LIVE BLOG

JAC 12th Result 2022 Live Updates: झारखंड 12वींं कला में 97.43 फीसदी और कॉमर्स में 92.75 % स्टूडेंट्स हुए पास, पढ़ें अपडेट

JAC 12th Result 2022 Live Updates: झारखंड बोर्ड 12वीं की आर्ट्स और कॉमर्स की परीक्षा 24 मार्च से 25 अप्रैल, 2022 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस बार, लगभग 3 लाख छात्रों ने कक्षा 12 कला और वाणिज्य परीक्षा 2022 में भाग लिया था।

Nandini DubeyPublish:Thu, 30 Jun 2022 12:17 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jun 2022 05:52 PM (IST)
JAC 12th Result 2022 Live Updates: झारखंड 12वींं कला में 97.43 फीसदी और कॉमर्स में  92.75 % स्टूडेंट्स हुए पास, पढ़ें अपडेट
JAC 12th Result 2022 Live Updates: झारखंड 12वींं कला में 97.43 फीसदी और कॉमर्स में 92.75 % स्टूडेंट्स हुए पास, पढ़ें अपडेट

Highlights

  • झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट SMS से भी कर सकेंगे चेक
  • jacresults.com, और jac.jharkhand.gov.in पर देख सकेंगे परिणाम
  • परीक्षाफल घोषित होने के बाद स्कूलों से मिलेगी मार्कशीट

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JAC 12th Result 2022 Live Updates: झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और 10वीं के परिणाम घोषित होने के बाद अब कला और वाणिज्य के नतीजे भी जारी होने जा रहे हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council, JAC), जेएसी, कला और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए आज, 30 जून, 2022 को दोपहर 2:30 बजे नतीजे जारी करेगा। वहीं एक बार परिणाम जारी होने के बाद, छात्र- छात्राएं परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा, स्टूडेंट्स जागरण जोश डॉट कॉम पर भी देख सकते हैं। 

जागरण जोश डॉट काॅम पर भी देख सकते हैं रिजल्ट   

30/06/2022
5:50:43 pm

JAC 12th Result 2022 Live Updates: झारखंड 12वीं आर्ट्स और साइंस का ऐसा रहा रिजल्ट

 झारखंड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम 97.43 फीसदी और कॉमर्स में 92.75 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।  

30/06/2022
5:39:25 pm

JAC 12th Result 2022 Live Updates: ये हैं झारखंड 12वीं आर्ट्स की टॉपर्स

प्रथम स्थान- मानसी साहा
दूसरा स्थान- रोहित कच्छप
तीसरा स्थान- अंचल कुमारी

30/06/2022
5:35:09 pm

JAC 12th Result 2022 Live Updates: 12वीं आर्ट्स में पास हुए इतने स्टूडेंट्स

 झारखंड 12वीं आर्ट्स में कुल पंजीकृत छात्र- 190813 कुल उपस्थित- 184425 प्रथम श्रेणी - 94495 द्वितीय श्रेणी - 81988 तृतीय श्रेणी- 3190 रहे हैं। 

30/06/2022
5:23:01 pm

JAC 12th Result 2022 Live Updates: झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स में ये हैं टॉपर

 झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स में निक्की कुमारी (Nikki Kumari JAC Topper) ने प्रदेश भर में टॉप किया है। निक्की को 500 में से 478 अंक मिले हैं। वहीं वहीं दूसरे स्थान पर श्रेया पांडेय (Shreya Pandey) हैं। श्रेया को 477 अंक हासिल हुए हैं। इसके अलावा, तीसरे पायदान पर रांची की नुसरत जहां (Nusrat Jahan) हैं, जिन्हें 475 अंक मिले हैं।

30/06/2022
5:14:44 pm

JAC 12th Result 2022 Live Updates: कॉमर्स में इतने स्टूडेंट्स हुए प्रथम श्रेणी से पास

झारखंड रिजल्ट जारी होने के साथ ही नतीजों के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। इसके अनुसार, आर्ट्स कैटेगिरी में परीक्षा में कुल छात्र उपस्थित हुए - 23722 थे। वहीं कुल उत्तीर्ण छात्र- 22001 रहे। हालांकि प्रथम श्रेणी- 18252 द्वितीय श्रेणी- 3683 तृतीय श्रेणी- 66 हुए हैं। 

