सिर्फ 10 मिनट में तैयार हुआ था रोमांटिक ट्रैक 'अरे रे अरे ये क्या हुआ', इस शख्स के मनाने पर राजी हुए थे यश चोपड़ा

किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने करियर में कई फिल्में कीं। उनकी बेस्ट मूवीज में दिल तो पागल है शामिल है जिसकी स्टोरी के साथ-साथ म्यूजिक ट्रैक ने भी लोगों के दिलों में जगह बनाई। इस फिल्म में शाह रुख खान और माधुरी दीक्षित के बीच रोमांटिक ट्रैक शूट किया गया था जिसमें उदय चोपड़ा का बड़ा योगदान रहा।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Publish:Tue, 28 May 2024 08:18 PM (IST) Updated:Tue, 28 May 2024 08:18 PM (IST)
सिर्फ 10 मिनट में तैयार हुआ था रोमांटिक ट्रैक 'अरे रे अरे ये क्या हुआ', इस शख्स के मनाने पर राजी हुए थे यश चोपड़ा
'दिल तो पागल है' से शाह रुख खान और माधुरी दीक्षित

HighLights

  • फेमस फिल्म है 'दिल तो पागल है'
  • शाह रुख खान और माधुरी दीक्षित का था फिल्म में रोमांस
  • उत्तम सिंह ने बताया था 'दिल तो पागल है' के पॉपुलर गाने को बनाने की कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में जब भी रोमांटिक फिल्मों की बात होती है, तब-तब यश चोपड़ा की फिल्मों का जिक्र जरूर होता है। उन्होंने 'चांदनी', 'वीर जारा' जैसी कई फिल्में बनाईं, जिसमें प्यार को अलग ढंग से पेश किया। उनकी मूवीज न सिर्फ खूबसूरत लोकेशन्स और कहानी तक सीमित थी, बल्कि गाने भी ऐसे रहे, जो सालों बाद भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। उनकी तमाम फिल्मों में ऐसी ही एक फिल्म थी- दिल तो पागल है।

हिट हैं 'दिल तो पागल है' के गाने

यश चोपड़ा की फिल्में अपनी रोमांटिक धुनों के लिए जानी जाती हैं। 1998 में रिलीज हुई म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म 'दिल तो पागल है' आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस मूवी का हर एक गाना जबरदस्त हिट हुआ। खासकर माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) पर फिल्माया गया सॉन्ग 'अरे रे अरे ये क्या हुआ।' 

'अरे रे अरे ये क्या हुआ' गाना 'दिल तो पागल है' का मोस्ट पॉपुलर ट्रैक है। इस गाने के एक-एक बोल बहुत संजीदगी से लिखे गए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'दिल तो पागल है' के इस गाने की धुन को बनाने में छह महीने से ज्यादा का समय लगा था। 'दिल तो पागल है' को आइकॉनिग म्यूजिक देने वाले उत्तम सिंह ने मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग 'अरे रे अरे ये क्या हुआ' की मेकिंग का मजेदार किस्सा शेयर किया था।

ऐसे ही बीत गए थे 6 महीने

उत्तम सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि सिर्फ छह महीने तक यश चोपड़ा 'अरे रे अरे' के संगीत को सुनते रहे और कहते रहे कि देखेंगे। छह महीने बीत गए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उत्तम सिंह ने कहा, ''एक दिन उदय (Uday Chopra) आए और मैंने उनसे कहा कि यह संगीत इस फिल्म के लिए सबसे अच्छा रहेगा। ये म्यूजिक नोट्स इस तरह हैं कि इन्हें हर तरह से बजाया जा सकता है। अगर युद्ध का सीन है तो वहां, अगर दुखद स्थिति है, तो वहां पर सैड ट्यून के तौर पर, ये कैसे भी यूज किया जा सकता है।''

आनंद बख्शी ने पूरा किया था गाना 

उदय चोपड़ा को धुन पसंद आई और फिर सभी इस संगीत के इस्तेमाल पर सहमत हुए। इसके बाद उत्तम सिंह, यश चोपड़ा, यश चोपड़ा की पत्नी, आदित्य चोपड़ा सभी ने गीत लिखना शुरू किया, लेकिन इसके बाद भी उन्हें गाने में वो एहसास नहीं मिल पा रहा था, जो चाहिए था। इसे पूरा करने में कवि और गीतकार आनंद बख्शी का बहुत बड़ा हाथ रहा है।

जब आनंद बख्शी ने धुन सुनी, तो वह 2-3 मिनट के लिए बाहर चले गए। उनके व्यवहार ने सभी को हैरान कर दिया। फिर जब वो वापस आए, तो उन्होंने यश चोपड़ा से कहा, 'आपकी सिचुएशन और उत्तम सिंह का संगीत सुन कर लगता है कि अरे रे अरे ये क्या हुआ, मैंने न ये जाना, अरे रे अरे बन जाए ना, कहीं कोई अफसाना।'' अगले 10 मिनट में आनंद बख्शी ने गाने के बाकी बोल भी सुना दिए। इस तरह से 'अरे रे अरे' गाना 10 मिनट में पूरा हो पाया।

'दिल तो पागल है' न सिर्फ ब्लॉकबस्टर साबित हुई, बल्कि इसके तमाम गाने हिट हुए। उत्तम सिंह को इस मूवी के लिए फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार मिला था।

यह भी पढ़ें: सुहाना खान के ब्वॉयफ्रेंड के लिए शाह रुख खान ने बनाए हैं ये 7 नियम, एक-एक रूल में छिपी है ये अहम बात

chat bot
आपका साथी