Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने अनोखे अंदाज में पति को किया बर्थडे विश, शेयर किया कार्टून का फोटो

Twinkle Khanna ट्विंकल खन्ना ने अपने पति अक्षय कुमार को अनोखे अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने एक फेमस एनिमेटेड कार्टून का फोटो शेयर कर पोस्ट लिखा है। इसके साथ ही कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। आज अपने बर्थडे पर अक्षय ने भी फैंस को एक गिफ्ट दिया है। उन्होंने अपनी फिल्म वेलकम 3 का टीजर शेयर किया है।

By Rajshree VermaEdited By: Publish:Sat, 09 Sep 2023 06:37 PM (IST) Updated:Sat, 09 Sep 2023 06:37 PM (IST)
Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने अनोखे अंदाज में पति को किया बर्थडे विश, शेयर किया कार्टून का फोटो
Twinkle Khanna and Akshay Kumar (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  • ट्विंकल खन्ना ने अनोखे अंदाज में अक्षय को किया विश
  • कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी दी शुभकामनाएं
  • अक्षय कुमार ने फैंस को दिया गिफ्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। Akshay Kumar Birthday: आज बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनके फैंस से लेकर कई बॉलीवुड हस्तियां उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी उन्हें अनोखे अंदाज में बर्थडे विश किया है।

ट्विंकल खन्ना ने अक्षय को किया अनोखे अंदाज में विश

ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार के लिए एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर एनिमेटेड थी, जो द सिम्पसंस के फेमस कार्टून से मिलती- जुलती है। वहीं, दूसरी तस्वीर एक्ट्रेस ने अपनी और अक्षय की शेयर की है। इन तस्वीरों के साथ ट्विंकल ने पोस्ट में लिखा 'हैप्पी बर्थडे मिस्टर के'। मैं आपसे उससे भी ज्यादा प्यार करती हूं, जितना Marge Homer से करता है।

View this post on Instagram

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

ट्विंकल के पोस्ट पर इन हस्तियों दी प्रतिक्रिया

ट्विंकल खन्ना के पोस्ट करने के बाद इस पर कई फैंस और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपनी प्रतिक्रिया दी। बॉबी देओल ने कमेंट करते हुए लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो अक्षय'। वहीं, सबा पटौदी ने कमेंट किया 'अक्षय को जन्मदिन मुबारक हो'। इसके साथ ही उनके कई फैंस ने भी कमेंट में अपने सुपरस्टार को विश किया।

यह भी पढ़ें: अजय देवगन से रितेश देशमुख तक, इन सितारों ने अक्षय को अनोखे अंदाज में किया बर्थडे विश

इन सितारों ने भी किया बर्थडे विश

अक्षय कुमार के बर्थडे पर उन्हें अजय देवगन से लेकर सुनील शेट्टी, परेश रावल, सारा अली खान, कैटरीना कैफ, जेनेलिया, रितेश देशमुख सहित कई स्टार ने विश किया।

अक्षय ने दिया फैंस को गिफ्ट

अपने जन्मदिन के खास मौके पर अक्षय कुमार ने फैंस को एक खास गिफ्ट दिया। आज उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर जारी कर दिया। उनकी यह फिल्म अगले साल यानी 2024 के दिसंबर में रिलीज होने वाली है। इसके टीजर में उनके साथ कई स्टार्स एक साथ दिखाई दे रहे हैं।

वहीं अगर उनके अभी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्टर अभी 'ओएमजी 2' में नजर आए थे। अब इसके बाद उनकी फिल्म 'मिशन रानीगंज' बड़े पर्दे पर आने वाली है। फिल्म क्या कमाल दिखाती है, ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें: 'सौगंध' से किया डेब्यू, फिर इन फिल्मों से बने बॉलीवुड के 'खिलाड़ी'

chat bot
आपका साथी