30/06/2022
3:06:38 pm

JAC 12th Result 2022 Live Updates: SMS से भी देख सकते हैं नतीजे

 जैक इंटरमीडिएट के परिणाम SMS के माध्यम से भी देखे जा सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाना होगा। 

30/06/2022
2:55:42 pm

JAC 12th Result 2022 Live Updates: स्टूडेंट्स का बढ़ा इंतजार, परिणाम में देरी

 जैक 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट में देरी हो रही है। सूचना के अनुसार यह परिणाम ढाई बजे जारी होने थे लेकिन अब जल्द ही कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है।  

30/06/2022
2:50:07 pm

JAC 12th Result 2022 Live Updates: ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश

 JAC 12th Result 2022 Live Updates: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने से पहले ही  ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो गई है। 

30/06/2022
2:07:41 pm

जागरण जोश डॉट कॉम पर भी देख सकते हैं रिजल्ट

 झारखंड बोर्ड 12वीं कला और वाणिज्य के नतीजे जागरण जोश डॉट कॉम पर भी देख सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा।  

30/06/2022
2:01:31 pm

JAC 12th Result 2022 Live Updates: पिछले साल ऐसा रहा था आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट

 पिछले साल ऐसा रहा था आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट
साल 2021 में, झारखंड कक्षा 12 का परिणाम 30 जुलाई, 2022 को घोषित किया गया था। कॉमर्स स्ट्रीम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.33 प्रतिशत था। वहीं 33677 छात्रों में से 30422 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। आर्ट्स स्ट्रीम का ओवरऑल पास प्रतिशत 90.71 प्रतिशत रहा था। कुल 209234 छात्रों में से 189801 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

30/06/2022
1:44:58 pm

JAC 12th Result 2022 Live Updates: झारखंड बोर्ड कुछ देर में शुरू करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

 झारखंड बोर्ड बारहवीं कला और कॉमर्स रिजल्ट जारी करने के बाद जल्द शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस। प्रेस कॉन्फ्रेंस रिजल्ट से जुड़ी आधिकारिक आंकड़े रिलीज होने के बाद नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो जाएंगे। 

30/06/2022
1:23:18 pm

JAC 12th Result 2022 Live Updates: पिछले साल 90 फीसदी स्टूडेंट्स हुए थे पास

 झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में कुल 2,09,234 परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे। वहीं परीक्षाफल 90 फीसदी से अधिक रहा था।

30/06/2022
1:12:10 pm

JAC 12th Result 2022 Live Updates: इस बार हुई थीं ऑफलाइन परीक्षाएं

 झारखंड बोर्ड ने एक साल बाद मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परिणाम जारी किए थे। दरअसल, पिछले साल यानी कि 2021 में कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के चलते एग्जाम कैंसिल कर दिए थे।  

30/06/2022
12:59:34 pm

JAC 12th Result 2022 Live Updates: जारी होगी टॉपर्स लिस्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ इस बार मेरिट लिस्ट की भी जारी होने की संभावना है। अब ऐसे में कुछ समय बाद क्लीयर हो जाएगा कि झारखंड बोर्ड आर्ट्स और काॅमर्स में किसने किया है बेहतर प्रदर्शन।

30/06/2022
12:38:32 pm

JAC Board 12th Commerce and Arts Result 2022: SMS से ऐसे चेक कर पाएंगे नतीजे

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स रिजल्ट रिलीज होने के बाद स्टूडेंट्स एसएमएस भेजकर भी  बोर्ड रिजल्ट देख सकते हैं। स्टूडेंट्स को JAC12th arts और Commerce रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर टाइप करके मैसेज को 56263 पर भेज दें और आपको रिजल्ट मिल जाएगा।

30/06/2022
12:27:37 pm

JAC Board 12th Commerce and Arts Result 2022: स्कूल से मिलेगी मार्कशीट

स्टूडेंट्स ध्यान दें कि झारखंड बोर्ड 12वीं कला और कॉमर्स रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिन के अंदर छात्र को ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध करवाई जाएगी। छात्र स्कूल से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर पाएंगे।

chat bot
आपका साथी