इस सिंगर के इश्क में पड़ीं सांसद मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी, रोमांटिक तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

मनोज तिवारी की पहली शादी रानी तिवारी से हुई ​थी। लेकिन शादी के कई सालों बाद दोनों अलग हो गए। दोनों की एक बेटी भी है। इसी बीच अब रानी तिवारी के अफेयर की खबरों को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 08:09 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 03:02 PM (IST)
इस सिंगर के इश्क में पड़ीं सांसद मनोज तिवारी की पहली  पत्नी रानी, रोमांटिक तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
Photo Credit : Manoj Tiwari Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी ने एक्टिंग के साथ ही राजनीति में भी अपना परचम लहराया है। मनोज तिवारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी शादी शुदा जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। उनकी पहली शादी टूटने और दूसरी शादी होने को लेकर वह काफी चर्चा में रहे थे। मनोज तिवारी की पहली शादी रानी तिवारी से हुई ​थी। लेकिन शादी के कई सालों बाद दोनों अलग हो गए। दोनों की एक बेटी भी है। इसी बीच अब रानी तिवारी के अफेयर की खबरों को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। आइए जानते हैं कि रानी किसके प्यार में गिरफ्त हैं...

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by EKAM BAWA (@ekambawaofficial)

मनोज तिवारी की पूर्व पत्नी रानी तिवारी पंजाबी सिंगर एकम बावा को डेट कर रही हैं। एकम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसी फोटो के साथ ही एकम ने रानी के साथ अपने प्यार का खुलेआज इजहार किया है। दरअसल, ये रानी और एकम की सेल्फी है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं​ कि जहां एकम सेल्फी ले रहे हैं वहीं रानी उनके पीछे खड़ी हैं। एकम बावा ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में ही अपने प्यार का खुलासा किया।

एकम बावा ने कैप्शन में लिखा, '(दिल की फीलिंग) जरूर पड़ना इक वार, हर पल मोहब्बत करने का वादा है आपसे, हर पल साथ निभाने का वादा है आपसे, कभी ये मत समझना हम आपको भूल जाएंगे, जिंदगी भर साथ चलने का वादा है आपसे। आई लव यू मेरी जान। मेरे दिल की धड़कन।'

आपको बता दें कि रानी तिवारी एक वक्त भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी सक्रिय थीं। मनोज तिवारी और रानी की शादी साल 1999 में हुई थी। दोनों की एक बेटी रिति है। लेकिन शादी के काई साल साथ रहने के बाद साल 2012 में रानी और मनोज ने तलाक लेने का फैसला लिया था।

chat bot
आपका साथी