Entertainment Top News 25th July: ड्रीम गर्ल 2 से 'पूजा' का फर्स्ट लुक आउट, बॉक्स ऑफिस पर 'बार्बी' का राज

Entertainment Top News 25th July एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में सुबह से ही हलचल मची रहती है। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 से जहां पूजा का पहला लुक फाइनली ऑडियंस के सामने आया तो वहीं बॉक्स ऑफिस पर बार्बी ने ओपेनहाइमर को करारी मात दी। यहां पर पढ़ें टॉप ट्रेंडिंग 5 न्यूज।

By Tanya AroraEdited By: Publish:Tue, 25 Jul 2023 12:45 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jul 2023 12:45 PM (IST)
Entertainment Top News 25th July: ड्रीम गर्ल 2 से 'पूजा' का फर्स्ट लुक आउट, बॉक्स ऑफिस पर 'बार्बी' का राज
Entertainment Top News 25th July Dream Girl 2 Ayushmann Khurrana First Look Out to Manisha Rani and Aashika Bhatia Nominated/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 25th July: मंगलवार को मनोरंजन जगत में सुबह से ही हलचल देखने को मिल रही है। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल-2' को लेकर मेकर्स 25 जुलाई को फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं, लेकिन उससे पहले हाल ही में एकता कपूर के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया।

इसके अलावा ग्रेटा गर्विग की फिल्म 'बार्बी' पूरी दुनिया में अपनी सफलता का डंका बजा रही है। मनोरंजन जगत में सुबह से और क्या कुछ खास रहा है, चलिए बिना देरी किये फटाफट टॉप ट्रेंडिंग न्यूज पर डालते हैं एक नजर।

ड्रीम गर्ल 2 से आयुष्मान खुराना का फर्स्ट लुक जारी 

25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का नया पोस्टर हाल ही में एक्टर ने शेयर किया। पूजा बनकर अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर छुरियां चलाने वाले एक्टर के इस लुक को देख आप दिल हार बैठेंगे। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


'बार्बी' ने 'ओपेनहाइमर' को दी वर्ल्डवाइड कलेक्शन में मात

21 जुलाई को दो बड़ी हॉलीवुड फिल्मों 'बार्बी' और 'ओपेनहाइमर' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इन दोनों ही फिल्मों को ऑडियंस का अच्छा रिस्पांस मिला, लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ग्रेटा गर्विग की फिल्म 'बार्बी' ने 'ओपेनहाइमर' को काफी पीछे छोड़ दिया। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


बिग बॉस के इन दो कंटेस्टेंट पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में नॉमिनेशन टास्क हो गया है। इस बार घर से बेघर होने के लिए दो कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया है।इस हफ्ते के लिए जो दो कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं, वो मनीषा रानी और आशिका भाटिया हैं। लाइव फीड में दोनों अपने नॉमिनेशन पर बात करते हुए नजर आए। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


अमरनाथ यात्रा के बाद दरगाह पहुंचीं सारा अली खान

कुछ दिनों पहले सारा की सोनमार्ग वैली और अमरनाथ यात्रा से तस्वीरें सामने आई थीं, जहां उन्होंने भोलेनाथ के दर्शन किए थे। एक्ट्रेस ने भोलेनाथ के दर्शन के बाद दरगाह में भी दस्तक दी, जहां वह माथा टेकते नजर आईं। एक्ट्रेस ने दरगाह में दुआ मांगी। यहां पर पढ़े पूरी खबर...


100 करोड़ के पार पहुंचीं सत्यप्रेम की कथा

बीते महीने कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ने 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म को थिएटर में रिलीज हुए 125 दिन बीत चुके हैं। जरा हटके जरा बचके के बाद दुनियाभर में ये रोमांटिक फिल्म भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

chat bot
आपका साथी