Arijit Singh Birthday: सिंगिंग रियलिटी शो से कर दिए गए थे बाहर, फिर यूं अरिजीत सिंह बने संगीत की दुनिया के बादशाह

अरिजीत सिंह आज बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर्स में से एक हैं। उनकी आवाज लोगों को काफी पसंद आती है। सिंगर आज 25 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। ऐसे में उन्हें उनके फैंस और सेलेब्स जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड के बादशाह बनने से पहले काफी स्ट्रगल किया है। चलिए जानते हैं उसके बारे में।

By Rajshree Verma Edited By: Rajshree Verma Publish:Thu, 25 Apr 2024 10:53 AM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2024 10:53 AM (IST)
Arijit Singh Birthday: सिंगिंग रियलिटी शो से कर दिए गए थे बाहर, फिर यूं अरिजीत सिंह बने संगीत की दुनिया के बादशाह
अरिजीत सिंह का जन्मदिन (Photo Credit: X)

HighLights

  • 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं अरिजीत सिंह
  • सिंगिंग रियालिटी शो से हुए थे बाहर
  • इस गाने से चमकी किस्मत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'केसरिया', 'सतरंगा', 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'चन्ना मेरेया' जैसे कई अनगिनत गानों को अपनी आवाज दे चुके सिंगर अरिजीत सिंह आज इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में होती है। अरिजीत की सिंगिंग के दीवाने सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी मौजूद हैं।

आज 25 अप्रैल को सिंगर अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बता दें कि अरिजीत सिंह ने आज ये मुकाम अपनी कड़ी मेहनत के दम पर हासिल किया है। चलिए जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

यह भी पढ़ें: Arijit Singh ने स्पॉटिफाई पर छूआ 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा, Taylor Swift सहित इन सिंगर्स को छोड़ा पीछे

रियालिटी शो से हुए थे बाहर

25 अप्रैल, 1987 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में जन्मे अरिजीत सिंह को बचपन से ही संगीत से प्यार रहा है। उन्होंने शुरू से ही इसकी शिक्षा लेनी भी शुरू कर दी थी। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में भाग लिया। शो में उन्होंने अपनी सिंगिंग से दिल जज का दिल जीत लिया था, लेकिन लोगों से उन्हें कम वोट मिले और वह शो से बाहर हो गए थे।

संजय लीला भंसाली से मिला था ऑफर

अरिजीत सिंह भले ही उस रियलिटी शो के विनर नहीं बन पाए थे, लेकिन उस समय उन्हें बॉलीवुड के सबसे बड़े डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने गाना ऑफर किया। भंसाली ने अरिजीत सिंह को फिल्म 'सांवरिया' का गाना 'यूं शबनमी' गाने के लिए कहा, लेकिन बाद में स्क्रिप्ट बदली तो उनके संस्करण को हटा दिया गया।

जीता दूसरा रियलिटी शो

'फेम गुरुकुल' के बाद अरिजीत ने रियलिटी शो '10 के 10 ले गए दिल' में भाग लिया और इस शो के विनर भी बने। जीत के बाद उन्हें 10 लाख की प्राइज मनी मिली, जिसका उन्होंने म्यूजिक स्टूडियो शुरू किया और वह एक संगीत निर्माता बन गए। इसके बाद उन्होंने विज्ञापनों, समाचार चैनलों और रेडियो स्टेशनों के लिए संगीत और सिंगिंग कम्पोजिंग शुरू कर दी।

अरिजीत सिंह ने अपने शुरुआती संगीत करियर का एक हिस्सा शंकर-एहसान-लॉय, विशाल-शेखर, मोंटी शर्मा और प्रीतम जैसे संगीत निर्देशकों के लिए एक संगीत प्रोग्रामर और संगीत निर्माता के रूप में बिताया।

इस गाने से चमकी किस्मत

अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड में बतौर सिंगर साल 2011 में आई फिल्म 'मर्डर 2' के साथ डेब्यू किया था। उन्होंने इस फिल्म के गाने 'फिर मोहब्बत' को आवाज दी। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था, लेकिन उन्हें पहचान 'आशिकी 2' ने दिलाई। उन्होंने इस फिल्म के गाने 'मेरी आशिकी तुम ही हो' को आवाज दी थी और यहीं से उनकी किस्मत बदल गई और इसके बाद सिंगर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

यह भी पढ़ें: दोस्त के चक्कर में पड़ गए थे लेने के देने, अरिजीत सिंह ने बताया- जब लगा था चोरी का इल्जाम तो कैसा फील हुआ था

chat bot
आपका साथी