Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: देवेंद्र फडणवीस ने पत्‍नी के साथ नागपुर में डाला वोट

Maharashtra Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates महाराष्‍ट्र में कड़ी सुरक्षा के बीच आज पहले चरण के लोकसभा चुनाव में पांच सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। राज्‍य में लोकसभा की कुल 48 सीटे हैं। महाराष्‍ट्र में एनडीए और एमवीए के बीच कड़ा मुकाबला है। वहीं देशभर में कुल 21 राज्‍यों की 102 सीटों पर आज मतदान का दिन है।

By Prateek Jain Edited By: Prateek Jain
Updated: Fri, 19 Apr 2024 01:52 PM (IST)
Maharashtra Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: देवेंद्र फडणवीस ने पत्‍नी के साथ नागपुर में डाला वोट
Lok Sabha Election 2024 LIVE News Updates: महाराष्‍ट्र में पहले चरण के मतदान शुरू

HighLights

  1. महाराष्‍ट्र की कुल 48 सीटों में से पहले चरण में पांच सीटों पर वोटिंग आज
  2. देशभर में पहले चरण में 102 लोकसभा सीटों पर हो रहा मतदान

डिजि‍टल डेस्‍क, मुंबई। Maharashtra Lok Sabha Election 2024 LIVE: महाराष्‍ट्र समेत 21 राज्‍यों में आज 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान होने जा रहे हैं। पहले चरण में कुल 102 सीटों पर मतदान होने जा रहा है।

वहीं, महाराष्‍ट्र की कुल 48 सीटों में से पहले चरण में पांच सीटों पर वोटिंग है। महाराष्‍ट्र में एनडीए और एमवीए के बीच मुकाबला है। चुनाव आयोग ने चुनाव के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। यहां पढ़ें ताजा अपडेट...

प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 32.36 प्रतिशत मतदान हो चुका है। गर्मी के बीच वोटर्स मतदान के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

नागपुर में मतदान को लेकर लोगों में दिखा का उत्साह

नागपुर में एक मतदान केंद्र पर वोटिंग के बाद मतदाताओं के चेहरों पर उत्साह देखा गया। यहां युवा से लेकर बुजुर्ग तक पूरा परिवार वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचा

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने महाराष्ट्र के नागपुर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला

#WATCH | Punjab Governor Banwarilal Purohit casts his vote at a polling booth in Nagpur, Maharashtra#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/bpFH6UBP73— ANI (@ANI) April 19, 2024

देवेंद्र फड़णवीस और अमृता फड़नवीस ने डाला वोट

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने नागपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। देखें वीडियो...

#WATCH | Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis and his wife Amruta Fadnavis cast their votes at a polling booth in Nagpur #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/QPd38tla4A— ANI (@ANI) April 19, 2024

9 बजे तक 6.98% मतदान

महाराष्‍ट्र में सुबह नौ बजे तक मतदान प्रत‍िशत 6.98% दर्ज किया गया है। वोटर्स लगातार मतदान केंद्र आ रहे हैं। वहीं, सुबह नौ बजे तक लक्षद्वीप में सबसे कम रिकॉर्ड - 5.59%, और त्रिपुरा में सर्वाधिक रिकॉर्ड - 15.21% मतदान हुआ।

#LokSabhaElections2024 | Voter turnout till 9 am for phase 1 of polling:

Lakshadweep records the lowest - 5.59%

Tripura records the highest - 15.21% pic.twitter.com/W9HAPHTpet— ANI (@ANI) April 19, 2024

नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने वोट डाला

#WATCH | Nagpur, Maharashtra: RSS chief Mohan Bhagwat shows his inked finger after casting his vote in the first phase of #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/rqZ2Fn0ZU1

— ANI (@ANI) April 19, 2024

केंद्रीय मंत्री नि‍तिन गडकरी ने डाला वोट

केंद्रीय मंत्री और नागपुर से बीजेपी उम्मीदवार नितिन गडकरी ने कहा,

हम आज लोकतंत्र का त्योहार मना रहे हैं। हर किसी को मतदान करना चाहिए, यह हमारा मौलिक अधिकार भी है और कर्तव्य भी है। आप किसी को भी वोट दे सकते हैं, लेकिन वोट डालना महत्वपूर्ण है।

बता दें कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने उनके खिलाफ कांग्रेस नेता विकास ठाकरे को उम्मीदवार बनाया है।

#WATCH | Maharashtra: Union Minister and BJP candidate from Nagpur, Nitin Gadkari says, "We are celebrating the festival of democracy today. Everyone should vote, this is our fundamental right as well as duty. You can vote for anyone but casting your vote is important...I am 101%… pic.twitter.com/zF9WsZnBEO— ANI (@ANI) April 19, 2024