Pushpa 2: आलिया भट्ट हुईं 'पुष्पा द रूल' के टीजर पर फिदा, तारीफ सुन अल्लू अर्जुन को कहनी पड़ी ये बात

अल्लू अर्जुन के लिए 42वां बर्थडे बेहद खास रहा। एक्टर के जन्मदिन पर फिल्म पुष्पा द रूल (Pushpa The Rule) का टीजर रिलीज किया गया है। इसके साथ ही पूरे दिन एक्टर चर्चा में बने रहे। इस बीच बॉलीवुड डीवा आलिया भट्ट ने भी बधाई दी और पुष्पा द रूल के टीजर के लिए जमकर अल्लू अर्जुन की तारीफ की।

By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Publish:Mon, 08 Apr 2024 05:13 PM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2024 05:13 PM (IST)
Pushpa 2: आलिया भट्ट हुईं 'पुष्पा द रूल' के टीजर पर फिदा, तारीफ सुन अल्लू अर्जुन को कहनी पड़ी ये बात
आलिया भट्ट हुईं 'पुष्पा द रूल' के टीजर पर फिदा, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 का टीजर धूम मचा रहा है। 8 अप्रैल को एक्टर के बर्थडे पर मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। यहां तक कि बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं रह गया है। डीवा आलिया भट्ट ने पुष्पा 2 के टीजर के लिए अल्लू अर्जुन की तारीफ की है।

आलिया भट्ट, पुष्पा द रूल के टीजर से बेहद इम्प्रेस हुई हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर अपना एक्साइटमेंट सोशल मीडिया पर भी जताया। बदले में उन्हें अल्लू अर्जुन से जवाब भी मिला।

यह भी पढ़ें- Pushpa 2: झुमका, घुंघरू, चूड़ियां और नीली पट्टू साड़ी..., क्या है अल्लू अर्जुन के 'मातंगी' अवतार की खासियत 

टीजर पर फिदा आलिया भट्ट

अल्लू अर्जुन को बर्थडे पर पूरे दिन फैंस और दोस्तों से बधाईयां मिली। इनमें आलिया भट्ट ने भी एक्टर को शुभकामनाए दीं और इसके साथ पुष्पा 2 के टीजर के लिए उनकी तारीफ की। पुष्पा 2 के टीजर में अल्लू अर्जुन का साड़ी अवतार एक्ट्रेस को बेहद पसंद आया। आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी में फिल्म का टीजर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में तारीफ करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे अल्लू अर्जुन!!! क्या कमाल का टीजर है!!! फायर है।"

शांत नहीं रह पाए अल्लू अर्जुन

आलिया भट्ट की तारीफ सुन अल्लू अर्जुन भी शांत नहीं रह पाए और एक्ट्रेस को जवाब दिया। उन्होंने आलिया भट्ट के पोस्ट को शेयर करते हुए कहा, "आपका बहुत- बहुत शुक्रिया। खुशी हुई कि आपको टीजर फायर लगा।" इसके साथ अल्लू अर्जुन ने ब्लैक हार्ट इमोजी भी बनाई।

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Teaser Out: झन्नाटेदार है 'पुष्पा: द रूल' का टीजर, अब तक नहीं देखा होगा अल्लू अर्जुन का ऐसा अवतार

कब रिलीज होगी फिल्म ?

पुष्पा 2 का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन मैत्री मूवीज मेकर्स ने किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ श्मिका मंदाना, फहद फासिल, जगपति बाबू, ब्रह्माजी, अनसूया भारद्वाज भी नजर आएंगे। पुष्पा द रूल का म्यूजिक देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है। फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

chat bot
आपका साथी