश है, जहां कि सालाना प्रति व्यक्ति आय 1,650 डॉलर यानी 1,37,878 रुपए है।

मलावी

काफी हद तक कृषि पर निर्भर मलावी दुनिया का छठा सबसे गरीब देश है। यहां की आबादी का एक बड़ा हिस्सा खेती के ऊपर निर्भर है। शिक्षा, मेडिकल केयर और बुनियादी ढांचे तक सीमित पहुंच होने की वजह से यह देश गरीबी से डूबा हुआ है। यहां की सालाना प्रति व्यक्ति आय 1,710 डॉलर यानी 1,42,892 रुपए है।

नाइजर

गरीब देशों की सूची में सातवें नंबर पर नाइजर देश है। शिक्षा का निम्न स्तर और मेडिकल केयर सिस्टम की कमी की वजह से इस देश को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां की अर्थव्यवस्था भी मुख्य रूप से कृषि प्रधान है और यहां की सालाना प्रति व्यक्ति आय 1,730 डॉलर यानी 1,44,563 रुपए है।

चाड

चाड की अर्थव्यवस्था तेल निर्यात पर काफी हद तक निर्भर करती है, जो सरकारी राजस्व का बड़ा हिस्सा है। हालांकि, बावजूद इसके यहां गरीबी व्यापक बनी हुई है, जिसकी वजह से यह देश गरीब देशों की लिस्ट में आठवें स्थान पर है। यहां की प्रति व्यक्ति आय 1,860 डॉलर यानी 1,55,427 रुपए है।

लाइबेरिया

आयरन ओर और रबर का प्राकृतिक घर लाइबेरिया भी गरीब देशों की सूची में शामिल है। इस लिस्ट में यह देश नौवें स्थान पर है। गृहयुद्ध, भ्रष्टाचार और कमजोर संस्थानों की विरासत के कारण इसे आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां की प्रति व्यक्ति आय 1,880 डॉलर यानी 1,57,098 रुपए है।

मेडागास्कर

इस सूची में मेडागास्कर 10वें स्थान पर है। यहां की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि प्रधान है, जिसकी वजह से यहां के ज्यादातर आबादी खेती में लगी हुई है। यहां की प्रति व्यक्ति आय 1,990 डॉलर यानी 1,66,290 रुपए है।

यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर परेशानी का कारण बन सकता है बैग पर बंधा रिबन, जानें क्या है इसका कारण

chat bot
आपका साथी